हरी मंदिर में भक्तों ने धूम धाम से ठाकुर जी के साथ खेली होली
बरेली: श्री हरि मंदिर मॉडल टाऊन बरेली में भक्तों ने श्री ठाकुर जी के साथ मंदिर प्रांगण फूलों से होली खेली। फाग महोत्सव के तृतीय दिवस मंदिर सचिव रवि छाबड़ा ने ज्योत प्रवाजलित की।
विगत वर्षों की भांति इस वर्ष फाग महोत्सव के समापन दिवस पर श्री बुआ दाती संकीर्तन मंडल द्वारा भजनों की ऐसी रसधारा बहाई की सभी भक्तजनों का मन मोह लिया। पूरा मंदिर प्रांगण राधा मय हो गया ऐसा प्रतीत हो रहा था कि सभी भक्तजन श्री वृंदावन में श्री ठाकुर जी के साथ होली खेल रहे है। महिला मण्डल अध्यक्ष रेनू छाबड़ा भी अपनी महिला मण्डल सदस्यों कंचन अरोड़ा ,रेनू छाबड़ा,नेहा आनंद,नीलम साहनी,ममता ओबेरॉय,सीमा तनेजा, श्वेता छाबड़ा रीता बत्रा,संगीता लूथरा आदि के साथ उपस्थित थी और सभी सखियों के साथ मिल कर श्री ठाकुर जी के साथ फूलो की होली खेली। फाग महोत्सव में बरेली शहर के कई प्रतिष्ठित लोग शामिल थे। मंदिर सचिव रवि छाबड़ा ने फाग महोत्सव के समापन पर सभी भक्तजनों को मंदिर प्रबंध समिति की तरफ से होली की बहुत बहुत शुभकामनाएं दी और सभी भक्तजनों में प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम की सेवा में मुख्य रूप से सुशील अरोड़ा, रवि छाबड़ा,अश्वनी ओबेरॉय,संजय आनन्द, गोविन्द तनेजा, रंजन कुमार,अनिल चड्ढा,जतिन दुआ,राजेश अरोरा,विजय चढ़ा,कुल संजीव राय,अतुल कपूर एवं युवा मंडल के सदस्य सेवा में उपस्थित थे।
- Log in to post comments
- 2 views