Skip to main content

कड़ी सुरक्षा के बीच अमरनाथ यात्रा के लिए कल रवाना होगा पहला जत्था, LG मनोज सिन्हा दिखाएंगे हरी झंडी

जम्मू से अमरनाथ यात्रा के लिए पहला जत्था रवाना होने वाला है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भगवती नगर से जत्थे को हरी झंडी दिखाएंगे। इस वर्ष 3 लाख से ज़्यादा भक्तों ने पंजीकरण कराया है। यात्रियों की सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। मुख्य सचिव ने यात्री निवास का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए ताकि यात्रा सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

बिहार में भाजपा नेता की कार का शीशा फोड़ा, कुछ दूरी पर फेंका दूसरी पार्टी का पोस्टर; 4 नेताओं के लिखे थे नाम

आरा के नवादा थाना क्षेत्र में भाजपा नेता की गाड़ी का शीशा अज्ञात तत्वों ने तोड़ दिया। घटना जगदेव नगर में हुई। भाजपा नेता ने नवादा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है जिसमें दो नकाबपोश संदिग्ध दिखे हैं। पुलिस शरारती तत्वों द्वारा घटना को अंजाम देने की आशंका जता रही है।

आरा। नवादा थाना क्षेत्र के जगदेव नगर गली नंबर सात मोहल्ले में सोमवार की देर रात्रि शरारती तत्वों ने भाजपा नेता की गाड़ी का पिछला शीशा फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया।

मां-बेटे की हत्या के बाद युवक ने खुद को उतारा मौत के घाट, बेटी गंभीर; गांव में पसरा सन्नाटा

आजमगढ़। जहानागंज थाना क्षेत्र के चकिया मुस्तफाबाद बनकटा में अपनी मां 65 वर्षीय चंद्रकला देवी और चार वर्षीय बेटे सार्थक की गोली मारकर हत्या करने के बाद नीरज पांडेय ने खुद को भी गोली मारकर मौत को गले लगा लिया, जबकि घायल सात वर्षीय बेटी संबृद्वि पांडेय जिला अस्पताल में जीवन और मौत से जूझ रही है। इससे स्वजन में कोहराम मचा रहा। सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना जिला अस्पताल के बाद पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। एहतियान मौके पर बड़ी संख्या में फोर्स तैनात रही। घटना का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है

शिखर धवन ने किया अनोखा डेब्यू, 'The One' में खोलेंगे अपने जीवन का हर राज

भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने ऑटोबायोग्राफी लॉन्च की है जिसमें अपने जीवन के कई पहेलूओं को छुआ है। धवन ने इस किताब का नाम द वन रखा है। धवन ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी है। धवन ने पिछले साल इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा था।

भारतीय टीम के पूर्व ओपनर शिखर धव ने पिछले साल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था। अब वह एक नई फील्ड में कदम रखने वाले हैं। शिखर धवन ने एक अनोखा डेब्यू कर लिया है। धवन अब एक लेखक के तौर पर अपना नया करियर शुरू कर चुके हैं। धवन ने अपने जीवन की पहली खिताब लिखी है जो उनकी ही बायोग्राफी है।

मतांतरण और आतंकी साजिश! दरकशा-कैफ के मोबाइल से चैट डिलीट, जांच तेज

प्रयागराज में धर्मांतरण मामले में गिरफ्तार दरकशा और कैफ़ के मोबाइल से डेटा डिलीट मिला। पुलिस ने मोबाइल को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा है ताकि डिलीट हुए डेटा को रिकवर किया जा सके। दरकशा अम्मी के फ़ोन से भी बात करती थी फ़ोन में संदिग्ध नंबर मिले हैं। पुलिस को संदेह है कि आरोपियों ने कई मैसेजिंग एप्स का इस्तेमाल किया। तीसरे आरोपी मो. ताज की तलाश जारी है।

'छोटी घटना पर ऐसे रोते हैं जैसे प्रलय आ गया', कोलकाता गैंगरेप केस पर बिगड़े ममता के मंत्री के बोल; BJP ने घेरा

कोलकाता के लॉ कॉलेज में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म पर तृणमूल कांग्रेस के नेताओं की विवादास्पद टिप्पणिया जारी हैं। मंत्री मानस रंजन भुइयां ने इस घटना को छोटी घटना बताया जिससे विवाद बढ़ गया। भाजपा ने इसकी कड़ी आलोचना की है। भुइयां ने सफाई दी कि उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है।

आपके घर में कितने कमरे… एसी, कार, फोन है या नहीं? जनगणना के दौरान पूछे जाएंगे ऐसे ही 26 सवाल

मेरठ जिला प्रशासन ने जनगणना की तैयारी शुरू कर दी है। एडीएम प्रशासन को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जनगणना के दौरान लोगों से उनके घरों में कमरों की संख्या परिवार के सदस्यों की संख्या और उनकी जाति के बारे में जानकारी ली जाएगी। यह भी पूछा जाएगा कि उनके घर में पीने के पानी बिजली और शौचालय की क्या व्यवस्था है।

मेरठ। जिला प्रशासन के पास जनगणना का फॉर्म आ गया है। जिला प्रशासन और सांख्यिकी विभाग ने जनगणना कराने की तैयारी भी शुरू करा दी है। इसके लिए एडीएम प्रशासन को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।