Skip to main content

आर्य.AG द्वारा चार करोड़ की लूट का मुद्दा सङक से संसद में गूँजेगा

बरेली: किसान सत्याग्रह समिति के संयोजक डॉ हरीश कुमार गंगवार ने आज चौकी चौराहा स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा पार्क सत्याग्रह स्थल पर सम्मानित समाचार पत्रों के सम्मानित प्रतिनिधियों से वार्ता करते हुए

मीडिया के साथियों…
कल्पना कीजिए… एक छोटा किसान रात को सोता है, सपने में देखता है कि अगली फसल अच्छी होगी, बेटी की शादी होगी, बेटा स्कूल जाएगा। सुबह उठता है तो गोदाम खाली! 1031 मीट्रिक टन (10,310 क्विंटल) उसका धान-गेहूं-बीज आधी रात में ट्रकों में भरकर ले जाया गया। ताले तोड़े गए, गार्ड देखता रहा, सुरक्षा का नामोनिशान नहीं।
नुकसान सिर्फ चार करोड़ रुपये का नहीं – यह उन 4000 छोटे किसानों की जिंदगी का नुकसान है, जिनकी कमाई, सपने, सम्मान सब लुट गया।


उन्होंने कहा कि  मैं सिर्फ एक किसान नहीं – मैं उन हजारों माँओं का बेटा हूँ, जिनकी गोद सूनी हो गई। हमारी आवाज अब सिर्फ सड़क पर नहीं – संसद तक पहुँच गई है। अब समय है इनसाफ का!
लोकसभा सांसद श्री राकेश राठौर जी ने अनस्टार्ड प्रश्न 86219 (आई.डी. 433) से संसद में यह घोटाला उजागर किया। लेकिन हम इंतजार नहीं कर सकते। 55+ दिन से महात्मा गांधी प्रतिमा पर सत्याग्रह – कड़ाके की ठंड से अब तप्ती गर्मी खुले आसमान तले, बच्चे भूखे  किसानों ने सांसद जी का  आभार व्यक्त किया ।

सांसद प्रतिनिधि के रूप मे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोआर्डिनेटर प्रभारी बरेली जिला के श्री अनूप वर्मा जी ने कहा  कि आर्यधन फाइनेंशियल सॉल्यूशंस और आर्या कोलैटरल वेयरहाउसिंग सर्विसेज जैसी कंपनियों पर सीधे आरोप – हर महीने 53 हजार रुपये सुरक्षा शुल्क लिया, फिर भी डकैती!
महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दिनेश दद्दा जी ने कहा कि बदायूं के बगरैन में उत्तर प्रदेश बीज विकास निगम के गोदाम से 1031 टन बीज चुरा लिया गया। आधी रात को ताले तोड़े गए। ट्रक आए, अनाज भरा, और चले गए। गार्ड देखता रहा। सुरक्षा कंपनी देखती रही। और हमारी कमाई… हमारा भविष्य… हमारी उम्मीदें… सब गायब ।

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के ज़िलाध्यक्ष विपिन पटेल ने कहा कि एक किसान की बेटी की शादी का खर्च था।  एक माँ का बेटे के लिए स्कूल फीस का सपना था।   एक बुजुर्ग का इलाज का इंतजाम था।  एक परिवार की अगली फसल का बीज था। अब क्या होगा? बच्चे स्कूल कैसे जाएँगे? बेटियाँ दुल्हन कैसे बनेंगी? बुजुर्ग दवा कैसे लेंगे? और अगली बुआई कैसे होगी?


सत्याग्रही और पीड़ित किसान जगदीश सरन ने कहा कि आर्यधन फाइनेंशियल और आर्या कोलैटरल ने हर महीने सुरक्षा का पैसा लिया – फिर भी लूट हुई! निदेशक आनंद चंद, मार्गपुरी प्रसन्ना राव, वैधेही रवींद्रन… इनके नाम अब हमारे दर्द में लिखे हैं। लेकिन अब हम चुप नहीं रहेंगे!

लोकसभा सांसद श्री राकेश राठौर जी ने संसद में हमारी चीख पहुँचाई। अब सवाल सरकार से है – हमारी आँसुओं की कीमत कब चुकाएगी? जांच कब?  CBI जांच कब? मुआवजा कब – ब्याज सहित? गिरफ्तारियाँ कब? और भविष्य में हर गोदाम में CCTV, डिजिटल लॉक, अनिवार्य बीमा – कब? हमारी सिर्फ माँगें नहीं – यह हमारी जिंदगी की पुकार है:

सत्याग्रही किसानों की सरकार से मांग है कि  ब्याज सहित तत्काल पूर्ण मुआवजा – ताकि बच्चे भूखे न सोएँ   आरोपी कंपनियों के निदेशकों की तुरंत गिरफ्तारी और CBI जांच  हर सरकारी गोदाम में डिजिटल निगरानी, 24×7 CCTV, GPS ट्रैकिंग और अनिवार्य बीमा दोषी अधिकारियों और कंपनियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई


आपका कैमरा सच दिखा सकता है। आज हमारी आँखों के आंसू देखिए… कल ये आंसू सड़कों पर बहेंगे।

उपस्थित लोगों में जगदीश शरण, विपिन पटेल ,सुरेश दिवाकर ,साहिब सिंह ,अरविंद पटेल ,कमरुद्दीन सैफी, दिनेश कुमार ,महेश कुमार शर्मा ,मनोज कुमार ,सतीश चंद्र, अकरम खान ,राकेश गंगवार, डॉक्टर सरताज हुसैन नूरी ,रेहान बशीरी, हरवीर सिंह बॉबी ,राम आसरे गंगवार ,महेंद्र पाल गंगवार ,आशीष रुस्तम, अमित खंडेलवाल ,सुरेंद्र कुमार, विनोद दुआ ,तीर्थ मधुकर आदि उपस्थित रहे

भवदीय 
डा हरीश कुमार गंगवार 
संयोजक बरेली किसान सत्याग्रह समिति 
मोबाइल  - 9412603772

News Category