
Kedarnath samachar
भारत के उत्तराखंड में स्थित केदारनाथ मंदिर बेहद चमत्कारी माना जाता है। यह भगवान शंकर को समर्पित है। धार्मिक मान्यता है कि इस धाम में एक बार दर्शन करने से भक्तों के सभी कष्टों का अंत हो जाता है। यही वजह है कि साधक इस धाम (Kedarnath Dham Opening Date 2025) के खुलने का बेसब्री से इंतजार है तो आइए यहां इसकी सही डेट जानते हैं।
2025: केदारनाथ यात्रा के दौरान रखें इन बातों का ध्यान।
- भारत के उत्तराखंड में स्थित केदारनाथ मंदिर बेहद चमत्कारी माना जाता है।
- यह भगवान शंकर को समर्पित है।
- यह मंदिर भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है।
नई दिल्ली: उत्तराखंड में स्थित केदारनाथ धाम, हिंदू धर्म के प्रमुख तीर्थ स्थलों में से एक है। यह मंदिर भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है और हर साल लाखों भक्त यहां (Kedarnath Dham Opening Date 2025) दर्शन के लिए जाते हैं। ऐसा माना जाता है कि जो साधक इस धाम में दर्शन के लिए जाते हैं, उन्हें सुख और शांति की प्राप्ति होती है। साथ ही भोलेनाथ उनकी सभी इच्छाओं को पूरा करते हैं।
कब खुलेंगे केदारनाथ के कपाट?
इस साल केदारनाथ मंदिर (Kedarnath Dham Opening Date 2025) 2 मई, 2025 दिन शुक्रवार को भक्तों के लिए खोला जाएगा। यह तिथि हिंदू पंचांग के अनुसार, निर्धारित की गई है और हर साल महाशिवरात्रि के दिन मंदिर के खुलने की घोषणा की जाती है।
केदारनाथ यात्रा के दौरान रखें इन बातों का ध्यान
- केदारनाथ में मौसम बहुत ठंडा होता है, इसलिए गर्म कपड़े और अन्य आवश्यक सामान साथ रखें।
- शारीरिक रूप से स्वस्थ हो, तभी यात्रा में जाएं।
- इस दौरान तामसिक चीजों से दूर रहें।
- इस दौरान किसी के बारे में बुरा बोलने से बचें।
- यात्रा के दौरान बाबा के मंत्रों का जाप करें और जयकारा लगाएं।
- केदारनाथ यात्रा के लिए परमिट लेना आवश्यक है।
- केदारनाथ यात्रा के लिए होटल और अन्य सुविधाओं की बुकिंग पहले से करा लें।
- इस दौरान साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखें।
- इस दिन सात्विक भोजन करें और तामसिक चीजों का सेवन करने से बचें।
केदारनाथ यात्रा का महत्व
- Log in to post comments