Skip to main content

Pink Ball Test में धांसू है Virat Kohli का रिकॉर्ड, जानें डे-नाइट टेस्‍ट में सबसे ज्‍यादा रन और विकेट लेने वाले भारतीय

भारतीय क्रिकेट टीम और ऑस्‍ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बीच दूसरा टेस्‍ट मैच 6 दिसंबर से शुरू होगा। बॉर्डर गावस्‍कर ट्रॉफी का यह मुकाबला डे-नाइट टेस्‍ट होगा। एडिलेड ओवल के मैदान पर यह टेस्‍ट पिंक बॉल से खेला जाएगा। पिंक बॉल टेस्‍ट में भारतीय टीम ने अब तक 4 टेस्‍ट मैच खेले हैं। इस दौरान भारत ने 3 में जीत दर्ज की है।

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में खेलेंगे सूर्यकुमार यादव, SMAT में धमाल मचाने को तैयार हैं भारतीय कप्तान

पारिवारिक समारोह में भाग लेने के बाद सूर्यकुमार जल्द ही क्रिकेट के मैदान पर खेलते हुए दिखाई देंगे। सूर्यकुमार को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के बचे हुए मैच के लिए मुंबई टीम में शामि किया गया है। उन्हें 3 दिसंबर को आंध्रा के खिलाफ मुंबई की प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती है। सोमवार को वह हैदराबाद में टीम के साथ जुड़ेंगे। श्रेयस मुंबई की कप्तानी कर रहे हैं।

IND U19 vs JPN U19 Live Streaming: पाकिस्‍तान से हार के बाद वापसी करना चाहेगी भारतीय टीम, जानें कैसे देखें यह मुकाबला

IND U19 vs JPN U19 Live Streaming अंडर 19 एशिया कप 2024 की भारतीय टीम ने खराब शुरुआत की। पहले ही मैच में पाकिस्‍तान ने भारतीय टीम को हराया। शनिवार को खेले गए मैच में पाकिस्‍तान ने भारत को 43 रन से शिकस्‍त दी। अब भारतीय टीम अपने अगले मैच में जापान से टकराएगी। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस मैच को कब कहां और कैसे देख सकते हैं।

बिहार का लड़का फिर छाया, एक पारी में लिए सभी 10 विकेट, मच गया तहलका, जानिए पूरी कहानी

भारत के अंडर-19 घरेलू टर्नामेंट कूच बेहार ट्रॉफी में बिहार के सुमन कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सभी को हैरान कर दिया। उन्होंने एक पारी में सभी विकेट लेकर तहलका मचा दिया है। एक पारी में सभी 10 विकेट ले पाना किसी भी गेंदबाज के लिए आसान नहीं होता है लेकिन सुमन ने ये असंभव का काम कर दिखाया।

भारत के खिलाफ करियर का आखिरी टेस्ट खेलने वाले पूर्व तेज गेंदबाज सहित तीन गिरफ्तार, मैच फिक्सिंग का है मामला

अफ्रीका टीम के पूर्व क्रिकेटर और वनडे में पूर्व नंबर-1 गेंदबाज लोनवाबो सोतसोबे को मैच फिक्सिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। सोतसोबे के अलावा विकेटकीपर-बल्लेबाज थामी सोलेकिले और इथी मभालती भी गिरफ्तार किया गया है। इन तीनों को 2015-16 रैम स्लैम टी20 मैच फिक्सिंग मामले में गिरफ्तार किया गया है। गुलाम बोदी पहले ही जेल में समय बिता चुके हैं।

IND U19 vs PAK U19: करोड़पति बनते ही फेल हुए Vaibhav Suryavanshi, पाकिस्‍तान के खिलाफ करा ली फजीहत

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ एशिया अंडर-19 कप के मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी बुरी तरह फेल रहे। उन्‍होंने 9 गेंदों का सामना किया और सिर्फ 1 रन बनाया। हाल ही में वैभव करोड़पति बने थे। मेगा ऑक्‍शन में राजस्‍थान रॉयल्‍स ने उन्‍हें 1.1 करोड़ रुपये में खरीदा था। कई फ्रेंचाइजी ने उन पर बोली लगाई थी लेकिन बाजी राजस्‍थान ने मारी थी।

IPL 2025 से पहले साऊदी अरब के जेद्दा में हुए मेगा ऑक्‍शन के दूसरे दिन करोड़पति बनने वाले युवा बल्‍लेबाज वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर चर्चा में हैं। नीलामी के बाद मैदान में उतरे वैभव का बल्‍ला नहीं चला।

IND U19 vs PAK U19: 5 चौके और 10 छक्‍के, पाकिस्‍तान के Shahzaib Khan ने भारत के खिलाफ ठोके 159 रन

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया अंडर-19 कप का मुकाबला खेला जा रहा है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टीम ने शाहजैब खान के शतक की बदौलत 50 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 281 रन बनाए। शाहजैब ने 108.16 की स्‍ट्राइक रेट से 147 गेंदों पर 159 रन बनाए। इस दौरान उन्‍होंने 10 छक्‍के लगाए।

भारतीय क्रिकेट टीम और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच एशिया अंडर-19 कप का मुकाबला खेला जा रहा है। भारत-पाकिस्‍तान के इस मैच पर फैंस की नजरें टिकी हुई हैं। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

'क्रिकेट का असली डॉन', पहले मैच में फेल फिर भी बना दुनिया के महान बल्लेबाज, लोग कहते हैं सर, औसत ऐसा कि नहीं होगा यकीन

ऑस्ट्रेलिया ने दुनिया को एक से एक बल्लेबाज दिए हैं। उनमें से ही एक हैं सर डॉन ब्रैडमैन। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज के बिना दुनिया के सर्वकालिक महान बल्लेबाजों की लिस्ट पूरी हो ही नहीं सकती। ब्रैडमैन ने आज ही के दिन अपना टेस्ट डेब्यू किया था। अपने पहले मैच में वह फेल रहे थे लेकिन बाद में जाकर महान बल्लेबाज बने।

Champions Trophy 2025: ICC बोर्ड मेंबर्स की मीटिंग हुई पूरी, जानें टूर्नामेंट को लेकर क्‍या फैसला लिया गया?

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के आयोजन को लेकर आज ICC के बोर्ड सदस्‍यों की एक अहम बैठक हुई। इस वर्चुअल बैठक को बिना किसी निर्णय के स्थगित कर दिया गया है। यह मीटिंग करीब 20 मिनट तक चली। बोर्ड के सदस्यों ने जल्द ही फिर से मिलने का फैसला किया। मौजूदा आईसीसी चेयरमैन ग्रेग बार्कले 1 दिसंबर को पदमुक्त हो जाएंगे। इसके बाद उनकी जगह BCCI के सचिव जय शाह लेंगे।

IND vs AUS: दूसरे टेस्‍ट में क्‍या होगी ऑस्‍ट्रेलिया की प्‍लेइंग 11? Ricky Ponting ने कर दिया खुलासा

भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्‍कर ट्रॉफी का दूसरा मुकाबला 6 दिसंबर से खेला जाएगा। इससे पहले भारतीय टीम 2 दिन का वॉर्मअप मैच खेलेगी। प्राइम मिनिस्टर XI बनाम भारत का यह अभ्‍यास मैच 30 नवंबर से 1 दिसंबर के बीच कैनबरा में खेला जाएगा। इस बीच ऑस्‍ट्रेलिया के महान कप्‍तान रिकी पोंटिंग ने दूसरे टेस्‍ट की प्‍लेइंग 11 पर बात की है।

बॉर्डर गावस्‍कर ट्रॉफी के पहले मैच में भारतीय टीम ने ऑस्‍ट्रेलिया को 295 रन से हराया था। सीरीज का दूसरा टेस्‍ट मैच एडिलेड ओवल में खेला जाएगा। हालांकि, दूसरे टेस्‍ट से पहले भारतीय टीम 2 दिन का वॉर्मअप मैच खेलेगी।