1 नवंबर से दिल्ली और एनसीआर में पुराने डीजल और पेट्रोल वाहनों पर प्रतिबंध लगेगा। ऐसे वाहनों को ईंधन नहीं मिलेगा और उन्हें जब्त किया जाएगा। यूपी एनसीआर के गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद और हापुड़ में 2.71 लाख से अधिक उम्र पूरी कर चुके वाहन प्रभावित होंगे। प्रदूषण नियंत्रण के लिए यह कदम उठाया गया है, क्योंकि पुराने वाहन वायु प्रदूषण का एक प्रमुख कारण हैं।
नोएडा। सीएक्यूएम (कमीशन फार एयर क्वालिटी मॉनीटरिंग) के आदेश पर दिल्ली में उम्र पूरी कर चुके डीजल और पेट्रोल वाहन नहीं चल सकेंगे। ऐसे वाहनों को दिल्ली में ईंधन नहीं मिलेगा और वहीं जब्त किया जाएंगे।
एक नवंबर से यह व्यवस्था एनसीआर के शहरों में लागू हो जाएगी। व्यवस्था लागू होने के बाद यूपी एनसीआर के तीन जिले गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद और हापुड में उम्र पूरी होने के बाद चल रहे 2.71 लाख वाहनों पर सख्ती होगी। इन वाहनों को जब्त किया जाएगा।
पेट्रोल पंपों पर कैमरे लगाने के आदेश
31 अक्टूबर तक सभी पेट्रोल पंप संचालकों को कैमरे लगाने के लिए कमीशन की ओर से आदेश जारी किए गए हैं। सर्दी के दिनों में एनसीआर का प्रदूषण तेजी से बढ़ता है। यहां की हवा दम घोंटू होती है। लोगों का श्वांस लेना मुश्किल हो जाता है
वाहनों का धुआं सबसे अधिक प्रदूषण की वजह बनता है। इनमें पुराने वाहनों की संख्या अधिक होती है। अब यह वाहन दिल्ली तो क्या एनसीआर के शहरों में नहीं चल सकेंगे। गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद और हापुड में 5.82 लाख पेट्रोल और डीजल वाहन अपनी उम्र पूरी कर चुके हैं। इनमें से 2.01 लाख यहां से अन्य जनपदों में ट्रांसफर कर दिए गए हैं।
वहीं, 1.09 लाख वाहन स्क्रैब किए गए हैं। स्क्रैब और ट्रांसफर के आंकडों को अलग कर दिया जाए तो यूपी एनसीआर के तीनों शहरों में 2.71 लाख वाहन उम्र पूरी होने के बाद भी संचालित हो रहे हैं। गौतमबुद्ध नगर कबाड़ वाहन सबसे अधिक गौतमबुद्धनगर में उम्र पूरी कर चुके कुल वाहनों में से सिर्फ 14 प्रतिशत ही सड़कों से दूर हो सके हैं।
उम्र पूरी कर चुके 86 प्रतिशत वाहनों का अभी भी संचालन हो रहा है। 14 से 20 प्रतिशत तक वाहनों का प्रदूषण सीएक्यूएम के बीते वर्ष की रिपोर्ट के अनुसार शहर की हवा में अधिकांश दिन पीएम 2.5 की मात्रा अधिक दर्ज हुई। धूल और धुएं के छोटे कणों से पीएम 2.5 का स्तर हवा में बढ़ता है। इसमें धुआं सबसे अधिक प्रभावी होता है।
जिला- अवधि समाप्त वाले वाहन- दूसरे जनपद में ट्रांसफर- स्क्रैब
गौतमबुद्ध नगर- 208856- 13417- 17239
गाजियाबाद- 364588- 187321- 91387
हापुड़- 9110-1007- 877
- Log in to post comments
- 6 views