
लुधियाना के फोकल प्वाइंट फेस-8 स्थित एक धागा मिल में शनिवार शाम को अचानक बॉयलर फट गया। बॉयलर फटने से लेटर टूटकर नीचे आ गिरा और करीब छह वर्कर मलबे के नीचे दब गए। मौके पर पुलिस नगर निगम अधिकारी और कैबिनेट मंत्री भी पहुंचे। बचाव कार्य जारी है और अब तक किसी भी जानी नुकसान की सूचना नहीं है।
लुधियाना। फोकल प्वाइंट फेस-8 स्थित एक धागा मिल में शनिवार की शाम अचानक बॉयलर फट गया। बॉयलर फटने के कारण वहां का लेटर टूटकर नीचे आ गिरा। इस हादसे में मलबे के नीचे करीब छह वर्करों के दबे होने की सूचना है। मौके पर पुलिस अधिकारी, नगर निगम अधिकारी और कैबिनेट मंत्री भी पहुंचे।
जानकारी के अनुसार, शनिवार की शाम फोकल पॉइंट फेस-8 स्थित धागा मील के अंदर वर्कर काम कर रहे थे। जहां अचानक बॉयलर फट गया। धमाका इतना जोरदार हुआ कि लेंटर नीचे गिर गया। धमाके की आवाज सुनकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई। उस समय काफी वर्कर मलबे के नीचे दबे हुए थे। पहले तो आसपास फैक्ट्री वर्करों ने खुद मलबा हटाकर घायलों को निकालना शुरू किया।
जानी नुकसान की सूचना नहीं
सूचना के बाद पुलिस टीमें, एनडीआरएफ और नगर निगम टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद वर्करों को बाहर निकलने का कार्य शुरू हुआ। शाम तक करीब 6 वर्कर मलवे के नीचे दबे होने की बात कही जा रही थी। फिलहाल किसी भी जानी नुकसान की सूचना नहीं है।
इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।
- Log in to post comments