Skip to main content

तमिलनाडु के होसुर में स्थित टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में आज सुबह आग लग गई। आग लगने की वजह से संपत्ति का काफी नुकसान हुआ है। आग पर काबू पाने के लिए अग्निशमन दल काम में जुटे हैं। जब फैक्ट्री में आग लगी तो उस समय करीब 1500 कर्मचारी ड्यूटी पर थे। आग लगने के कारण का अभी तक 

होसुर:- तमिलनाडु के होसुर में स्थित टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में शनिवार को भीषण आग लग गई। आग सेलफोन मैन्युफैक्चरिंग सेक्शन में लगी, जिसके बाद कर्मचारियों को परिसर खाली करना पड़ा। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, आग लगने की वजह से संपत्ति का काफी नुकसान हुआ है। आग पर काबू पाने के लिए अग्निशमन दल काम में जुटे हैं।

तीन कर्मचारियों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

जब फैक्ट्री में आग लगी तो उस समय करीब 1,500 कर्मचारी ड्यूटी पर थे। आग लगने के कारण का अभी तक पता नहीं चला है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सांस संबंधी समस्या से पीड़ित तीन कर्मचारियों को एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर है ।

News Category