उत्तराखंड बजट 2026: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पेश किया 1.10 लाख करोड़ का बजट, जानें किसे क्या मिला
देहरादून/गैरसैंण। उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 1.10 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया। मुख्यमंत्री के रूप में यह उनका पहला पूर्ण बजट है। इससे पहले उन्होंने पिछले वर्ष अनुपूरक बजट पेश किया था।
दरअसल, पूर्व वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद से वित्त विभाग की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ही संभाल रहे हैं। ऐसे में इस बार उन्होंने वित्त मंत्री के रूप में अपना पहला पूर्ण बजट पेश किया।
बजट भाषण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं और आर्थिक चुनौतियों के बावजूद उत्तराखंड ने पिछले 25 वर्षों में विकास, सुशासन और लोककल्याण के कई मानक स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास में मातृ शक्ति, कर्मठ अन्नदाता और युवा शक्ति की अहम भूमिका रही है।
बजट में राज्य आंदोलनकारियों के लिए भी बड़ी घोषणा की गई है। मुख्यमंत्री ने जेल गए या राज्य आंदोलन के दौरान घायल हुए आंदोलनकारियों की पेंशन बढ़ाने का प्रस्ताव रखा है। इसके तहत उनकी मासिक पेंशन 6 हजार रुपये से बढ़ाकर 7 हजार रुपये करने का प्रस्ताव किया गया है।
इसके अलावा जेल गए या घायल आंदोलनकारियों के आश्रितों की पेंशन भी बढ़ाने का प्रस्ताव रखा गया है, जिसे 4500 रुपये से बढ़ाकर 5,500 रुपये प्रति माह करने की घोषणा की गई है।
- Log in to post comments
- 1 view