Skip to main content

Bihar: सम्राट के बाद अब नित्यानंद राय ने भी कर दिया क्लियर, CM फेस के सवाल पर लगा 'फुल स्टॉप

'उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बाद केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने स्पष्ट रूप से घोषणा की है कि नीतीश कुमार ही विधानसभा चुनाव के बाद एनडीए के अगले मुख्यमंत्री होंगे। उन्होंने तेजस्वी यादव को भ्रष्टाचारी और परिवारवादी बताया जबकि कन्हैया कुमार को भारत तेरे टुकड़े होंगे गैंग का सरदार कहा। राय ने विपक्ष को घमंडिया गठबंधन बताया और ममता बनर्जी को पश्चिम बंगाल हिंसा की जड़ बताया।

Atiq Ashraf Hatyakand: माफिया की बरसी पर चाैकन्नी रही पुलिस, हत्याकांड को दो साल बीते… अभी तक एक भी गवाही नहीं

प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की बरसी पर पुलिस हाई अलर्ट पर रही। चकिया हटवा और अन्य स्थानों पर कड़ी निगरानी रखी गई और सादे ड्रेस में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया। अतीक के बेटों की सुरक्षा के लिए भी पुलिस की ड्यूटी लगाई गई थी। गौरतलब है कि अतीक और अशरफ की हत्या 15 अप्रैल 2023 को पुलिस कस्टडी में हुई थी।

प्रयागराज। माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ की बरसी पर मंगलवार को पुलिस पूरे अलर्ट मोड में रही। चकिया से लेकर हटवा और दूसरे स्थानों पर भी पुलिस की नजर रही, ताकि कोई शख्स किसी तरह की हरकत न कर सके।

यूपी में अलीगढ़ समेत कई जिला मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; ऑफिस में ताला लगाकर निकले कर्मचारी

यूपी में अलीगढ़ समेत कई जिला मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; ऑफिस में ताला लगाकर निकले कर्मचारी

अलीगढ़ जिला मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप मच गया है। मंगलवार दोपहर ई-मेल के जरिए कलेक्ट्रेट परिसर को आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी दी गई। जिससे पूरे परिसर की बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वाइड से चेकिंग कराई गई है। बताया जा रहा है कि अलीगढ़ समेत कई जिलों की कलक्ट्रेट को उड़ाने की धमकी मिली है।

एटा में आंबेडकर शोभा यात्रा से पहले अनुसूचित जाति के युवक को गोली मारी, कई दुकानों में तोड़फोड़; भारी पुलिस तैनात

एटा जिले के जलेसर में आंबेडकर शोभायात्रा से पहले अनुसूचित जाति के दवा व्यवसायी को मामूली विवाद में पड़ोसी ने गोली मार दी। घटना के बाद भीम आर्मी ने जमकर बवाल किया। आधा दर्जन से अधिक दुकानों में तोड़फोड़ की गई। एक व्यवसायी को पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया। चार घंटे तक जाम लगा रहा। पुलिस ने आरोपित को तमंचे सहित गिरफ्तार कर लिया।

6 अप्रैल राशिफल: रामनवमी पर इन पांच राशि वालों को मिल सकती है कोई खुशखबरी, पढ़ें दैनिक राशिफल

 

जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 06 अप्रैल 2025 का राशिफल...

जियाउर्रहमान बर्क की बढ़ीं मुश्किलें, जफर अली का कबूलनामा- सांसद ने कहा था... सर्वे नहीं होने देना

संभल में जामा मस्जिद सर्वे के विरोध में 24 नवंबर 2024 को हुई हिंसा मामले में सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। कमेटी अध्यक्ष जफर अली ने पूछताछ में बताया कि सांसद हिंसा से पहले और बाद में लगातार संपर्क में रहे। केस डायरी और कॉल डिटेल रिपोर्ट कोर्ट में पेश कर दी गई है।

खाली मालगाड़ी के पिछले डिब्बे से आई जोरदार आवाज, कर्मचारियों ने देखा तो मच गई खलबली… वजह जान अधिकारी भी हैरान

UP News - सहारनपुर में रेलवे के खानआलमपुरा यार्ड में मंगलवार को एक खाली मालगाड़ी का पिछला डिब्बा बेपटरी हो गया। रेलवे अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई की और मालगाड़ी को पटरी पर लाने के कार्य में जुट गए। लगभग एक घंटे के प्रयासों के बाद डिब्बे को पटरी पर लाया गया। इस घटना के बाद रेलवे अधिकारी जांच कर रहे हैं।

सांसद रामजीलाल सुमन को इस नेता ने दी जान से मारने की धमकी, कहा- 'गोली मारने वाले को दूंगा 25 लाख

 एक युवा नेता ने समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन को राणा सांगा पर विवादित टिप्पणी करने के लिए जान से मारने की धमकी दी है। उसने कहा है कि अगर कोई और सांसद को गोली मारेगा तो उसे 25 लाख रुपये देगा। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। आरोपी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

'सब मुझे मार देंगे' कहकर 4 बच्चों की गर्दन काटी, खुद फंदे से लटका; दिल दहला देने वाले हत्याकांड की Inside Story

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मानसिक रूप से अस्वस्थ राजीव कुमार ने अपने चार बच्चों की नृशंस हत्या करने के बाद खुद फांसी लगा ली। उसने पहले बच्चों को दाल-चावल खिलाकर सुलाया और फिर धारदार हथियार से उनकी गर्दन काट दी। राजीव लंबे समय से साइकोसिस से पीड़ित था और मानसिक उपचार भी चल रहा था।