बलरामपुर में भीषण सड़क हादसा, शादी से लौट रही कार को ट्रक ने मारी टक्कर, पांच बरातियों की मौत
उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां शादी से लौट रही अर्टिगा कार को ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे कार सवार पांच बरातियों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि कार में 12 बराती सवार थे बाकी अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां शादी से लौट रही अर्टिगा कार को ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे कार सवार पांच बरातियों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि कार में 12 बराती सवार थे, बाकी अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
आज का राशिफल
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है, लेकिन आपकी सेहत में गिरावट आने से आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा। आपको व्यापार में भी भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपका कोई बड़ा लक्ष्य पूरा होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। अध्यात्म के कामों में आपकी पूरे रुचि रहेगी और आप दान-धर्म के कामों में भी अच्छा खासा धन लगाएंगे। आप अपनी जिम्मेदारियों को आसानी से पूरा कर सकेंगे। माताजी आपसे कोई मन की इच्छा जाहिर कर सकते हैं, जिसे आप पूरी अवश्य करेंगे।
- Read more about आज का राशिफल
- Log in to post comments
- 3 views
आतंकवाद कुत्ते की पूंछ.. कभी सीधी नहीं हो सकती’, योगी बोले- ब्रह्मोस क्या है… पाकिस्तान वालों से पूछो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सेना के जवानों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ब्रह्मोस मिसाइल का उत्पादन भारत को रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास है। योगी आदित्यनाथ ने आतंकवाद पर बोलते हुए कहा कि आतंकवाद कुत्ते की पूंछ की तरह है और इसे पूरी तरह से कुचलना ज़रूरी है क्योंकि वे प्यार की भाषा नहीं समझते।
लखनऊ। भटगांव में ब्रह्मोस उत्पादन सेंटर और टेस्टिंग सेंटर का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए भारतीय सेनाओं के सभी जवानों का अभिनंदन करते हुए प्रदेश वासियों की ओर से हृदय से बधाई दी।
Operation Sindoor: सीमा की तरफ कूच को निकले, लेकिन सरहद पार नहीं की; कहां गुम हुए ये पाकिस्तान नागरिक ? तलाश तेज
सहारनपुर में सीमा पर तनाव बढ़ने के साथ ही ऑपरेशन सिंदूर फिर शुरू हो गया है। वीजा अवधि खत्म होने के बाद लापता हुए पाकिस्तानी नागरिकों की तलाश तेज हो गई है। 90 के दशक से 2000 के दशक के बीच आए ये नागरिक वापस पाकिस्तान नहीं लौटे। पुलिस और खुफिया एजेंसियां इनकी तलाश में जुटी हैं।
पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के घर पहुंचे राहुल गांधी
Karnal samachar
कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को हरियाणा के करनाल में शहीद लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के परिजनों से मुलाकात की। 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में लेफ्टिनेंट नरवाल शहीद हो गए थे। राहुल गांधी के साथ कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा भी मौजूद थे।
राहुल गांधी ने शहीद के परिवार को सांत्वना दी और उनके बलिदान को देश के लिए गर्व का विषय बताया। उन्होंने कहा कि पार्टी और देश शहीद के परिवार के साथ खड़े हैं।
वैशाली में पिता ने कर दी बेटे की हत्या, दादा और चाचा ने दिया साथ; शव को ठिकाने लगाते वक्त गिरफ्तार
वैशाली में एक किशोर की उसके ही पिता ने हत्या कर दी। पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद के चलते यह घटना हुई। पिता ने अपने भाई और अन्य लोगों के साथ मिलकर बेटे की हत्या की और शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की। मृतक की मां ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद किया।
हाजीपुर। वैशाली थाना क्षेत्र के चकअहलाद गांव में पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद को लेकर एक कलयुगी पिता ने ही अपने भाई एवं अन्य लोगों के साथ मिलकर अपने ही पुत्र की हत्या कर दी।
आतंक का साथी… अमेठी में राहुल गांधी के खिलाफ लगे पोस्टर, इनके पीछे किसका हाथ, पुलिस कर रही जांच
अमेठी में राहुल गांधी के दौरे से पहले शहर में पोस्टर वॉर शुरू हो गया है। अज्ञात लोगों ने आपत्तिजनक पोस्टर लगाए हैं जिनमें राहुल गांधी पर आतंकवाद का समर्थन करने का आरोप लगाया गया है। प्रशासन ने पोस्टर हटा दिए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है।
अमेठी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के एक दिवसीय दौरे से पहले शहर में पोस्टर वार शुरू हो गया है। शहर के बस स्टेशन, बाईपास, एचएएल परिसर सहित विभिन्न स्थानों पर अज्ञात लोगों द्वारा आपत्तिजनक पोस्टर लगाए गए, जिनमें राहुल गांधी पर कई तरह की आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया है
आज का राशिफल
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी जिम्मेदारियों से पीछे नहीं हटेंगे और वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी। आपका कोई पुराना लेनदेन आपके लिए समस्या बन सकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
- Read more about आज का राशिफल
- Log in to post comments
दिशा की बैठक में पहुंचे राहुल गांधी, 78 विभागों के अफसर मौजूद; पिछली बार के सवालों के देंगे जवाब
रायबरेली संवाददाता
रायबरेली: सांसद राहुल गांधी मंगलवार को दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं। यहां कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने विशाखा फैक्टरी में दो मेगावॉट एटम सोलर रूफ प्लांट एवं एटम इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन किया। इसके बाद केंद्रीय योजनाओं की हकीकत परखेंगे। बचत भवन में जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रण समिति (दिशा) की बैठक में बतौर सभापति शामिल होंगे।
यूपी में बाबासाहेब की प्रतिमा उखाड़ ले गए अराजकतत्व, जेसीबी से स्थल किया क्षतिग्रस्त; गांव में तनाव
मेनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र के गांव चितायन में बाबासाहेब की जयंती पर स्थापित की गई प्रतिमा को सोमवार रात अराजकतत्वों ने उखाड़ दिया। जेसीबी से प्रतिमा स्थल को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। किशनी थाना क्षेत्र के गांव चितायन नगरिया में 14 अप्रैल को भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर प्रतिमा स्थापित हुई थी।
मैनपुरी। किशनी थाना क्षेत्र के गांव चितायन में बाबासाहेब की जयंती पर स्थापित कराई गई प्रतिमा को सोमवार की रात अराजकतत्व उखाड़ ले गए। जेसीबी की मदद से प्रतिमा स्थल को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया।