Mudit Pratap Singh Bareilly
फतेहगंज पश्चिमी। रविवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने स्मैक तस्कर को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।उसके पास से पुलिस ने 15 ग्राम स्मैक बरामद की है।
जानकारी के मुताबिक शनिवार को मुखबिर ने सूचना दी।थाना भोजीपुरा के गांव सैदपुर चुन्नीपुर निवासी मान खां कस्बा से स्मैक खरीदकर ले जा रहा है। सूचना पर भरोसा करके पुलिस टीम ने राधाकृष्ण मंदिर के पास रबर फैक्ट्री कालोनी के दूसरे गेट के पास खड़े मान खां को घेराबंदी करके गिरफ्तार कर लिया।तलाशी लेनें पर उसके पास से स्मैक बरामद की गई। थाना लाकर पूछताछ करने पर आरोपी मान खां ने स्मैक बेचने वाले कस्बा के शातिर तस्कर के गुर्गे का नाम बताया। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।सूत्रों की माने तो एक सभासद आरोपी को स्मैक बेचने वाले शातिर तस्कर के गुर्गे को बचाने के चक्कर में पुलिस से सेटिंग करने का प्रयास कर रहा है।रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी तस्कर मान खां को कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया।
- Log in to post comments
- 13 views