भारत में कौशल संकट: 88% कर्मचारी कर रहे कम योग्यता वाले काम, पढ़ें बिहार-यूपी-दिल्ली का हाल; रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले खुलासे
स्किल फॉर दी फ्यूचर रिपोर्ट की मानें तो भारत में लगभग 88% कार्यबल कम योग्यता वाले रोजगार कर रहा है जो कौशल विकास पर सरकार के फोकस के बावजूद चिंताजनक स्थिति दर्शाता है। रिपोर्ट में बताया गया है कि उच्च शिक्षित व्यक्ति भी निम्न कौशल वाले पदों पर आवेदन कर रहे हैं जिससे अल्परोजगार की समस्या उजागर होती है। किन राज्यों के हाल हैं सबसे खराब?
उम्र पूरी कर चुके वाहनों पर बैन से दिल्लीवाले नाराज, रेखा सरकार सॉल्यूशन के लिए फिर जाएगी कोर्ट
दिल्ली में पुराने वाहनों पर रोक के खिलाफ भाजपा सरकार अदालत जाने की तैयारी में है। परिवहन मंत्री ने कहा कि सरकार इस कार्रवाई के पक्ष में नहीं है लेकिन पूर्व की केजरीवाल सरकार की विफलता के कारण यह स्थिति आई है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब मुंबई और कलकत्ता में प्रतिबंध नहीं है तो दिल्ली में क्यों है?
उम्र पूरी कर चुके वाहनों की धरपकड़ के लिए अभियान शुरू होने के एक दिन बाद ही दिल्ली की भाजपा सरकार ने इस मामले में अदालत जाने की घोषणा कर दी है।
काम का प्रेशर या ऑफिस पॉलिटिक्स... IPS अधिकारी ने क्यों दिया इस्तीफा? खुद बताई सच्चाई
आंध्र प्रदेश के सीनियर आईपीएस अधिकारी सिद्धार्थ कौशल ने स्वैच्छिक त्यागपत्र दे दिया है जिससे कई अटकलें लगाई जा रही थीं। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका यह फैसला पूरी तरह से व्यक्तिगत है और किसी भी बाहरी दबाव या उत्पीड़न के कारण नहीं है। कौशल ने कहा कि उन्होंने यह निर्णय अपने दीर्घकालिक लक्ष्यों और परिवार की इच्छाओं के अनुरूप लिया है।
भोगनाडीह हिंसा पर सियासी संग्राम, JMM बोली- पूर्व CM से कनेक्शन; क्या हेमंत की हत्या करने आए थे?
झामुमो नेता सुप्रियो भट्टाचार्य ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भोगनाडीह में हूल दिवस पर हथियारबंद लोगों का संबंध चम्पाई सोरेन से है। उन्होंने सवाल किया कि हथियार लेकर वे वहाँ क्या कर रहे थे क्या हेमंत सोरेन की हत्या की साजिश थी? भट्टाचार्य ने कहा कि भाजपा की साजिशों का पर्दाफाश होगा और झामुमो ऐसी किसी भी साजिश को नाकाम करने के लिए तैयार है।
पीएम नरेंद्र मोदी से AICWA की खास अपील, पाकिस्तानी सेलेब्स के सोशल मीडिया हैंडल पर लगे पूरी तरह बैन
हाल ही में पाकिस्तानी सेलेब्स के सोशल मीडिया हैंडल्स से भारत में बैन हटा दिया गया है जिसको लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। अब इस मामले को लेकर AICWA ने आपत्ति जताई है और देश के प्रधानमंत्री पीएम मोदी से बड़ी अपील की है।
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तानी फिल्म कलाकारों के सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम, फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब को बैन कर दिया गया था। लेकिन हाल ही में कुछ पाकिस्तानी सेलेब्स के सोशल मीडिया अकाउंट्स से बैन हटा दिया गया है, जिसको लेकर सुर्खियां काफी तेज हैं।
'कान की हुई थी सर्जरी...', पुलिस ने दुकानदार को मारा ऐसा थप्पड़ कि कर दिया बेहोश, SHO ने कहा- बदतमीज है वो
राजस्थान के कोटा में एक SHO द्वारा दुकानदार को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल हो गया है। आरोप है कि SHO पुष्पेंद्र बंसीवाल ने दुकानदार रिजवान को मोटरसाइकिल हटाने के मुद्दे पर थप्पड़ मारा जिससे वह बेहोश हो गया। रिजवान ने शिकायत दर्ज कराई है जबकि SHO ने आरोपों से इनकार किया है। सोशल मीडिया पर लोग पुलिस के इस व्यवहार की कड़ी निंदा कर रहे हैं।
गुजरात हाईकोर्ट में चल रही थी सुनवाई, बियर पीने लगा वकील; भड़के जज साहब ने ले लिया एक्शन
गुजरात हाईकोर्ट में वर्चुअल सुनवाई के दौरान एक वरिष्ठ वकील को जज के सामने बियर पीते हुए पाया गया। इससे नाराज होकर अदालत ने स्वतः संज्ञान लिया और वकील के पेश होने पर रोक लगा दी। जजों ने इस हरकत को न्यायालय की अवमानना माना और वकील की उपाधि पर पुनर्विचार करने का आदेश दिया है।
अहमदाबाद। गुजरात हाईकोर्ट से एक अजीबोगरीब खबर सामने आ रही है। एक केस की वर्चुअल सुनवाई के दौरान वरिष्ठ वकील को जज के सामने बियर पीते देखा गया, जिससे जज का गुस्सा भड़क गया और उन्होंने वकील के खिलाफ स्वतः संज्ञान लेने का फैसला किया।