Skip to main content

बरेली समाचार
         
थाना बिथरी चैनपुर, बरेली पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर थाना बिथरी चैनपुर क्षेत्रांतर्गत दिनांक 15.06.2025 को ग्रीन वैली, नवदिया झादा के पास हुई लूट की घटना (मु0अ0सं0 296/25 धारा 309(4)) से संबंधित 03 अभियुक्तों को आज दिनांक 19.06.2025 को समय करीब 05.30 बजे शाम बीसलपुर रोड पर ग्राम सैदपुर के पास चक रोड पर मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया है। एक व्यक्ति पैर में गोली लगने से घायल।

बरामदगी-  02 तमांचा 315 बोर, 02 जिंदा एवं 02 खोखा कारतूस, 01 चाकू, लूट की घटना से संबंधित 9000 रुपये, लूट में प्रयुक्त कार, वादी के पिता का आधार कार्ड।

 प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपना नाम 1. शहवाज अली उर्फ अली खान पुत्र सरताज अली खान  उम्र करीब 22 वर्ष निवासी रजागंज, कस्बा व थाना पूरनपुर जनपद पीलीभीत (पैर में गोली लगने घायल) व 2. सिकन्दर पुत्र इब्राहिम उम्र करीब 24 वर्ष निवासी रजागंज, कस्बा व थाना पूरनपुर जनपद पीलीभीत, 3. अमन अंसारी पुत्र राशिद अंसारी उम्र करीब 27 वर्ष निवासी अहमद नगर जनपद पीलीभीत बताया गया है।

 मुठभेड़ के दौरान हे0कां0 इस्लाख अहमद घायल हुये हैं।

घायल अभियुक्त एवं पुलिसकर्मी को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।