Skip to main content

चैंपियंस ट्रॉफी में ग्लेन फिलिप्स की फील्डिंग का कोई सानी नहीं है। फाइनल में एक बार फिर इसे साबित किया। ग्रुप स्टेज पर ग्लेन फिलिप्स ने पाकिस्तान के खिलाफ हवा में छलांग लगाकर कैच लपका था फिर भारत के खिलाफ विराट कोहली को आउट किया। फाइनल में प्रिंस यानी शुभमन गिल का कैच लपका। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम को पहला झटका दिया था।

ग्लेन फिलिप्स के आस-पास से कुछ भी हवा में खेलना बल्लेबाज के लिए हमेशा घाटे का सौदा होता है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में ऐसा एक नहीं तीन बार देखने को मिला। ग्रुप स्टेज पर ग्लेन फिलिप्स ने पाकिस्तान के खिलाफ हवा में छलांग लगाकर कैच लपका था, फिर भारत के खिलाफ विराट कोहली को आउट किया।

अब तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में ऐसा ही कुछ दिखा। ग्लेन फिलिप्स ने एक बार फिर साबित किया कि उन्हें क्यों वर्तमान समय में दुनिया का नंबर वन फील्डर कहा जा रहा है। दरअसल, लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत अच्छी स्थिति में था। भारत की सलामी जोड़ी ने शतकीय साझेदारी कर ली थी।

फैंस के मुंह से निकली आह

फिर 19वें ओवर की चौथी गेंद पर कुछ ऐसा घटा की फैंस ने दांतों तले अंगुलियां दबा ली और आह की आवाज से कराह उठे। सेंटनर के ओवर की चौथी गेंद पर शुभमन गिल ने कवर्स के ऊपर से एक ताकतवर शॉर्ट लगाने की पूरी कोशिश की। गेंद हवा में थी, लेकिन कवर्स पर ही ग्लेन फिलिप्स खड़े थे।

रोहित-गिल की साझेदारी तोड़ी

जैसे ही गेंद उनकी तरफ आई बिना देरी के फिलिप्स ने हवा में छलांग लगाते हुए एक हाथ से ही शानदार कैच पूरा किया। इसके साथ ही रोहित और गिल की 105 रनों की साझेदारी का अंत हुआ। गिल ने 50 गेंद पर 31 रन की पारी खेली।

विराट कोहली का भी लपका था कैच

इससे पहले ग्लेन फिलिप्स ने ही विराट कोहली को आउट किया था। मैट हेनरी के ओवर की चौथी गेंद पर विराट कोहली ने एक बेहतरी शॉट खेला, लेकिन बैकवर्ड प्वाइंट पर खड़े फिलिप्स ने दांयी ओर हवा में उड़ते हुए एक हाथ से शानदार कैच लपका और कोहली को वापस पवेलियन भेजा था।

रिजवान को भेजा था पवेलिय

वहीं, पाकिस्तान के खिलाफ उद्घाटन मुकाबले में फिलिप्स ने मोहम्मद रिजवान का कैच लपका था। ग्लेन फिलिप्स ने अपनी दमदार फील्डिंग से यह साबित कर दिया है कि वह दुनिया के बेहतरीन फील्डरों में से एक हैं। उनकी फील्ड हमेशा चर्चा में रही है।

News Category