Skip to main content

जबलपुर से नई शुरुआत! संन्यासी हर्षा रिचहरिया का धर्म से मोहभंग, ग्लैमर (बॉलीबुड) में वापसी के संकेत

संन्यास से ग्लैमर तक! नर्मदा स्नान के बाद हर्षा रिचहरिया का बड़ा ऐलान, फिर बदलेगी जिंदगी की दिशा

जबलपुर ब्यूरो प्रशांत सोनी 

जबलपुर: मॉडल से संन्यासी बनीं हर्षा रिचहरिया एक बार फिर सुर्खियों के केंद्र में हैं। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर उन्होंने जबलपुर में मां नर्मदा के पवित्र जल में स्नान किया और इसके बाद अपने जीवन से जुड़ा ऐसा बयान दिया, जिसने सोशल मीडिया से लेकर धार्मिक और ग्लैमर जगत तक हलचल मचा दी।

'सरनेम देखकर पक्षपात करते हैं सवर्ण, यही मानसिकता हमें भी...' MP में एक और IAS का विवादित बयान, मचा घमासान

भोपाल में IAS मीनाक्षी सिंह के जातिगत बयान से विवाद खड़ा हो गया है, जिसमें उन्होंने सवर्णों पर सरनेम देखकर पक्षपात करने का आरोप लगाया है। ब्राह्मण कर् ...और पढ़ें

विजयवर्गीय बोले, '15 अगस्त को कटी-फटी आजादी मिली थी, एक दिन इस्लामाबाद पर तिरंगा फहराएंगे

'मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के स्वतंत्रता पर दिए बयान से राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। विजयवर्गीय ने कहा कि भगत सिंह ने जिस आजादी के लिए फांसी ली वह हमें नहीं मिली बल्कि कटी-फटी आजादी मिली है। उन्होंने विभाजन का हवाला देते हुए इस्लामाबाद पर तिरंगा फहराने की बात कही।

मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय द्वारा देश की स्वतंत्रता को लेकर दिए गए बयान पर राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है।

उज्जैन में रथ यात्रा के दौरान चप्पल फेंकने पर बवाल, विशेष समुदाय के लोगों का हंगामा; थाने का किया घेराव

उज्जैन में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के दौरान कुछ शरारती तत्वों ने एक धार्मिक स्थल पर चप्पलें फेंक दीं जिससे तनाव फैल गया। खाती समुदाय की रथ यात्रा में हुई इस घटना के बाद लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां पर देर शुक्रवार देर रात भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा की वापसी के दौरान भारी बवाल हो गया। बताया जा रहा है कि यात्रा के दौरान कुछ शरारती तत्वों ने एक धार्मिक स्थल पर चप्पलें फेंक दीं।

राजा रघुवंशी हत्याकांड में आया नया मोड़, हत्या के लिए खरीदी गई पिस्टल बरामद; आरोपियों ने खोले कई राज

इंदौर में ट्रांसपोर्टर राजा रघुवंशी हत्याकांड में शिलांग पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई पिस्टल नाले से बरामद कर ली है। राजा की पत्नी सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर उसकी हत्या करवाई थी। राज ने हत्या के लिए पिस्टल खरीदी थी, जिसे बाद में प्रॉपर्टी ब्रोकर सिलोम जेम्स और ठेकेदार लोकेंद्र तोमर ने नाले में फेंक दिया था।

दुनिया का रहस्यमय भदैया कुंड शिवपुरी एक ऐसा झरना, जहां नहाने से दूर हो जाती गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड की दूरियां

दुनिया का रहस्यमय भदैया कुंड शिवपुरी एक ऐसा झरना, जहां नहाने से दूर हो जाती गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड की दूरियां, पैक कराकर विदेश भेजते पानी.
जहां स्नान करने से पति पत्नी के बीच कभी विवाद नहीं होता, कहते हैं, यहां का जल रिश्तों में मिठास लाता है।
पंकज पाराशर छतरपुर
आज कल रिश्तों को निभाना मुश्किल हो गया है, जिससे कई बार ब्रेकअप या तलाक की नौबत आ जाती है। ऐसे में अगर आप अपने रिश्ते को बचाना चाहते हैं, तो देश में एक ऐसा झरना है, जहां स्नान करने से पति-पत्नी के बीच कभी विवाद नहीं होता। कहते हैं, यहां का जल रिश्तों में मिठास लाता है।

भगवान श्री शनि धाम मुजफ्फरपुर में काला छाता चढ़ाते ही उतर जाती है साढ़ेसाती

122 साल पुराना बिहार के मुजफ्फरपुर में बना शनि देव का मंदिर
पंकज पाराशर छतरपुर
कहा जाता है कि जिसके ऊपर शनि की साढ़ेसाती रहती है वो परेशानियों से घिरा रहता है. अगर आप भी ऐसी किसी परेशानी से घिरे हैं तो चले आइये बिहार के मुजफ्फरपुर और शनिदेव के इस मंदिर में चढ़ाइये काला छाता । मान्यता है कि काला छाता चढ़ाने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और परेशानियों का अंत हो जाता है ।
122 साल पुराना है शनिदेव का मंदिर

एमपी: झाबुआ में कार पर पलटा सीमेंट से लदा ट्राला, 9 लोगों की मौत; शादी से लौट रहा था परिवार

झाबुआ जिले के थांदला-मेघनगर के बीच संजेली रेलवे फाटक के पास भीषण सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। बुधवार रात निर्माणाधीन ओवर ब्रिज के पास मोड़ पर ट्राले और कार में टक्कर हो गई। मृतकों में आठ लोग थांदला के समीप शिवगढ़ महुदा के निवासी बताए जा रहे हैं। फिलहाल इस हादसे की जांच की जा रही है।

झाबुआ। मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले के थांदला-मेघनगर के बीच संजेली रेलवे फाटक के पास भीषण सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। बुधवार रात लगभग 2:00 बजे निर्माणाधीन ओवर ब्रिज के पास मोड़ पर ट्राले और कार में टक्कर हो गई।

राहुल गांधी पहुंचे भोपाल, स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की; कई सड़क पर गिरे

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज भोपाल दौरे पर रहे जहां उन्होंने संगठन सृजन अभियान की शुरुआत की। राहुल के स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ी जिससे धक्का-मुक्की हुई और कुछ लोग सड़क पर गिर गए। इस अभियान का उद्देश्य मध्य प्रदेश में 23 साल बाद कांग्रेस की वापसी सुनिश्चित करना है। राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कीं।