श्रद्धांजलि RGA न्यूज़: ये 5 जवान सूरज यादव,अमितचौधरी,सचिन यादव, दिनेश शर्मा,कमल कंबोज माता भारती की सेवा करते वीरगति को प्राप्त हुए
आज RGA न्यूज़ कार्यालय पर देश की सेवा करते हुए इन पांचो जवानों को 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की
ये 5 जवान सूरज यादव,अमितचौधरी,सचिन यादव, दिनेश शर्मा,कमल कंबोज माता भारती की सेवा करते वीरगति को प्राप्त हुए हैं.
यह देश आप जैसे वीरों का हमेशा ऋणी रहेगा.
इस कार्यक्रम में उपस्थित स्वामी/संपादक प्रवीण उपाध्याय, उप संपादक अवधेश शर्मा, प्रबंध संपादक प्रदीप कुमार, विधिक सलाहकार पुनीत जौहरी एडवोकेट, संवाददाता डॉ० मुदित प्रताप सिंह, सिटी रिपोर्टर कविता मौर्य मौजूद रहे।
चंदौसी:राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित हुए 13541 वाद
चंदौसी समाचार
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण उ०प्र० के तत्वाधान में माननीय अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण / जनपद न्यायाधीश, सम्भल श्री दुर्ग नारायण सिंह के कुशल मार्गदर्शन में माँ सरस्वती का पूजन अर्चन एवं दीप प्रज्जवलित कर राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन किया गया।
संभल:यातायात पुलिस के द्वारा यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया
संभल बहजोई समाचार
कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ राजेन्द्र पैंसिया की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल को लेकर समीक्षा बैठक
सम्भल/बहजोई समाचार
तनाव: हाई अलर्ट पर बरेली पुलिस... एसएसपी ने बनाईं विशेष टीमें, शहर से देहात तक कड़ी चौकसी
बरेली समाचार
पाकिस्तान से तनातनी के बीच पूरे यूपी में हाई अलर्ट है। पुलिस विशेष चौकसी बरत रही है। बरेली में एसएसपी ने जिले की सीमा और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी के लिए विशेष टीमें बनाई हैं।
पाकिस्तान से तनातनी के बीच बरेली पुलिस ने भी तैयारियां तेज कर दी है। एसएसपी ने जिले की नाकाबंदी करते हुए पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा है और विशेष चौकसी बरतने के निर्देश दिए हैं। साथ ही पुलिसकर्मियों को विशेष जरूरत पर ही अवकाश दिया जा रहा है।
दिल्ली एयरपोर्ट पर मिसाइल हमले की अफवाह... अब पाकिस्तानी कर रहे ये कायराना हरकत; ट्रैवेल एडवाइजरी जारी
दिल्ली एयरपोर्ट पर सामान्य परिचालन फिर से शुरू हो गया है। इस बीच पाकिस्तानी यूजर्स की ओर से दिल्ली एयरपोर्ट पर मिसाइल हमले की अफवाह फैलाई जा रही है। वे हमले का दावा कर लोगों को आतंकित करने की कोशिश कर रहे हैं। एयरपोर्ट प्रशासन ने इसे भड़काऊ बताया है। साइबर क्राइम सेल मामले की जांच कर रही है। एयरपोर्ट ने यात्रियों से अफवाहों से बचने की अपील की है।