Skip to main content

लखीमपुर के सासिया कॉलोनी में एक विवादास्पद घटना सामने आई है जहां एक पति-पत्नी ने एक ही फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि दंपति अपने ही बहनोई से परेशान थे और उन्होंने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस घटना से पूरे गांव में कोहराम मच गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 लखीमपुर। फरहान की सासिया कॉलोनी में बीती रात पति-पत्नी ने एक ही फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। सुबह जब गांव वालों को पता चला तो पूरे गांव में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि दंपति अपने ही बहनोई से परेशान थे।

इसकी शिकायत भी उन्होंने एक दिन पहले फरधान थाने पर जाकर की थी, लेकिन पुलिस ने मामले का कोई संज्ञान नहीं लिया। इस पर दोनों ने अपनी जान गंवा दी।

फरधान के सासिया कॉलोनी में रहने वाले 45 वर्षीय मनोज कुमार और 35 वर्षीय उनकी पत्नी तारावती ने बीती रात फांसी लगा ली। बताया जाता है कि दोनों ने एक ही साड़ी से फांसी लगाई। सुबह जब यह बात सबको पता चले तो परिवारजन ने उनके शव को फंदे से नीचे उतारकर रख दिया।

बहनों से परेशान थे पति-पत्नी

सूचना ग्राम प्रधान और पुलिस को भी दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने बताया कि मनोज कुमार बीते कई महीनो से अपने बहनों और बहनोई से बहुत परेशान था। आरोप है कि बहनोई ने मनोज की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर रखा था और पुलिस व प्रधान भी मुलायम की तरफ पैरवी कर रहे थे।

ग्रामीणों ने बताया कि एक दिन पहले भी थाने में मनोज की पत्नी तारावती ने लिखित प्रार्थना पत्र पुलिस को दिया था, जिसमें खुद से न्याय मांगने की गुहार लगाई थी। हालांकि पुलिस ने उसकी कोई बात नहीं सुनी और थाने से ही भगा दिया। जिसके बाद बीती रात दोनों ने मौत को गले लगा लिया। अब पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है

News Category