51 लोगों की मौत, कई लापता... हिमाचल में कुदरत का कहर, सैलाब में बह गया सबकुछ; 500 करोड़ का नुकसान
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और बादल फटने से तबाही मची है। मंडी जिले में बादल फटने से 10 लोगों की मौत हो गई और 30 लापता हैं। राज्य में मूसलाधार बारिश बाढ़ और भूस्खलन के कारण कम से कम 51 लोगों की जान चली गई है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा है कि प्रदेश में अभी तक 500 करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान है।
धर्मशाला। इस समय मौसम हिमाचल में कहर बरपा रहा है। मंडी जिले में मंगलवार को बादल फटने से जान-माल का भारी नुकसान हुआ है।
'मैं ही रहूंगा सीएम', कांग्रेस आलाकमान से ग्रीन सिग्नल के बाद सिद्दरमैया का दावा; शिवकुमार बोले- मेरे पास विकल्प नहीं
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दरमैया ने स्पष्ट किया है कि वे पूरे पांच साल तक इस पद पर बने रहेंगे। उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने भी उनका समर्थन करते हुए कहा कि उनके पास कोई और विकल्प नहीं है। शिवकुमार ने नेतृत्व परिवर्तन की अफवाहों को खारिज करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के रहते ऐसे सवाल ही नहीं उठते। सिद्धारमैया ने बीजेपी और जेडी(एस) पर अफवाह फैलाने का आरोप लगाया है।
कर्नाटक में सीएम की कुर्सी को लेकर किए जा रहे सारे कयास धरे के धरे रह गए। मुख्यमंत्री सिद्दरमैया ने साफ कर दिया है कि वह पूरे पांच साल तक अपनी कुर्सी पर बने रहेंगे और कोई भी अफवाह उनकी राह में रोड़ा नहीं बन सकती।
आमिर खान की मंडली का जलवा नहीं हुआ कम, अचानक बदला कमाई का समीकरण
बॉलीवुड फिल्म सितारे जमीन पर जल्द ही रिलीज का दूसरा सप्ताह पूरा कर लेगी। इससे पहले फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। रिलीज के 12वें दिन आमिर खा स्टारर इस मूवी ने हैरान करने वाला कारोबार करके दिखाया दिया है।
आमिर खान और जेनेलिया की फिल्म सितारे जमीन पर फैंस की फेवरेट बन गई है। इस फिल्म ने अपनी शानदार कहानी से हर किसी का मन मोह लिया है। एक खास मुद्दे की कहानी दर्शाने वाली सितारे जमीन पर बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है।
- Read more about आमिर खान की मंडली का जलवा नहीं हुआ कम, अचानक बदला कमाई का समीकरण
- Log in to post comments
- 2 views
बेन स्टोक्स ने खुद को बताया इस भारतीय खिलाड़ी का तगड़ा फैन, जसप्रीत बुमराह के खेलने के बारे में दिया बेबाक जवाब
इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले कहा कि उन्हें उम्मीद है कि मेहमान टीम दूसरे टेस्ट में कड़ी चुनौती पेश करेगी। स्टोक्स ने जसप्रीत बुमराह के कार्य प्रबंधन के बारे में कहा कि यह टीम इंडिया की समस्या है। उन्होंने साथ ही कहा कि वो ऋषभ पंत के फैन हैं। जानें स्टोक्स ने क्या कहा।
इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने मंगलवार को जसप्रीत बुमराह के पांच में से केवल तीन टेस्ट मैचों में उपलब्ध होने को लेकर चल रही अटकलों को खारिज करते हुए इसे भारत की समस्या बताया और कहा कि उन्हें उम्मीद है कि भारतीय टीम दूसरे टेस्ट मैच में कड़ी चुनौती पेश करेगी।
जसप्रीत बुमराह एजबेस्टन टेस्ट में खेलेंगे या नहीं, कप्तान शुभमन गिल ने बता दिया अंतिम फैसला, जानिए क्या कहा
पहले टेस्ट मैच में हारने के बाद टीम इंडिया की नजरें दूसरे मैच में जीत हासिल करने पर हैं। एजबेस्टन में ये मैच बुधवार से शुरू हो रहा है। इस मैच में सभी की नजरें इस बात पर हैं कि जसप्रीत बुमराह प्लेइंग-11 का हिस्सा होंगे या नहीं। कप्तान शुभमन गिल ने बुमराह के खेलने पर दिया अपडेट
IAS सीपी सिंह का ताबड़तोड़ एक्शन, SDM को आदेश देकर पेट्रोल पंप को कराया ध्वस्त; वकील बोला- मेरे पास 14 विभागों...
वृंदावन में डीएम के आदेश पर राजस्व विभाग ने सुनरख मार्ग स्थित एक निर्माणाधीन पेट्रोल पंप के कार्यालय को ध्वस्त कर दिया जिससे संचालक को भारी नुकसान हुआ। संचालक का कहना है कि उनके पास 14 विभागों की स्वीकृति थी और डीएम ने ही NOC दी थी। उन्होंने इस कार्रवाई के खिलाफ मुख्यमंत्री से शिकायत करने की बात कही है।
'जहां के रहने वाले वहीं से वोट देने का अधिकार', बिहार मतदाता सूची के सत्यापन के बीच बोले CEC; उदाहरण देकर समझाई ये बात
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने स्पष्ट किया है कि मतदाता को उसी क्षेत्र में पंजीकृत होना चाहिए जहाँ वे सामान्य रूप से रहते हैं। उन्होंने कहा कि यदि कोई दिल्ली में रहता है लेकिन पटना में घर है तो उसका वोट दिल्ली में होना चाहिए। बिहार में मतदाता सूची सत्यापन के बीच राजनीतिक दलों ने गलत तरीके से नाम हटाने के आरोप लगाए।