बरेली: संपत्ति विवाद में मां-बेटियों से मारपीट… जेठ ने बीच बाजार लाठी-डंडों की पिटाई
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में संपत्ति विवाद के चलते नवाबगंज बाजार में एक महिला और उसकी बेटियों के साथ दबंगों ने सरेआम मारपीट की. बेल्ट व लाठी-डंडों से पिटाई का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. महिला ने बेटियों के साथ छेड़खानी के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
बरेली जिले में नवाबगंज थाना क्षेत्र के कस्बा बाजार में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दबंगों ने बीच सड़क पर एक महिला और उसकी बेटियों के साथ जमकर मारपीट कर दी. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पुलिस ने शिकायत के दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार नवाबगंज निवासी एक महिला शनिवार को अपनी दो नाबालिग बेटियों के साथ बाजार जा रही थी. आरोप है कि कस्बे के बाजार के पास पहुंचते ही उसके जेठ और उनके बेटों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया.
- Log in to post comments
- 2 views