Skip to main content

हम दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं… अलग नहीं रह सकते, दो लड़कियों की बातें सुन घरवालों के पैरों तले खिसकी जमीन

तीन दिन से लापता दो युवतियां अचानक कोतवाली पहुंचीं और अपने प्यार का इजहार किया। उन्होंने कहा कि वे एक-दूसरे से बहुत प्यार करती हैं और अब अलग नहीं रह सकतीं। घरवाले उनकी इस बात से हैरान रह गए और उन्हें समझाने-बुझाने की कोशिश की लेकिन वे अपने फैसले पर अडिग रहीं। पुलिस ने भी मामले में हस्तक्षेप किया और पंचायत बुलाई लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका।

सुलतानपुर। तीन दिन पूर्व अचानक घर से लापता हुईं युवतियों की तलाश उनके परिजनों ने की, लेकिन पता नहीं चला तो एफआईआर दर्ज कराई। घरवालों की चिंता और तलाश के बीच सोमवार को दोनों खुद कोतवाली पहुंच गईं और अपनी कहानी बयां की। 

एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई से खलबली: रिश्वत लेते बड़े बाबू गिरफ्तार, फर्द से लोन हटाने के नाम पर ले रहा था घूस

मनिहारान तहसील में एंटी करप्शन टीम ने संग्रह अनुभाग के बड़े बाबू दुर्गा प्रसाद को पांच हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। आरोप है कि उन्होंने नौ साल पहले जमा किए गए लोन को खतौनी से हटाने के लिए रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने पर एंटी करप्शन टीम ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया और आगे की कार्रवाई की है।

उ०प्र० के 23 जिलों में बज्रपात के साथ भारी बारिश की संभावना, 12 जिलों में ओलावृष्टि की आशंका

 उत्तर प्रदेश समाचार

तराई क्षेत्र समेत 23 जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है, जबकि 13 जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा इन इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है।

ग्रेटर नोएडा के 554 परिवारों के लिए बड़ी खुशखबरी, 10 साल बाद मिला रजिस्ट्री का हक

ग्रेटर नोएडा की मिगसन ग्रीन मेंशन सोसायटी के निवासियों को 10 साल के इंतजार के बाद रजिस्ट्री का हक मिला। मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह और विधायक तेजपाल नागर ने 35 खरीदारों को दस्तावेज सौंपे। जल्द ही 200 और रजिस्ट्रियां पूरी होने की उम्मीद है जिससे निवासियों में खुशी की लहर है। सोसायटी के कुल 554 परिवारों को मालिकाना हक मिलेगा।

संत प्रेमानंद 200 KG बालू, 8 घंटे की मेहनत... सैंड आर्टिस्ट ने रेत से बनाई संत प्रेमानंद की अद्भुत आकृति

वृंदावन में एक रेत कलाकार ने संत प्रेमानंद महाराज को श्रद्धांजलि देते हुए बालू से उनकी सुंदर आकृति बनाई। कलाकार रूपेश ने श्रीकृष्ण शरणम कॉलोनी में यह कलाकृति बनाकर संत प्रेमानंद को समर्पित की जिससे संत जी और उनके भक्तगण बहुत प्रसन्न हुए। इस कलाकृति को बनाने में 200 किलो बालू का उपयोग किया गया और आठ घंटे लगे।

पाकिस्तानी सूट का बाजार हो गया "ढेर", पहलगाम हमले के बाद बिक्री में भारी गिरावट; महिलाओं के बीच फेमस है डिजाइन

पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तानी सूट की बिक्री में भारी गिरावट आई है। गाजियाबाद में मुस्लिम महिलाओं ने इस सूट का बहिष्कार कर दिया है। पाकिस्तानी डिजाइन का सूट पहले बाजार में सबसे अधिक बिक रहा था। दुकानदारों का कहना है कि इस सूट का नाम बदला जाना चाहिए। बता दें कि ये पाकिस्तानी सूट के नाम से प्रसिद्ध महिलाओं की पोशाक भारत में ही बनती है।

गाजियाबाद। पाकिस्तानी सूट के नाम से चर्चित महिलाओं की पोशाक पाकिस्तान में ही नहीं भारत में भी खूब पसंद की जा रही थी। बाजार में यह सूट महिलाओं की पहली पसंद बन गया था। पहलगाम हमले के बाद इस सूट की बिक्री में कमी आई है।

कौशांबी में बड़ा हादसा– मिट्टी का टीला धंसने से पांच लोगों की मौत, तीन अन्य की हालत गंभीर

कोखराज थाना क्षेत्र के टीकर डीह गांव में नगर पालिका भरवारी में मिट्टी का टीला धंसने से पांच लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज मंझनपुर में चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

कौशांबी। कोखराज क्षेत्र के टीकर डीह गांव में सोमवार की सुबह करीब 7:00 बजे तालाब में मिट्टी खोदने गए गांव के ही आठ लोग मिट्टी का टीला ढहने से दब गए। चीख पुकार मचने पर पहुंचे ग्रामीणों ने मिट्टी में दबे लोगों को निकालना शुरू किया। इस बीच सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

आज का राशिफल

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि बात को लेकर परेशान चल रहे थे, तो उसके लिए अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आप किसी नए व्यवसाय की शुरुआत करना चाहते हैं, तो उसके लिए आप योजना बना सकते हैं। आपको कोई दूसरे काम से भी इनकम होने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश शिक्षा निदेशालय में भीषण आग, एडेड माध्यमिक विद्यालय में महत्वपूर्ण अभिलेख जलकर राख

उत्तर प्रदेश शिक्षा निदेशालय में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। इससे मौजूद कर्मचारियों में खलबली मच गई। पुलिस फायर कर्मियों के साथ ही शिक्षा निदेशालय के अधिकारी पहुंचे। फायर कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद करीब डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक सैकड़ों फाइलें जल चुकी थीं। आग के कारणाें की जांच की जाएगी।

नोएडा की यूनिवर्सिटी में कानपुर की छात्रा ने किया सुसाइड, मचा हड़कंप

ग्रेटर नोएडा स्थित गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में बीए ऑनर्स की छात्रा ने आत्महत्या कर ली। छात्रा के कमरे से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। मानसिक तनाव में आकर छात्रा के आत्महत्या किए जाने की बात सामने आ रही है। प्राथिमक जानकार के आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है। वह कानपुर की रहने वाली है। नोएडा में रहकर पॉलिटिकल साइंस की पढ़ाई कर रही थी।

ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक एक कोतवाली क्षेत्र स्थित गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में बीए ऑनर्स पॉलिटिकल साइंस की पढ़ाई कर रही छात्रा ने छात्रावास में मानसिक तनाव में आकर खुदकुशी कर ली। घटना शनिवार देर शाम की है।