क्राइम: युवक ऑर्डर पर तमंचे बनाकर सप्लाई करता था, पुलिस ने किया गिरफ्तार
बरेली अवधेश शर्मा
बरेली में एसओजी और पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वालपुर गांव के जंगल से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। वह जंगल में अवैध हथियार बनाने का काम करता था।
बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र में एसओजी और पुलिस ने वालपुर गांव के जंगल में दबिश देकर अवैध शस्त्र बनाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वह तमंचा बनाकर उत्तराखंड तक भेजता था। मौके से पांच तमंचे व अन्य उपकरण बरामद किए गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
अगस्त मुनि आश्रम बरेली: अलीगढ़ की रूबा ने धर्म परिवर्तन कर रूबी बनकर प्रेमी से किया विवाह
बरेली अवधेश शर्मा
अलीगढ़ के इगलास क्षेत्र की रहने वाली युवती ने अपने धर्म बदलकर प्रेमी के साथ शादी कर ली। बरेली के अगस्त्य मुनि आश्रम में बृहस्पतिवार को प्रेमी युगल ने सात फेरे लिए। आश्रम के महंत ने दोनों का विवाह कराया।
अलीगढ़ के इगलास थाना क्षेत्र के गांव सहाराकलां की रूबा ने सनातन धर्म में अपना कर अपना नाम रूबी रख लिया। उसने बरेली के अगस्त्य मुनि आश्रम में उसने शाही निवासी राजेश से शादी रचा ली। महंत केके शंखधार की मौजूदगी में दोनों ने अग्नि के सात फेरे लिए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने 39 दरोगाओं का किया तबादला, जिले की कई चौकियों के प्रभारी बदले
बरेली अवधेश शर्मा
बरेली में एसएसपी अनुराग आर्य ने 39 उपनिरीक्षकों (दरोगाओं) के तबादले कर दिए। तबादले की इस सूची में शहर से लेकर देहात तक तैनात दरोगाओं को इधर से उधर किया गया है।
9 अप्रैल राशिफल: मिथुन और कर्क वालों को नए अवसर जबकि मकर राशि वालों को मिल सकती है शुभ सूचना, पढ़ें राशिफल
बरेली पंडित मेघाव्रत शास्त्री द्वारा राशिफल
जिलापूर्ति विभाग की टीम ने दुकान पर मारा छापा, 44 घरेलू गैस सिलिंडर जब्त
बरेली अवधेश शर्मा
सीबीगंज के चंद्रपुर काजियान गांव में एक दुकान से 44 घरेलू गैस सिलिंडर बरामद हुए। पूर्ति विभाग की टीम ने यह कार्रवाई की। आशंका है कि दुकानदार गैस की कालाबाजारी कर रहा था। मामले की जांच की जा रही है।
चंद्रपुर काजियान गांव में खाद की दुकान पर छापा मारकर अवैध रूप से बेचे जा रहे गैस सिलिंडर को बरामद किया। दुकानदार से टीम ने पूछताछ की है। विभाग की ओर से मामले में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
बरेली नगर निगम समाचार: दूसरी जगह निर्माण कराना पड़ा भारी, नगर आयुक्त ने भेजी जेई के निलंबन की संस्तुति
बरेली अवधेश शर्मा
नियमों के विपरीत दूसरी जगह निर्माण कराना अवर अभियंता को भारी पड़ गया। नगर आयुक्त ने शासन को पत्र भेजकर अवर अभियंता के निलंबन की संस्तुति की है।
बरेली में स्वीकृत के बजाय दूसरी जगह काम कराने, नोटिस का अटपटा जवाब देने के मामले में नगर आयुक्त ने शासन को पत्र भेजकर अवर अभियंता (जेई) के निलंबन की संस्तुति की है। इस पत्र में अवर अभियंता के अटपटे जवाब को मार्क भी किया गया है।
बरेली समाचार: पांच चौकी प्रभारी अव्वल... वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया पुरस्कृत, फिसड्डी रहने वालों के खिलाफ बैठाई जांच
बरेली अवधेश शर्मा
बरेली में एसएसपी अनुराग आर्य ने फरवरी के मूल्यांकन में फिसड्डी साबित हुए पांच चौकी प्रभारियों के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं, जबकि अव्वल रहने वाले पांच प्रभारियों को पुरस्कृत किया है।
बरेली में पुलिस कप्तान की कसौटी पर फिसड्डी साबित हुए पांच चौकी प्रभारियों के खिलाफ जांच बैठा दी गई है, वहीं पांच प्रभारियों को पुरस्कृत किया है। फतेहगंज पश्चिमी कस्बा चौकी प्रभारी और उनके साथी सिपाहियों पर मुकदमे और निलंबन की कार्रवाई के बाद अब एसएसपी अनुराग आर्य ने यह पहल की है।
शिव मंदिर से अखंड ज्योत लेकर 250 लोगों का जत्था पूर्णागिरि के लिए हुआ रवाना
Bareilly fatehganj paschimi Mudit Pratap
राशिफल08 अप्रैल : वृषभ, मिथुन और कर्क राशि वालों की आय में इजाफा और सुख-सुविधाओं बढ़ोतरी के योग, पढ़ें राशिफल
राशिफल पंडित आचार्य मेघाव्रत शास्त्री
UK की मंत्री के दो इनामी रिश्तेदारों की संपत्ति होगी कुर्क, जोगी नवादा गोलीकांड के हैं आरोपी
बरेली अवधेश शर्मा
जोगी नवादा फायरिंग कांड के दो आरोपी फरार हैं। इन दोनों की गिरफ्तारी पर 25-25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया जा चुका है। इनकी संपर्ति कुर्क की जाएगी। बारादरी पुलिस की अर्जी पर कोर्ट ने आदेश दिया है।
बरेली के जोगी नवादा फायरिंग कांड के आरोपी 25-25 हजार के इनामी पिंटू राठौर और अभिषेक की संपत्ति कुर्क की जाएगी। बारादरी पुलिस की अर्जी पर कोर्ट ने इसका आदेश जारी कर दिया है। पुलिस आरोपियों के घरों पर पहले नोटिस चस्पा करेगी, फिर कोर्ट की अनुमति से संपत्ति सीज करेगी। दोनों आरोपी उत्तराखंड की एक मंत्री के रिश्तेदार हैं।