दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर रविवार को भीषण सड़क हादसा डीएमई पर तीन गाड़ियों में भिड़ंत, एक की मौत और आठ घायल
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर रविवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में एक की मौत और आठ लोग घायल हो गए। जल निगम चौकी के पास तेज रफ्तार स्कार्पियो मालवाहक टेंपो और एनएचएआई की गाड़ी की भिड़ंत हुई है। मृतक की पहचान पवन कुमार सिंह के रूप में हुई। घायलों में आजम साहनी लव सोनी अंकुश सचिन यादव आकाश यादव देवांश यादव और त्रिशा यादव शामिल हैं।
पति को मरवाकर प्रेमी से भरवा लिया मांग में सिंदूर, यकीन में बदला जेठानी का शक… बच्चों को छोड़कर हो गई गायब
होली पर घर आए पति की पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कर दी और फिर प्रेमी से मांग में सिंदूर भरवा लिया। इसके बाद बच्चों को ससुराल में छोड़कर गायब हो गई। पुलिस ने लावारिस शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। अब पति के भाई ने पत्नी प्रेमी और उसके मौसेरे भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
मैनपुरी। परिवार के संग होली मनाने आए पति को पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर मौत के घाट उतारा और फिर प्रेमी से मांग में सिंदूर भरवा लिया। इसके बाद बच्चों को ससुराल में छोड़कर गायब हो गई।
पहलगाम आतंकी हमले के बाद यूपी में हाई अलर्ट, काशी-मथुरा समेत धार्मिक स्थलों पर बढ़ाई गई निगरानी
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद उत्तर प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया है। अयोध्या काशी और मथुरा जैसे धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। संदिग्धों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और पुलिस गश्त तेज कर दी गई है। डीजीपी ने सभी जिलों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। पहलगाम आतंकी हमले के बाद यूपी में सतर्कता बरती जा रही है।
यूपी में पति-पत्नी ने की खुदकुशी, एक ही साड़ी से लटके मिले दोनों के शव; बहन-बहनोई से परेशान थे दंपति
लखीमपुर के सासिया कॉलोनी में एक विवादास्पद घटना सामने आई है जहां एक पति-पत्नी ने एक ही फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि दंपति अपने ही बहनोई से परेशान थे और उन्होंने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस घटना से पूरे गांव में कोहराम मच गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लखीमपुर। फरहान की सासिया कॉलोनी में बीती रात पति-पत्नी ने एक ही फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। सुबह जब गांव वालों को पता चला तो पूरे गांव में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि दंपति अपने ही बहनोई से परेशान थे।
आज का राशिफल
मेष राशि:
आज आपके चारों का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। सिंगल लोगों को थोड़ा सावधान चलना होगा, क्योंकि वह किसी के प्यार में पड़ सकते हैं। आपको कार्यक्षेत्र में किसी बात को लेकर बहसबाजी होने की संभावना है। यदि ऐसा हो, तो आपको संभालने की कोशिश करें।
- Read more about आज का राशिफल
- Log in to post comments
महोबा में दर्दनाक हादसा: डंपर-कार की टक्कर में दंपती और बहू की मौत, बेटा घायल; शादी से लौट रहा था परिवार
महोबा में शनिवार शाम डंपर और बलेनो कार की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। कार में चार लोग सवार थे। रायबरेली में शादी कार्यक्रम संपन्न कराने के बाद शनिवार को घर लौट रहे थे। महोबा में दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।
महोबा। कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग में शहर से महज आठ किमी दूर शाम करीब साढ़े 5 बजे ग्राम किड़ारी-बरीपुरा के बीच बरीपुरा स्टैंड में डंपर व बलेनो कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। इसमें दंपती सहित बहू की मौके पर ही मौत हो गई।
'मेरे दर्द को बयां करना आसान नहीं...', पत्नी दे रही थी जेल भेजने की धमकियां; चिट्ठी लिखकर इंजीनियर ने दे दी जान
मोदीनगर में मोहित त्यागी नामक एक व्यक्ति ने पत्नी और ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली। मृतक ने सुसाइड नोट में पत्नी और ससुराल वालों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने पत्नी व ससुरालियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।
मोदीनगर। कोतवाली क्षेत्र की कृष्णानगर कालोनी में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने के मामले में पत्नी व ससुरालियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में केस दर्ज किया गया है।
प्रेमी संग रहने के लिए पति से बेवफाई... चार बच्चों की मां ने चूहे मार दवा देकर की हत्या, पुलिस के लिए चुनौती बना फंदा
बरेली में एक महिला और उसके प्रेमी को पति की हत्या के आरोप में जेल भेजा गया। महिला ने अपने पति को चाय में चूहे मारने की दवा मिलाकर दी थी। मृतक के भाई ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस जांच में पता चला कि महिला का प्रेमी भी इस साजिश में शामिल था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर की आशंका जताई गई है।
'गांधी परिवार है खानदानी भ्रष्ट', भाजपा ने रॉबर्ट वाड्रा को बताया भू-माफिया
'गांधी परिवार है खानदानी भ्रष्ट', भाजपा ने रॉबर्ट वाड्रा को बताया भू-माफिया
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा को भू माफिया करार देते हुए भाजपा ने कहा कि वह किसानों की जमीन हड़पने में शामिल रहे हैं। उन्होंने विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर नेशनल हेराल्ड घोटाले से जुड़े होने का आरोप लगाया। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर वीवीआइपी हेलीकॉप्टर घोटाले और दिवंगत प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर बोफोर्स घोटाले से जुड़े होने का आरोप लगाया।