Skip to main content

वाहन चोर गिरोह: मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, एक को लगी गोली, नौ बाइक और एक स्कूटी बरामद

बरेली अवधेश शर्मा

बरेली में पुलिस ने शनिवार रात मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। इनमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। तीन बदमाश वाहन चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। 

बरेली में कोतवाली पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान इनमें से एक को पैर में गोली भी लगी। कोतवाली में एसपी सिटी ने खुलासा कर बताया कि आरोपियों से चोरी के दस दोपहिया वाहन बरामद किए गए हैं। आरोपियों पर 30 मुकदमे दर्ज हैं।

उ०प्र०:एप के द्वारा समलैंगिक युवकों से फ्रेंडशिप... फिर सुनसान जगह बुलाना, वहां आरोपी देते थे कभी न भूलने वाला दर्द

दिल्ली ग्रेटर नोएडा

पुलिस ने नागरिकों से सतर्क रहने और सोशल मीडिया या डेटिंग एप्स के माध्यम से अनजान व्यक्तियों पर तुरंत विश्वास न करने की अपील की है। साथ ही अगर कोई संदिग्ध गतिविधि नजर आए तो तुरंत पुलिस को सूचना देने का अनुरोध किया गया है। 

ग्रेटर नोएडा की नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने ग्रिन्डर एप के माध्यम से दोस्ती कर एक लाख रुपये की लूट करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान इटावा निवासी अर्पित यादव और मैनपुरी के प्रिंस कुमार के रूप में हुई है

बिहार समाचार : राजधानी में कारोबारी के घर से 1.26 करोड़ की लूट

पटना/बिहार समाचार

Bihar : बिहार की राजधानी में आज दिन-दहाड़े लुटेरों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है। हथियारबंद अपराधियों ने बंधक बनाकर लूट-पाट की है। 

 

राजधानी में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े घर में घुसकर लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। मामला पटना के अगमकुंआ थाना क्षेत्र स्थित नालंदा कॉलोनी की है। घर मालिक का कहना है कि लगभग 1.26 करोड़ की लूट हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है

Jaipur Serial Blast 2008: जयपुर सीरियल ब्लास्ट केस में चार आरोपी दोषी करार, 8 अप्रैल को होगा सजा का एलान

जयपुर में साल 2008 में हुए सीरियल ब्लास्ट मामले में आज अदालत ने 4 आरोपियों पर दोष तय कर दिया है। अदालत ने शाहबाज सरवर आजमी मोहम्मद कैफ समेत 4 लोगों को दोषी करार दिया है। इस मामले में 8 अप्रैल को सजा का एलान किया जाएगा। इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं।

नई दिल्ली। जयपुर में साल 2008 में हुए सीरियल ब्लास्ट मामले में आज अदालत ने 4 आरोपियों पर दोष तय कर दिया है। अदालत ने शाहबाज, सरवर आजमी, मोहम्मद कैफ समेत 4 लोगों को दोषी करार दिया है।

'सब मुझे मार देंगे' कहकर 4 बच्चों की गर्दन काटी, खुद फंदे से लटका; दिल दहला देने वाले हत्याकांड की Inside Story

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मानसिक रूप से अस्वस्थ राजीव कुमार ने अपने चार बच्चों की नृशंस हत्या करने के बाद खुद फांसी लगा ली। उसने पहले बच्चों को दाल-चावल खिलाकर सुलाया और फिर धारदार हथियार से उनकी गर्दन काट दी। राजीव लंबे समय से साइकोसिस से पीड़ित था और मानसिक उपचार भी चल रहा था।

काटकर ड्रम में भर दूंगी… दांत काटकर पत्नी ने दी धमकी, डरा पति भागकर पहुंचा थाने, पुलिस भी हैरान

मेरठ में एक दंपती के बीच घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पत्नी ने पति को धमकी दी कि अगर वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो उसे काटकर ड्रम में भर देगी। घटना में पति घायल हो गया और उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने घायल पति का मेडिकल उपचार कराया है और आगे की कार्रवाई के लिए तहरीर का इंतजार कर रही है।