Jaunpur khuthan:झूठ बोलने से अच्छा है कि सच बोलकर अपना दुश्मन बना लिया जाय: कृपाशंकर सिंह
खुटहन,जौनपुर।पूर्व माध्यमिक विद्यालय शाहपुर सानी में शनिवार को वरिष्ठ समाजसेवी सतीश जयकृष्ण तिवारी द्वारा आयोजित पांच हजार छात्रों को शिक्षण सामग्री किट वितरण समारोह को बतौर मुख्य अतिथि सांसद, फिल्म अभिनेता व गायक मनोज तिवारी ने संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे भविष्य के कर्णधार हैं। उन्हें संवार कर निखारने की जिम्मेदारी सिर्फ शिक्षकों पर ही नहीं, वल्कि हम सभी की है। जिस समाज और देश की भावी पीढ़ी उज्जवल नहीं है। उसका पतन निश्चित है।
उन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ देवी सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन कर किया। उन्होंने कहा कि बच्चे जिस क्षेत्र में जाना चाहे उन्हें उसी के अनुरूप शिक्षा और प्रोत्साहन दिया जाना चाहिए। आगे उन्होंने गीत के माध्यम से कहा कि आज हमारे देश और सनातन धर्म को बाहर से खतरा नहीं है। देश के भीतर ही कुछ लोग हैं जो जाति पांति धर्म और मजहब के नाम पर देश और समाज को तोड़ने का काम कर रहे हैं।श्री तिवारी ने जब अपना गीत‘समझ कतहूं नाही गइल,जब ना धाम चौकियां गइल।’ इसके बाद पचरा गीत ‘निमियां के डरिया मैया डारे लू झेलुअवा’ गाक
- Log in to post comments
- 3 views