जम्मू-कश्मीर के डोडा में दर्दनाक हादसा, चिनाब नदी में गिरी कार; दो की मौत एक घायल
जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ जब एक कार फिसलकर चिनाब नदी में गिर गई। इस हादसे में एक लड़की समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। यह दुर्घटना गरसू गांव के पास हुई जब तीनों किश्तवाड़ जिले के द्राबशाला गांव जा रहे थे। हादसे के बाद बचाव अभियान शुरू किया गया।
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में शनिवार को एक कार फिसलकर चिनाब नदी में गिर गई। इस हादसे में एक लड़की समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया।
तमिल नाडू होसुर के TATA इलेक्ट्रॉनिक प्लांट में भीषण आग, 1500 कर्मचारियों का किया गया रेस्क्य
तमिलनाडु के होसुर में स्थित टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में आज सुबह आग लग गई। आग लगने की वजह से संपत्ति का काफी नुकसान हुआ है। आग पर काबू पाने के लिए अग्निशमन दल काम में जुटे हैं। जब फैक्ट्री में आग लगी तो उस समय करीब 1500 कर्मचारी ड्यूटी पर थे। आग लगने के कारण का अभी तक पता नहीं चला है।
तमिल नाडु: होसुर के TATA इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में भीषण आग, 1,500 कर्मचारियों का किया गया रेस्क्यू
तमिलनाडु के होसुर में स्थित टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में आज सुबह आग लग गई। आग लगने की वजह से संपत्ति का काफी नुकसान हुआ है। आग पर काबू पाने के लिए अग्निशमन दल काम में जुटे हैं। जब फैक्ट्री में आग लगी तो उस समय करीब 1500 कर्मचारी ड्यूटी पर थे। आग लगने के कारण का अभी तक
सोनीपत मे पटाखे की फैक्ट्री में हुआ धमाका कई लोगों की गई जान और कई लोग हुए घायल
सोनीपत की एक पटाखा फैक्ट्री में शनिवार सुबह आग लग गई जिससे कई कर्मचारी हताहत हो गए। हादसे में एक की मौत हो गई है। घायलों को पीजीआई रोहतक भेजा गया है। दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं। यह फैक्ट्री अवैध रूप से चल रही थी। धमाके की वजह गैस सिलेंडर का लीक होना बताया जा रहा है।
सोनीपत। सोनीपत की गांव रिढाऊ में चल रही एक पटाखा फैक्ट्री में शनिवार सुबह आग लग गई। इस हादसे में कई कर्मचारियों के हताहत होने की खबर है। जबकि एक की मौत हो चुकी है और कई घायल हैं।
बारामूला में बड़ा सड़क हादसा, कार दुर्घटनाग्रस्त होने से 20 लोग घायल; 4 की हालत गंभीर
उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के उरी में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक सड़क हादसे में 20 लोगों घायल हो गए। इनमें चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। अधिकारियों ने घटना के बारे में बताते हुए कहा कि ताज मोहिउद्दीन की रैली के दौरान कमलकोट से उरी आ रही एक गाड़ी सलामाबाद इलाके के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के उरी इलाके में शुक्रवार को एक सड़क दुर्घटना में कम से कम 20 लोग घायल हो गए।
उज्जैन में बड़ा हादसा, महाकाल मंदिर के पास दीवार गिरी; मलबे में दबने से दो लोगों की मौत
उज्जैन से बड़े हादसे की खबर आ रही है जहां महाकाल मंदिर के सामने स्थित बड़ा गणेश मंदिर से सटी एक दीवार गिर गई। बताया जा रहा है कि वहां पर निर्माण कार्य चल रहा था। इसी बीच पुरानी दीवार तेज बारिश के चलते ढह गई। हादसे में दो लोगों के मरने की भी खबर है। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
'बीजिंग के लिए ये शर्मनाक', समंदर में डूबी चीन की परमाणु पनडुब्बी तो अमेरिका ने की घनघोर बेइज्जती
चीन की परमाणु पनडुब्बी समंदर में डूब गई है। इस घटना को लेकर अमेरिका ने बीजिंग पर तंज कसा है। अमेरिकी रक्षा अधिकारी ने पनडुब्बी के डूबने की घटना का खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि परमाणु ऊर्जा से चलने वाली चीन की नवीनतम पनडुब्बी इस साल मई-जून में डूब गई थी। उन्होंने ये भी कहा कि चीन इस घटना के बारे में सच नहीं बताएगा।
वाशिंगटन। चीन की पनडुब्बी समंदर में डूब गई है। समंदर में अपनी ताकत का इजाफा करने में जुटे बीजिंग के लिए ये बड़ा झटका है। अमेरिका ने चीन की पनडुब्बी के डूबने का खुलासा किया है। अमेरिका के एक वरिष्ठ रक्षा अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी है।
दिल्ली में ट्रक और डंपर की टक्कर, ओखला विहार तक लगा लंबा जाम, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवायजरी
दिल्ली में शुक्रवार मथुरा रोड पर एक भयंकर एक्सीडेंट होने के बाद जाम लग गया। जाम लगने से वाहनों की लंबी कतार लग गई जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उधर लंबे जाम को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने एडवायजरी जारी की है। पुलिस ने लोगों को वैकल्पिक मार्गों पर इस्तेमाल करने की सलाह दी है।
दक्षिणी दिल्ली:-राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसा हो गया। आश्रम से फरीदाबाद जाने वाले मथुरा रोड पर सीआरआरआई के पास शुक्रवार सुबह ट्रक और डंपर में टक्कर हो गई। वहीं, सुबह-सुबह मुख्य मार्ग पर दुर्घटना होने से मथुरा रोड पर जाम लगा गया।
Bokaro Train Accident: बोकारो के तुपकाडीह में मालगाड़ी दो हिस्सों में बंटी, कई ट्रेनों का परिचालन हुआ प्रभावित
झारखंड के बोकारो के तुपकाडीह से गुजर रही मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट गई मरम्मत का काम जारी है। ट्रेन के पलटने से कई दूसरी ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। बोकारो-गोमो रेलवे खंड की दोनों लाइन बाधित हो गई है। रात हुई इस घटना में वंदे भारत ट्रेन भी प्रभावित हुई है। घटना स्थल पर रेलवे के अभियंता व तकनीशियन की निगरानी में काम चल रहा है।
Uttarakhand News: केदारनाथ जा रहे तीर्थ यात्रियों से भरा वाहन नदी में गिरा, एक की मौत; 12 घायल
केदारनाथ यात्रा पर जा रहे तीर्थयात्रियों से भरी एक बोलेरो वाहन गौरीकुंड के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें एक तीर्थयात्री की मौत हो गई और 12 घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब चालक वाहन को ढलान पर खड़ा करने के बाद पहियों के आगे पत्थर लगाने के लिए उतरा था। घायलों में से पांच की हालत गंभीर है और उन्हें एम्स ऋषिकेश ले जाया गया है।