Skip to main content

दिल्ली में No Fuel वाले फॉर्मूले का कैसा असर? पेट्रोल पंपों पर तीसरी आंख से निगरानी; पुलिस भी रख रही पैनी नजर

दिल्ली में आज से एक नया नियम लागू हो गया है जिसके तहत पुरानी गाड़ियों को पेट्रोल पंपों पर ईंधन नहीं मिलेगा। पेट्रोल पंपों पर निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे और स्पीकर लगाए गए हैं। कुछ स्थानों पर ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट की टीमें भी तैनात हैं जो वाहनों का डाटा चेक कर रही हैं। नियम का उल्लंघन करने वाले वाहनों को जब्त किया जा रहा है।

'पैनिक अटैक आया तो इनहेलर दिया, फिर भी दुष्कर्म करता रहा मनोजीत'; कोलकाता केस में पीड़िता का खुलासा

कोलकाता गैंगरेप केस में पीड़िता ने एक नया खुलासा किया है। पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता ने बताया कि घटना से पहले उसे पैनिक अटैक आया था जिसके बाद आरोपियों ने इनहेलर मंगाया। इनहेलर लेने के बाद पीड़िता ने भागने की कोशिश की लेकिन कॉलेज का मेन गेट बंद था। इसके बाद आरोपियों ने गैंगरेप को अंजाम दिया।

मुजफ्फरनगर में रेल‍िंग तोड़ते हुए 20 फीट नीचे खेत में ग‍िरी कार, केदारनाथ जा रहे गुजरात के चार युवकों की मौत; एक घायल

मुजफ्फरनगर में पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर रामपुर तिराहे के पास एक दर्दनाक हादसे में केदारनाथ जा रहे पांच युवकों की कार फ्लाईओवर से गिर गई जिसमें चार की मौत हो गई। पांचों युवक गुजरात राज्य के गांधीनगर के रहने वाले हैं जो केदारनाथ मंदिर के दर्शन करने के लिए निकले थे।

iQOO 13 नए अवतार में हुआ लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे के साथ मिलती है 16GB तक की रैम

iQOO 13 Green Edition iQOO ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन iQOO 13 का नया ग्रीन कलर वेरिएंट लॉन्च किया है जिसकी बिक्री 4 जुलाई से शुरू होगी। यह अमेज़न पर उपलब्ध होगा। iQOO 13 स्मार्टफोन क्वालकॉम Snapdragon 8 Elite चिपसेट और 6000mAh बैटरी के साथ आता है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।

9 बच्‍चों की मां को 10 साल छोटे युवक से हुआ प्‍यार, खेत में क‍िया ऐसा कांड... सब रह गए सन्न

यूपी के कासगंज में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां प्रेम संबंधों में बाधा बनने पर नौ बच्चों की मां ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। घटना की रात महिला पति को बहाने से खेत में ले गई। वहां प्रेमी पहले से मौजूद था। दोनों ने मिलकर हत्या की और फिर शव को ट्यूबवेल के कुंड में डाल दिया।

IND vs ENG: एजबेस्टन टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने किया प्लेइंग-11 का एलान, इस गेंदबाज को नहीं मिली जगह, भारत को फायदा

इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने सोमवार को दूसरे टेस्ट मैच के लिए अपनी प्लेइंग-11 का एलान कर दिया है। इस टीम में जिस गेंदबाज को शामिल किए जाने की उम्मीद थी वो टीम में नहीं है। उस गेंदबाज के न होने से भारत को ही फायदा है। भारत की नजरें इस मैच को जीत सीरीज में वापसी पर हैं।

दिल्ली के व्यापारियों के लिए खुशखबरी! लाइसेंस में छूट को लेकर गृह मंत्रालय ने भी जारी की अधिसूचना

दिल्ली के व्यापारियों के लिए राहत की खबर है। गृह मंत्रालय ने लाइसेंस नियमों में छूट की अधिसूचना जारी कर दी है। अब स्विमिंग पूल होटल रेस्टोरेंट और मनोरंजन पार्कों को दिल्ली पुलिस से लाइसेंस लेने की ज़रूरत नहीं होगी। उपराज्यपाल के आदेश पर गृह मंत्री अमित शाह ने तेजी से कार्रवाई की। इस फैसले से व्यवसाय करना आसान होगा और लालफीताशाही कम होगी।