Skip to main content

ऋषभ पंत के कमबैक की कहानी बेहद फिल्‍मी है। दिसंबर 2022 में एक रोड एक्‍सीडेंट में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वह कार से दिल्‍ली से अपने घर रुड़की जा रहे थे। रास्‍ते में पंत की कार डिवाइडर से टकरा गई थी। इसके बाद मुंबई में उनका इलाज हुआ। अब वह इंग्‍लैंड में झंड़े खाड़ रहे हैं।

टीम इंडिया के स्‍टार विकेटकीपर बल्‍लेबाज ऋषभ पंत के कमबैक की कहानी काफी फिल्‍मी है। दिसंबर 2022 में एक रोड एक्‍सीडेंट में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वह कार से दिल्‍ली से अपने घर रुड़की जा रहे थे। रास्‍ते में पंत की कार डिवाइडर से टकरा गई थी और इसमें आग लग गई थी। कुछ ही देर में यह कार टीन का डिब्‍बा बन गई थी।

डॉक्‍टर ने किया खुलासा

हालांकि, सुबह-सुबह हुई इस दुर्घटना में दो लड़कों ने पंत की मदद की थी और उन्‍हें अस्‍पताल पहुंचा था। बाद में पंत को मुंबई के एक अस्‍पताल में शिफ्ट कर दिया गया था। इस अस्‍पताल में पंत ने डॉक्‍टर से एक सवाल किया था, जिसका अब खुलासा हुआ है। पंत ने डॉक्‍टर से सबसे पहले यही पूछा था कि वह फिर से खेल पाएंगे या नहीं। आर्थोपेडिक सर्जन डॉक्‍टर दिनशा पारदीवाला ने इस बात का खुलासा किया है। डॉक्‍टर दिनशा ने ही एक्‍सीडेंट के बाद पंत की सर्जरी की थी।

भाग्‍यशाली थे पंत

डेली टेलीग्राफ से बाचतीत में डॉक्‍टर ने कहा, "ऋषभ पंत बहुत भाग्यशाली थे कि वे जीवित बच गए। वह वास्तव में बहुत भाग्यशाली थे। उन्होंने कहा कि जब उन्हें अस्पताल लाया गया तो उनका दाहिना घुटना उखड़ गया था। उनके दाहिने टखने में भी चोट थी, शरीर पर कई अन्य छोटी-मोटी चोटें थीं। उनकी त्वचा का बहुत ज्यादा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था।

पारदीवाला ने कहा, "कार से बाहर निकलते समय टूटे हुए कांच के कारण उनकी पीठ की त्वचा का काफी हिस्सा छिल गया। इस तरह की दुर्घटना में मौत का काफी जोखिम होता है। हालांकि पंत ने हार नहीं मानी और अपना जोश और जज्बा बनाए रखा तथा 635 दिनों के बाद क्रिकेट मैदान पर सफल वापसी की।"

लीड्स टेस्‍ट में लगाए 2 शतक

पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक लगाकर कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। उन्होंने कहा कि जब आपका घुटना खिसक जाता है और सभी लिगामेंट्स टूट जाते हैं, तो तंत्रिका या मुख्य रक्त वाहिका के भी चोटिल होने की संभावना अधिक होती है। लेकिन इस भीषण दुर्घटना के बावजूद उनकी रक्त वाहिका को चोट नहीं पहुंची

पारदीवाला ने उस दिन को याद किया जब पंत को मुंबई के अस्पताल में लाया गया था, उनका पहला सवाल था, क्या मैं कभी दोबारा खेल पाऊंगा। हालांकि उनकी मां अधिक व्यावहारिक थी जिन्होंने डाक्टर से पूछा कि क्या वह दोबारा चल पाएगा। पारदीवाला ने बताया कि सर्जरी के बाद कई सप्ताह तक यह युवा क्रिकेटर अपने दांत भी ब्रश नहीं कर पाया था।

News Category