Skip to main content

वाहन चोर गिरोह: मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, एक को लगी गोली, नौ बाइक और एक स्कूटी बरामद

बरेली अवधेश शर्मा

बरेली में पुलिस ने शनिवार रात मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। इनमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। तीन बदमाश वाहन चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। 

बरेली में कोतवाली पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान इनमें से एक को पैर में गोली भी लगी। कोतवाली में एसपी सिटी ने खुलासा कर बताया कि आरोपियों से चोरी के दस दोपहिया वाहन बरामद किए गए हैं। आरोपियों पर 30 मुकदमे दर्ज हैं।

दुष्कर्म कांड बरेली: लाइट होती तो टल सकती थी वारदात, राज्य महिला आयोग की सदस्य ने घटनास्थल का किया दौरा

बरेली ब्यूरो चीफ

राज्य महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पांडेय ने शनिवार को बरेली आकर उस घटनास्थल का दौरा किया, जहां एटा की किशोरी को ट्रेन से धक्का देकर दुष्कर्म किया गया था। उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस से घटना के बारे में जानकारी ली। 

बरेली:- बरेली में एटा की किशोरी से दुष्कर्म के मामले ने तूल पकड़ लिया है। राज्य महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पांडेय ने घटनास्थल सिटी रेलवे स्टेशन का मुआयना किया। वहां मौजूद पुलिस व एसओजी की टीम से भी उन्होंने घटनाक्रम और खुलासे के बारे में जानकारी ली।

उत्तर प्रदेश के बरेली सहित डिस्काउंट पर बिक रही शराब, एक पर एक फ्री का बंपर ऑफर

बरेली अवधेश शर्मा

बरेली के डीडीपुरम, पीलीभीत बाईपास, प्रेमनगर समेत कई इलाकों में खुलेआम दुकानों पर बोर्ड और नोटिस लगाकर डिस्काउंट पर शराब बेची जा रही है। इससे खरीदारों की खूब भीड़ उमड़ रही है। 

आगामी 31 मार्च को आबकारी सत्र खत्म हो रहा है। एक अप्रैल से नये संचालक दुकान संभाल लेंगे। ऐसे में दुकानों पर जमा पुराने स्टॉक को खपाने के लिए शराब की दुकानों पर डिस्काउंट शुरू हो गया है। बरेली में जहां 20 फीसदी डिस्काउंट सामान्य रूप से दिया जा रहा है। वहीं, लोकल ब्रांड की व्हिस्की एक पर एक फ्री भी बेची जा रही है।