टूट रही है जय भानुशाली और Mahhi Vij की 14 साल की शादी? एक्ट्रेस ने कहा- मेरे वकील की फीस...
माही विज और जय भानुशाली पिछले काफी महीनों से लगातार चर्चा में बने हुए हैं। बीते काफी दिनों से दोनों के सेपरेशन की खबरें सामने आ रही हैं। अब हाल ही में माही विज ने 14 साल की शादी के बाद पति जय से अलग होने और तलाक लेने की खबर पर प्रतिक्रिया जाहिर की है।
टीवी की दुनिया से एक और कपल के अलग होने की खबर सामने आ रही है। जय भानुशाली और माही विज टेलीविजन की सबसे फेवरेट जोड़ियों में से एक हैं। इन दोनों ने साल 2011 में शादी की थी। शादी के 8 साल बाद उन्होंने अपनी पहली बेटी तारा का स्वागत किया।
तमिलनाडु में AIADMK और विजय थलापति की पार्टी के गठबंधन की चर्चा, BJP के लिए टेंशन क्यों?
तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव से पहले नए राजनीतिक समीकरण बन रहे हैं। एआइएडीएमके की राजग में वापसी के बावजूद भाजपा के साथ उनके संबंध तनावपूर्ण हैं। अभिनेता विजय की पार्टी टीवीके और एआइएडीएमके के बीच संभावित समझौते ने भाजपा की चिंता बढ़ा दी है क्योंकि विजय ने भाजपा के साथ जाने से इनकार कर दिया है।
विधानसभा चुनाव के पहले तमिलनाडु में नए समीकरण के संकेत मिलने लगे हैं। एआइएडीएमके की भले ही राजग में वापसी हुई हो और इसके लिए भाजपा ने अपने लोकप्रिय प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई को हटाना पड़ा हो, लेकिन दोनों के संबंधों में दरार झलकने लगी है।
राजद को सत्ता मिली तो... 4 प्रस्तावों पर बन गई सहमति, क्या है लालू यादव का प्लान?
बिहार में चुनावी माहौल के बीच राजद ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। इनमें धन का न्यायपूर्ण पुनर्वितरण किसानों का कर्ज माफी और एमएसपी को कानूनी गारंटी जैसे वादे शामिल हैं। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद 13वीं बार निर्विरोध निर्वाचित हुए। पार्टी भाजपा पर इतिहास को तोड़ने-मरोड़ने का आरोप लगाती है और मतदाता सूची पुनरीक्षण का विरोध करती है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने किए 54 पुलिसकर्मियों के तबादले, भ्रष्टाचार में लिप्त इंस्पेक्टर को दी यह जिम्मेदारी
बरेली समाचार
बरेली में एसएसपी अनुराग आर्य ने इंस्पेक्टर और दरोगाओं के बड़े स्तर पर तबादले किए गए हैं। शुक्रवार को तबादला सूची जारी कर दी गई। जानिए कहां किसे दी गई जिम्मेदारी...
प्राथमिक विद्यालय का विलय, सरकार ने कहा- बच्चों के हित में है फैसला, शुक्रवार को दोबारा होगी सुनवाई
लखनऊ समाचार
यूपी के प्राथमिक स्कूलों के विलय के मामले में लखनऊ हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। इस मामले में सरकार ने अपना पक्ष रखा। इसकी सुनवाई शुक्रवार को भी होगी।
प्रदेश के सरकारी प्राथमिक स्कूलों के विलय करने के मामले में हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ में सुनवाई जारी है। इस मामले में विलय आदेश को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर बृहस्पतिवार को न्यायमूर्ति पंकज भाटिया की एकल पीठ के समक्ष सुनवाई हुई। कोर्ट ने याचिकाओं पर अगली सुनवाई 4 जुलाई को नियत की है।
आज से आस्था में डूबेगी गिरिराज तलहटी, पुलिस-प्रशासन सतर्क; परिक्रमा मार्ग से अतिक्रमण हटवाया
मथुरा समाचार
भारी बारिश से उत्तराखंड में सड़कें धंसीं, चार धाम यात्रा बाधित, हिमाचल में 55 लोग लापता
दिल्ली एनसीआर समाचार
हिमाचल के मंडी में दो दिन पहले हुई बादल फटने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 16 हो गई, जबकि 55 लोग अब भी लापता हैं।
उत्तराखंड में बुधवार रात से जारी मूसलाधार बारिश के कारण यमुनोत्री, गंगोत्री और केदारनाथ धाम के रास्ते में कई जगह भूस्खलन हुआ और सड़कें धंस गईं। यमुनोत्री हाईवे और केदारनाथ-गौरीकुंड हाईवे धंसने से बृहस्पतिवार को चार धाम यात्रा बाधित रही। इस बीच, हिमाचल के मंडी में दो दिन पहले हुई बादल फटने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 16 हो गई, जबकि 55 लोग अब भी लापता हैं।