जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली ने तहसील बहेड़ी में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर सुनीं शिकायतें किया वृक्षारोपण
बरेली समाचार
बरेली: जिलाधिकारी बरेली व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बरेली ने तहसील बहेड़ी में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर सुनीं शिकायतें तथा तहसील बहेड़ी में किया वृक्षारोपण
लखनऊ में हमसफर एक्सप्रेस को पलटाने की साजिश, पटरी पर मिला लोहे का भारी टुकड़ा
उत्तर प्रदेश में ट्रेन को पलटाने की साजिश लगातार बढ़ती ही जा रही है। इटावा, हरदोई व रायबरेली के बाद अब लखनऊ में ट्रेन को पलटाने की साजिश की गई है। यहां पर रेलवे ट्रैक पर लोहे का भारी टुकड़ा रखकर हमसफर एक्सप्रेस को पलटाने की साजिश की गई। लोको पायलट की सजगता से बड़ा हादसा टल गया। पटरी पर लोहे का भारी टुकड़ा मिला है।
मुखबिर की सूचना पर स्मैक तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा
Mudit Pratap Singh Bareilly
- Read more about मुखबिर की सूचना पर स्मैक तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा
- Log in to post comments
- 13 views
यूपी के किसान बनाएंगे वर्मी कंपोस्ट यूनिट, सरकार देगी 50 हजार का अनुदान; पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर मिलेगा लाभ
सरकार जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है, जिसमें सब्जियों सहित कई फसलों पर अनुदान शामिल है। अब, मिट्टी की गुणवत्ता सुधारने और रासायनिक उर्वरकों का उपयोग कम करने के लिए, किसानों को वर्मी कंपोस्ट यूनिट बनाने पर 50,000 रुपये का अनुदान दिया जाएगा। इस यूनिट की कुल लागत 1 लाख रुपये है, जिसमें 50% सब्सिडी मिलेगी। किसान उद्यान विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
गंगा, यमुना समेत 10 नदियों में मछली पकड़ने पर प्रतिबंध; यूपी के इस जिले में डीएम ने जारी किया निर्देश
प्रयागराज में गंगा, यमुना सहित दस नदियों में जुलाई और अगस्त माह के लिए मछली पकड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह कदम मछलियों के प्रजनन को बढ़ावा देने और मत्स्य पालन को विकसित करने के लिए उठाया गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर जारी इस आदेश का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई और गिरफ्तारी हो सकती है। इसकी निगरानी के लिए टीमें गठित की गई हैं।
NCR के लाखों वाहन चालक ध्यान दें, पेट्रोल पंप पर ही जब्त होंगी गाड़ियां; जल्द लगने जा रहा नया नियम
1 नवंबर से दिल्ली और एनसीआर में पुराने डीजल और पेट्रोल वाहनों पर प्रतिबंध लगेगा। ऐसे वाहनों को ईंधन नहीं मिलेगा और उन्हें जब्त किया जाएगा। यूपी एनसीआर के गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद और हापुड़ में 2.71 लाख से अधिक उम्र पूरी कर चुके वाहन प्रभावित होंगे। प्रदूषण नियंत्रण के लिए यह कदम उठाया गया है, क्योंकि पुराने वाहन वायु प्रदूषण का एक प्रमुख कारण हैं।
नोएडा। सीएक्यूएम (कमीशन फार एयर क्वालिटी मॉनीटरिंग) के आदेश पर दिल्ली में उम्र पूरी कर चुके डीजल और पेट्रोल वाहन नहीं चल सकेंगे। ऐसे वाहनों को दिल्ली में ईंधन नहीं मिलेगा और वहीं जब्त किया जाएंगे।
मुखबिर की सूचना पर बरेली पुलिस द्वारा मुठभेड़ में लूट के अभियुक्त को किया गिरफ्तार
बरेली समाचार
थाना बिथरी चैनपुर, बरेली पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर थाना बिथरी चैनपुर क्षेत्रांतर्गत दिनांक 15.06.2025 को ग्रीन वैली, नवदिया झादा के पास हुई लूट की घटना (मु0अ0सं0 296/25 धारा 309(4)) से संबंधित 03 अभियुक्तों को आज दिनांक 19.06.2025 को समय करीब 05.30 बजे शाम बीसलपुर रोड पर ग्राम सैदपुर के पास चक रोड पर मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया है। एक व्यक्ति पैर में गोली लगने से घायल।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने की मोहर्रम, श्रावण और आगामी चुनाव के दृष्टिगत अपराध समीक्षा बैठक
बरेली समाचार
अनुराग आर्य, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बरेली की अध्यक्षता में दिनांक 18.06.2025 को समय 21.00 बजे से पुलिस लाइन सभागार में जनपद के समस्त थाना प्रभारियों, क्षेत्राधिकारियों और अपर पुलिस अधीक्षकों के साथ अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी त्यौहारों (मोहर्रम और श्रावण मास) तथा आगामी चुनावों के मद्देनजर कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करना है। बैठक में निम्नलिखित बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये
रेलवे में इस पद पर अब होगी सीधी भर्ती, प्रक्रिया में किया गया बदलाव; बोर्ड ने जारी किए दिशा-निर्देश
गोरखपुर में रेलवे बोर्ड ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया में बदलाव किया है। अब जोनल स्तर पर चयनित उम्मीदवारों के शामिल न होने या इस्तीफा देने पर कोई पैनल जारी नहीं होगा। रिक्त पद सीधी भर्ती से ही भरे जाएंगे। रेलवे बोर्ड के निदेशक यूके तिवारी ने सभी जोन को निर्देश जारी किए हैं।
अब एअरपोर्ट के आसपास विमान सुरक्षा और होगी सख्त, ऊंची इमारतों पर सरकार की नजर; होगा बड़ा एक्शन
नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने विमान सुरक्षा को बढ़ाने के लिए नए नियम जारी किए हैं। एअरक्राफ्ट 2025 के तहत हवाई अड्डों के पास ऊंचाई सीमा से अधिक भवनों पर कार्रवाई होगी। भवन मालिकों को नोटिस का जवाब देना होगा अन्यथा इमारत गिराई जा सकती है। नियमों का पालन न करने वालों को मुआवजा नहीं मिलेगा।
12 जून को अहमदाबाद में हुए भीषण विमान हादसे के बाद नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने विमान सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करने वाली संरचनाओं पर कंट्रोल करने के लिए बुधवार को नए नियम जारी किए हैं।