बरेली:वन-वे व्यवस्था पर अधिवक्ताओं और ट्रैफिक पुलिस मे नोकझोंक, लगा जाम
बरेली: कलेक्ट्रेट गेट पर मंगलवार को अधिवक्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। चंद मिनटों में ही ये नोकझोंक हंगामे में बदल गई। दरअसल, हाल ही में कलेक्ट्रेट गेट पर आए दिन लगने वाले जाम को कम करने के लिए ट्रैफिक विभाग ने इस मार्ग को वन-वे कर दिया है। जिसका मंगलवार को उधर से गुजरने वाले अधिवक्ताओं ने विरोध करते हुए जमकर हंगामा किया। इस बीच मौके पर जाम की स्थिति बन गई। ट्रैफिक विभाग ने करीब पांच दिन पूर्व कलेक्ट्रेट से कोर्ट जाने वाले मार्ग को बैरिकेडिंग लगाकर वन-वे कर दिया। ऐसे मे मंगलवार को एक अधिवक्ता ने गलत दिशा मे अपनी कार को घुसा दिया। जिसको का फौरन वहां तैनात पुलिस कर्मी ने रोक दिया। इतने में ही अधिवक्ता ने इस नवीन व्यवस्था विरोध किया तो पास से ही अन्य अधिवक्ता भी मौके पर एकत्र हो गए। पुलिस और अधिवक्ताओं में जमकर नोकझोंक होने लगी। पुलिस कर्मियों ने तर्क दिया कि अधिवक्ताओं की मांग पर ही जाम की समस्या को खत्म करने के लिए मार्ग को वन-वे किया है। इसी बीच ट्रैफिक विभाग ने इसकी सूचना बार एसोसिएशन को दी। मौके पर पहुंचे पदाधिकारियों ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया।।
- Log in to post comments
- 1 view