आज का राशिफल
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए किसी नए घर और दुकान आदि की खरीदारी के लिए अच्छा रहेगा। जो लोग निवेश करने की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें थोड़ा समझदारी दिखाते हुए इन्वेस्टमेंट करना होगा। शेयर मार्केट से जुड़े लोग बेहतर लाभ कमा सकते हैं, लेकिन आप किसी काम को लेकर नुकसान में आ सकते हैं, इसलिए आपको अपने डिसीजन मेकिंग को मजबूत करने की आवश्यकता है। जॉब कर रहे लोग अपने बॉस से रिश्तों को बेहतर बनाकर रखें, क्योंकि इसका असर आपके प्रमोशन पर पड़ सकता है।
- Read more about आज का राशिफल
- Log in to post comments
- 3 views
ट्रेन रिजर्वेशन चार्ट का बढ़ गया टाइम, रेल मंत्री की मंजूरी; इन नियमों में भी हुआ बदलाव
भारतीय रेल यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। अब रिजर्वेशन चार्ट 4 घंटे के बजाय 8 घंटे पहले बनेगा जिससे यात्रियों को सुविधा होगी। दोपहर 2 बजे से पहले रवाना होने वाली ट्रेनों के लिए चार्ट पिछली रात 9 बजे तैयार किया जाएगा। जुलाई से यात्री आरक्षण प्रणाली (PRS) में भी बदलाव होंगे जिससे प्रति मिनट 1.5 लाख से अधिक टिकट बुक किए जा सकेंगे।
भारतीय रेल के यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। आने वाले समय में अब रिजर्वेशन चार्ट 4 घंटे के बजाय आठ घंटे पहले तैयार किया जाएगा। माना जा रहा है कि रेलवे के इस फैसले से यात्रियों को सहूलियत होगी।
मंडी में भूस्खलन-बारिश से तबाही, दो घर गिरे; कई लोगों ने खाली किए मकान
मंडी में मानसून की वर्षा ने कहर बरपाया है जिससे कई घर खतरे में आ गए हैं। सन्यारड वार्ड में भूस्खलन से पांच घरों को खतरा है जबकि नारला में एक पुश्तैनी मकान ढह गया। गोहर में भी घरों को खतरा है और दो पशुशालाएं गिर गई हैं। प्रशासन नुकसान का आकलन कर रहा है और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है।
- Read more about मंडी में भूस्खलन-बारिश से तबाही, दो घर गिरे; कई लोगों ने खाली किए मकान
- Log in to post comments
- 5 views
एक्सीडेंट के बाद क्या था ऋषभ पंत का पहला सवाल? इलाज करने वाले डॉक्टर ने अब किया खुलासा
ऋषभ पंत के कमबैक की कहानी बेहद फिल्मी है। दिसंबर 2022 में एक रोड एक्सीडेंट में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वह कार से दिल्ली से अपने घर रुड़की जा रहे थे। रास्ते में पंत की कार डिवाइडर से टकरा गई थी। इसके बाद मुंबई में उनका इलाज हुआ। अब वह इंग्लैंड में झंड़े खाड़ रहे हैं।
'वह बहुत यंग थी,' Shefali Jariwala के निधन से प्रियंका चोपड़ा का टूटा दिल, सोशल मीडिया पर जताया शोक
बिग बॉस 13 फेम एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का निधन इस वक्त चर्चा का विषय बना हुआ है। हर कोई हैरान है कि अचानक से कैसे उनका देहांत हो गया है। इस बीच बी टाउन एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने कांटा लगा गर्ल की डेथ पर शोक जताया है।
कांटा लगा गर्ल शेफाली जरीवाला का हाल ही में निधन हो गया है। सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 13 से फैंस के दिलों में खास जगह बनाने वालीं शेफाली की अचानक हुई मौत से हर कोई हैरान है। सोशल मीडिया पर तमाम सेलेब्स और फैंस उनकी देहांत पर शोक जता रहे हैं।
तेजस्वी दे रहे थे भाषण, अचानक मंच से टकराया ड्रोन; बाल-बाल बचे नेता प्रतिपक्ष
पटना में वक्फ बचाओ सम्मेलन में उस समय अफरातफरी मच गई जब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के करीब एक ड्रोन आ गया और मंच से टकरा गया। तेजस्वी यादव के संबोधन के समय ड्रोन ने संतुलन खो दिया था लेकिन सतर्कता से चोट लगने से बच गई। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत ड्रोन को हटाया।
पटना। पटना में आयोजित वक्फ बचाओ सम्मेलन के दौरान उस वक्त अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई जब पूर्व उप मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष के करीब एक ड्रोन आ गया और मंच से टकरा गया
अमरनाथ यात्रा शुरू होने से पहले बड़ी परेशानी, सफाई कर्मचारियों ने कर दी हड़ताल; क्या है उनकी मांगें?
उधमपुर में सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल शुरू कर दी है जिससे शहर में कचरे का ढेर लग गया है। अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी करने और पुरानी पेंशन योजना लागू करने जैसी मांगों को लेकर कर्मचारी अड़े हुए हैं। हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित हुई है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।