UP News: देवरिया में पूर्व प्रधान की दबंगई, महिला व उसके पति को पेड़ में बांधकर पीटा
देवरिया में पूर्व प्रधान ने हैवानियत की हद पार कर दी। जिले के सुरौली थाना क्षेत्र के परसा जंगल में चोरी के आरोप में एक महिला व उसके पति की पेड़ में बांध कर पिटाई की और गर्म लोहे के राड से दाग भी दिया। अब पिटाई का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने लगा है। पुलिस ने पूर्व प्रधान को गिरफ्तार कर लिया है।
देवरिया। जिले में पूर्व प्रधान कमलेश यादव ने हैवानियत की हद पार कर दी। जिले के सुरौली थाना क्षेत्र के परसा जंगल में चोरी के आरोप में एक महिला व उसके पति की पेड़ में बांध कर पिटाई की और गर्म लोहे के राड से दाग भी दिया।
Gorakhpur News: गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान युवक पर चाकू से हमला, मचा हड़कंप; तीन गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक युवक को चाकू मार दिया गया। घटना मंगलवार रात बक्शीपुर इलाके में हुई। पुलिस ने मौके से तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बेटी का सुहाग उजाड़ने के लिए बाप ने दे दी 20 लाख की सुपारी, आखिर ऐसी क्या थी दुश्मनी
सोनभद्र में एक युवक राकेश गुप्ता की हत्या उसके ससुर ललित पटेल ने सुपारी देकर कराई थी। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों ललित पटेल विनोद कुमार गौड़ सुरेन्द्र कुमार गौड़ और आशीष कुमार भारती को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से हत्या में प्रयुक्त तमंचा चाकू मोटरसाइकिल और मोबाइल बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपियों को चोरपनिया जंगल से गिरफ्तार किया है।
सोनभद्र। गुरमुरा में युवक राकेश गुप्ता की हत्या उसके ही ससुर ने कराई थी। उसने इसके लिए अपराधियों को 90 हजार रुपये की सुपारी दी थी। काम होने पर 15 से 20 लाख रुपये और देने का आश्वासन दिया था।
Indore Hit and Run: इंदौर में BMW से दो लड़कियों की जान लेने वाले गजेंद्र के खुले कई राज, हादसे की वजह सामने आई
मध्य प्रदेश के इंदौर में तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार से दो युवतियों की जान लेने वाले चालक के बारे में कई खुलासे हुए हैं। पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया है। हादसे वाली रात वह अपने सीनियर की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने जा रहा था। भीषण हादसे के बाद भी वह पार्टी में शामिल हुआ। इसके बाद अपने घर गया और सो गया।
मैसेज आते ही बंद हो गया मोबाइल फोन, बैंक खाते में हुए आठ ट्रांजैक्शन; निकल गए 41 लाख रुपये
साइबर अपराधियों ने नरेला डीएसआइआइडीसी स्थित एक कंपनी मालिक के मोबाइल फोन को हैक कर उनके बैंक खाते से 41 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित को ठगी का पता तब चला जब वह बैंक गए और उन्हें अपने खाते से हुए आठ ट्रांजैक्शन के बारे में पता चला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बाहरी दिल्ली। नरेला डीएसआइआइडीसी स्थित एक कंपनी मालिक के मोबाइल पर पहले एक मैसेज आता है, जिसके बाद उनका मोबाइल फोन बंद हो जाता है। बैंक जाने पर पता चलता है कि उनके खाते से 41 लाख रुपये निकल गए हैं। पीड़ित कंपनी मालिक को ठगी का पता चलने पर बाहरी-उत्तरी जिला साइबर थाना में शिकायत दी।
Delhi Crime: जन्मदिन पर नाले में गिरकर युवक की हुई मौत, रात में दोस्तों के साथ की थी पार्टी
दिल्ली के भजनपुरा इलाके में एक जन्मदिन की खुशी मातम में बदल गई। हरीश बैसला नाम का एक युवक अपने जन्मदिन के अगले दिन नाले में गिर गया और उसकी डूबने से मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई जब वह नाले की दीवार पर बैठा था और अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया। हादसे का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पूर्वी दिल्ली। भजनपुरा थाना क्षेत्र के गांवड़ी में जन्मदिन पर एक युवक की नाले में गिरकर मौत हो गई। मृतक की पहचान हरीश बैंसला के रूप में हुई है। हादसे के वक्त वह नाले की दीवार पर बैठा हुआ था, अचानक से निगम के खुले गोकलपुर नाले में जा गिरा।
UP News: मैनपुरी में कन्नौज का चांद अली फेरी लगाकर बेच रहा था गोमांस, घर−घर जाकर कर रहा था सप्लाई
कन्नौज का रहने वाला चांद अली बाइक से मैनपुरी जिले में आकर मांस की बिक्री कर रहा था। घरों में जाकर वो मांस की सप्लाई कर रहा था जिसके बाद गांव वालों को कुछ संदेह हुआ। उन्होंने उसकी फेरी की बोरी चेक की तो उसमें मांस था लेकिन शक होने पर पुलिस को बुलाया और पशु चिकित्सक को मांस दिखाया तो ये गोमांस निकला।
गाजियाबाद में बंद घर में घुसे चोर, खाना बनाकर खाया; मजे किए और चुरा ले गए 40 लाख
गाजियाबाद के राजेंद्र नगर सेक्टर तीन में सेवानिवृत्त शिक्षिका के बंद घर से चोर लाखों रुपये के गहने और अन्य सामान चुरा ले गए। पीड़िता अपनी बेटी के पास आंख का ऑपरेशन कराने के लिए गुरुग्राम गई थीं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
UP News: भाजपा नेता के बेटा-बेटी ने अश्लील तस्वीरों का इस्तेमाल कर व्यापारी के बेटे से 16 लाख रुपये ठगे
भाजपा नेत्री के बेटे-बेटी ने एक व्यापारी के बेटे के अश्लील फोटो बनाकर 16.47 लाख रुपये की धनराशि ऑनलाइन खातों में ट्रांसफर करा ली। पीड़ित व्यापारी की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस की पूछताछ में आरोपित बेटा टूट गया है और उसने इस प्रकरण में भागीदारी की बात कही है।
हसनपुर/अमरोहा। भाजपा नेत्री के बेटा-बेटी ने एक व्यापारी के बेटे के अश्लील फोटो बनाकर 16.47 लाख की धनराशि आनलाइन खातों में ट्रांसफर करा ली। व्यापारी की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यूपी बॉर्डर से हो रही शराब तस्करी, बिहार पुलिस ने खोली पोल; आबकारी विभाग ने लिया एक्शन
उत्तर प्रदेश और बिहार की सीमा पर शराब की तस्करी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बिहार पुलिस आए दिन तस्करों को गिरफ्तार कर रही है। हाल ही में एक तस्कर को मालदह पुल के रास्ते शराब की खेप ले जाते हुए पकड़ा गया। यह घटना यूपी पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाती है।
इलिया (चंदौली)। पुलिस के लाख प्रयास के बावजूद उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर शराब तस्करी का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन बिहार पुलिस शराब के तस्करों को गिरफ्तार कर खेप बरामद कर रही है।