सरहद पर दुश्मनों को ललकारता लाल, गर्व से मां निहाल, बोलीं- बेटा भारत माता की रक्षा कर रहा
बरेली समाचार
तिलक समारोह में होने वाले दूल्हे से चली गोली, गांव के शख्स की मौत, पुलिस ने दूल्हे को हिरासत में लिया
बरेली-लखीमपुर खीरी समाचार
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के फूलबेहड़ के जोधपुर गांव में शनिवार रात तिलक समारोह की दावत में शामिल होने आए गांव के ही एक व्यक्ति की हर्ष फायरिंग में मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी दूल्हे को हिरासत में ले लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
पुलिस के मुताबिक, शनिवार को जोधपुर गांव निवासी रामविलास के लड़के विश्वनाथ का तिलक था। बरीछा कार्यक्रम के बाद रात करीब 11 बजे तिलक की तैयारी चल रही थी। दावत खाने आए नाते रिश्तेदार और परिचित भी मौजूद थे।
India-Pakistan: 'घर में घुसकर मारेंगे', Ceasefire के बाद BJP नेता ने क्यों दी पाकिस्तान को चेतावनी?
भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच शनिवार का दिन अहम रहा। शनिवार शाम 5 बजे भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर हुआ। इस पर लगातार नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। इस पूरे ऑपरेशन को लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने पीएम मोदी और सेना को धाई दी है। JDU प्रवक्ता राजीव रंजन ने भी सेना के शौर्य को सराहा।
पटना। 7 मई की रात पाकिस्तान और पीओके में स्थित 9 आतंकी ठिकानों पर भारतीय सेना ने एयर स्ट्राइक करके आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया। इसे 'ऑपरेशन सिंदूर' का नाम दिया गया।
Border 2 से वरुण धवन के रोल का खुल गया राज, भारतीय सेना के इस बहादुर सिपाही का निभाएंगे किरदार
साल 1997 की हिट फिल्म बॉर्डर का जिक्र अक्सर सिनेमा लवर्स के बीच होता है। सनी देओल स्टारर इस मूवी को थिएटर्स से लेकर टीवी पर दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया। इसकी पॉपुलैरिटी के कारण ही मेकर्स इसका सीक्वल बॉर्डर 2 लेकर आ रहे हैं। हाल ही में अपडेट आया कि फिल्म में वरुण धवन भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। अब उनके रोल से भी पर्दा उठ चुका है।
'सोच रहे हैं हम इन पतंगों से डर जाएंगे', पाकिस्तान के ड्रोन अटैक पर अनिल विज ने ली चुटकी
हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने पाकिस्तान द्वारा ड्रोन हमलों के खतरे पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कुछ ड्रोन तो ऐसे थे जिनमें बारूद डालना ही भूल गए थे। उन्होंने भारत के एस-400 डिफेंस सिस्टम की प्रशंसा की और स्वदेशी हथियारों के विकास पर खुशी जताई। विज ने सिंधु नदी के पानी को लेकर भी पाकिस्तान पर तंज कसा।
आतंकवाद कुत्ते की पूंछ.. कभी सीधी नहीं हो सकती’, योगी बोले- ब्रह्मोस क्या है… पाकिस्तान वालों से पूछो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सेना के जवानों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ब्रह्मोस मिसाइल का उत्पादन भारत को रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास है। योगी आदित्यनाथ ने आतंकवाद पर बोलते हुए कहा कि आतंकवाद कुत्ते की पूंछ की तरह है और इसे पूरी तरह से कुचलना ज़रूरी है क्योंकि वे प्यार की भाषा नहीं समझते।
लखनऊ। भटगांव में ब्रह्मोस उत्पादन सेंटर और टेस्टिंग सेंटर का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए भारतीय सेनाओं के सभी जवानों का अभिनंदन करते हुए प्रदेश वासियों की ओर से हृदय से बधाई दी।
'हमने घर में घुसकर मारा...', भारतीय सेना ने किस तरह दिया 'ऑपरेशन सिंदूर' को अंजाम; रक्षा मंत्री ने बताई एक-एक बात
राजनाथ सिंह ने बड़ी जानकारी देते हुए बताया कि ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम HQ-9 तबाह हो गए हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने अकल्पनीय काम किया है जिसके लिए उन्हें दिल से बधाई। राजनाथ सिंह ने सेना की तारीफ की और कहा भारतीय सेना ने शौर्य का परिचय दिया और पीओके में आतंकी कैंप तबाह कर दिए।