Skip to main content

Disha Salian Death Case: 'उद्धव ठाकरे ने मुझे दो बार कॉल किया', दिशा सालियान मामले में BJP सांसद नारायण राणे का बड़ा दावा

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत को लेकर बीजेपी सांसद नारायण राणे ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की पीसी के दौरान आदित्य ठाकरे का नाम ना लेने के लिए उद्धव ठाकरे ने उनको दो बार कॉल किया। वहीं दिशा सालियन के पिता ने कहा कि वह मामले की फिर से जांच कराने के लिए HC का दरवाजा खटखटाएंगे।

'मैं बनूंगी शोले की बसंती...' लापता लेडीज की Nitanshi ने बताया कैसी होगी उनकी होली, क्या है अन्य कलाकारों की राय?

होली हर्षोल्लास और खुशियों से भरा त्योहार है। इस दिन सभी लोग एक दूसरे को रंग लगाकर खुशियां बांटते हैं। वहीं इस खास मौके पर हमने बात की कुछ उभरते बॉलीवुड कलाकारों से और उनके होली खेलने के तरीके से। हमने उनसे प्रश्न किया कि अगर उन्हें अपने फेवरेट कलाकार को रंग भेजने का मौका मिले तो वो किसे और क्या रंग भेजेंगे।

सीएम उमर अब्दुल्ला और विजयन ने केंद्र के सहयोग का चुना रास्ता, विपक्ष शासित राज्यों का विरोध होने लगा मंद

विपक्ष शासित राज्यों के साथ भेदभाव का आरोप मंद पड़ने लगा है। उमर अब्दुल्ला और केरल के Chief Minister विजयन ने केंद्र का विरोध करने की बजाय सहयोग का रास्ता चुना है। कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ-साथ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से लेकर केरल के मुख्यमंत्री विजयन तक केंद्र पर भेदभाव का आरोप लगाते रहे थे।

'सरकार बनेगी तब जवाब देंगे', ये क्या बोल गए संभल से सपा विधायक; कहा- योगी जी ने कर दिया सपोर्ट तो कोई बात ही नहीं

सपा विधायक इकबाल महमूद ने सीओ अनुज चौधरी पर कहा कि जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समर्थन कर दिया तो अब कुछ कहने की जरूरत नहीं है। सपा नेता रामगोपाल यादव के बयान पर उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसा नहीं कहना चाहिए था। सरकार जो चाहे कर सकती है। सीओ के भाई को लेकर कहा कि उनकी राजनीतिक संबद्धता की स्पष्ट जानकारी नहीं है।

Bihar: 'अगर निशांत CM बनते हैं तो...', ये क्या बोल गए अश्विनी चौबे; अब सियासी भूचाल आना तय!

पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार तेजस्वी यादव से अधिक योग्य होंगे। उन्होंने विपक्षी दलों विशेष रूप से राजद पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए और आत्मविश्लेषण की सलाह दी। बक्सर में लाइट एंड साउंड परिसर का निरीक्षण करते हुए उन्होंने कहा कि इससे पर्यटन बढ़ेगा और रोजगार के अवसर पैदा होंगे। यह शो श्रीराम के जीवन पर आधारित होगा।

NDA में शामिल होंगे मुकेश सहनी? नए बयान से सियासी पारा हाई, नीतीश कुमार का भी लिया नाम

विकासशील इंसान पार्टी की दो दिवसीय राष्ट्रीय और प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में मुकेश सहनी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हम एनडीए में शामिल नहीं होंगे और न ही कभी जाएंगे। सहनी ने कहा कि 2024 में हमने संकल्प लिया था कि आरक्षण नहीं तो गठबंधन नहीं। उस संकल्प के साथ चल रहे हैं। इस बार मजबूती के साथ महागठबंधन के साथ चुनाव लड़ेंगे और सरकार बनाएंगे।

झारखंड में जल्द लागू होगा PESA Act! हेमंत सरकार की मंत्री ने BJP MLA के सवाल पर दिया जवाब

झारखंड में विधानसभा सत्र चल रहा है। बजट पर चर्चा के दौरान विधायक हेमलाल मुर्मू ने राज्य में पेसा कानून (PESA Act) लागू करने की मांग की। इस पर मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि वर्ष 2022 में पेसा कानून का ड्राफ्ट लाया गया था। पेसा कानून की नियमावली अंतिम चरण में है। मुख्यमंत्री से विचार विमर्श करने के बाद इसे अंतिम रूप दिया जाएगा।

रांची। विधानसभा सत्र के दौरान ग्रामीण विकास विभाग और वन पर्यावरण विभाग का बजट पारित हो गया। विपक्षी नेता कुशवाहा शशिभूषण का बजट में कटौती प्रस्ताव अस्वीकृत हो गया। सरकार के जवाब के दौरान ही विपक्ष सदन से वाक आउट कर गया था।

Bihar Politics: चाचा-भतीजे के बीच होगी कोई 'डील'? पारस ने खोल दिए अपने पत्ते; चिराग को साफ मैसेज

बिहार की राजनीति में चाचा-भतीजे के बीच खींचतान जारी है। पशुपति पारस ने नीतीश कुमार पर दलित विरोधी होने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सीएम बनते ही नीतीश कुमार ने दलितों को बांटने का काम किया। दलित से महादलित बनाकर शोषित और पीड़ित को कमजोर कर दिया। पारस ने कहा पासवान (दुसाध) जाति को कमजोर करने के लिए चौकीदार की बहाली में सामान्य नियम लागू कर दिया है।

सदन में बिना 'कप्तान' के कैसे खेलेगी टीम BJP? अब तो पार्टनर्स भी छोड़ रहे साथ

झारखंड में भाजपा विधायक दल का नेता तय नहीं होने से विधानसभा में विपक्षी दलों के विधायकों में समन्वय की कमी दिख रही है। पार्टी के विधायक इस मसले पर खुलकर बोलने से बच रहे हैं लेकिन उनका कहना है कि शीर्ष नेतृत्व किसी को भी नेता घोषित कर दे वह उन्हें मान्य होगा। नेता की अनुपस्थिति में समेकित निर्णय नहीं हो पा रहा है।

नवंबर बाद फिर होगा 'खेला'? PK ने बता दिया CM नीतीश का अगला प्लान, नए दावे से सियासी हलचल तेज

इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले प्रशांत किशोर ने बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने दावा किया है कि सीएम नीतीश कुमार भाजपा के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ेंगे लेकिन बाद में पाला बदल सकते हैं। किशोर ने यह भी कहा कि नीतीश कुमार की लोकप्रियता कम हो गई है और भाजपा उन्हें एनडीए का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने से बच रही है।

बिहार में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं। जनसुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर भी चुनाव को लेकर एक्टिव हैं। उन्होंने बुधवार को बेतिया जिले में लोगों को संबोधित किया। इस दौरान, उन्होंने एक बड़ी भविष्यवाणी भी कर दी।