दिल्ली में शुक्रवार मथुरा रोड पर एक भयंकर एक्सीडेंट होने के बाद जाम लग गया। जाम लगने से वाहनों की लंबी कतार लग गई जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उधर लंबे जाम को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने एडवायजरी जारी की है। पुलिस ने लोगों को वैकल्पिक मार्गों पर इस्तेमाल करने की सलाह दी है।
दक्षिणी दिल्ली:-राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसा हो गया। आश्रम से फरीदाबाद जाने वाले मथुरा रोड पर सीआरआरआई के पास शुक्रवार सुबह ट्रक और डंपर में टक्कर हो गई। वहीं, सुबह-सुबह मुख्य मार्ग पर दुर्घटना होने से मथुरा रोड पर जाम लगा गया।
वहीं, इस हादसे के बाद मोदी मिल से लेकर ओखला विहार तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। यातायात विभाग Delhi Traffic Police की ओर से ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर लोगों से वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।
- Log in to post comments