कोलकाता कांड के पीछे गहरी साजिश, सुबूतों को किया नष्ट! केस डायरी को लेकर CBI के बड़े खुलासे
कोलकाता डॉक्टर मामले को लेकर सीबीआई ने दावा किया कि अस्पताल की घटना की पहली सूचना सुबह 10 बजे टाला थाने को मिली लेकिन थानेदार एक घंटे की देरी से 11 बजे मौके पर पहुंचे। रात 1130 बजे के बाद एफआइआर दर्ज की गई। थानेदार ने उस दिन संदीप घोष से फोन पर बातचीत की थी। जांचकर्ताओं का मानना है कि दोनों के बीच संबंध है।
Jammu Kashmir: चुनाव से पहले ADGP का बनाया फर्जी अकाउंट, नकेल कसने के लिए पुलिस ने की खास प्लानिंग
जम्मू-कश्मीर में हो रहे विधानसभा चुनाव 2024 के बीच जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जम्मू जोन के एडीजीपी आनंद जैन के नाम से एक फर्जी फेसबुक अकाउंट का पता लगाया है। जिसके बाद पुलिस ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। पुलिस ने लोगों से संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि की रिपोर्ट करने के लिए भी कहा है।
जम्मू। साइबर ठगी का मामला दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। हालांकि, साइबर ठगों पर नकेल कसने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है।
Patna News: सावधान! बिजली काटने और बिल में सुधार करने के नाम पर हो रही ठगी, पटना में शातिरों ने लगाया 2 लाख का चूना
अभियंता बन बिजली कटने का झांसा देकर ठग ने खाते से 2.19 लाख उड़ा लिए। यह घटना बिहार की राजधानी पटना की बताई जा रही है। ठग ने बिजली बिल में सुधार कराने के बहाने फोन में एक एप डाउनलोड कराया। इसके बाद लाखों रुपये का चूना लगा दिया। ठगी का एहसास होने के बाद पीड़ित पुलिस के पास पहुंचा।
पटना सिटी। अगमकुआं थाना क्षेत्र के भागवत नगर निवासी कौशल किशोर प्रसाद के खाता से साइबर ठगों द्वारा दो लाख 19 हजार रुपये अवैध निकासी का मामला प्रकाश में आया है। प्राथमिकी के बाद पुलिस छानबीन कर रही है।
Begusarai News: सदर अस्पताल से नवजात गायब, 60 हजार में हुई डील; गार्ड समेत खरीददार गिरफ्तार
इस मामले में गार्ड और खरीददार को गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि नवजात को एसएनसीयू चोरी किया गया था।
बेगूसराय। बेगूसराय सदर अस्पताल के एसएनसीयू में भर्ती एक नवजात बीती रात गायब हो गया। हालांकि, अस्पताल प्रबंधन और पुलिस की सतर्कता से चोरी होने के करीब 3 घंटे बाद ही बच्चों को बरामद कर लिया गया है।
इस मामले में अस्पताल में कार्यरत प्राइवेट महिला गार्ड की संलिप्तता सामने आई है। जिसकी जांच की जा रही है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मुंगेर जिला के रामनगर सूफियाबाद निवासी करण कुमार की शादी लोहिया नगर झोपड़पट्टी हुई है।
त्रिपुरा में नहीं थम रही दरिंदगी, अब पांचवीं की छात्रा का अपहरण; आरोपी ने दुष्कर्म के बाद घर के पास छोड़ा
पूर्वोत्तर के राज्य त्रिपुरा में हैवानियत की वारदात थमती नहीं दिख रही हैं। शुक्रवार को सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद शनिवार को एक नाबलिग के साथ भी दुष्कर्म का मामला सामने आया है।पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्जकर लिया है। हालांकि अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। स्कूल से लौटते वक्त बच्ची का अपहरण किया गया था। इसके बाद उसका यौन शोषण किया गया।
नोएडा DM का 'एक्स' अकाउंट हैक करने वाला दबोचा गया, राहुल गांधी पर की थी अभद्र टिप्पणी
गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी का एक्स हैंडल हैक कर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित की पहचान अलीगढ़ अतरौली के सोहन सिंह के रूप में हुई है। कांग्रेस पवन खेड़ा ने इस मामले को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय गृह मंत्रालय पर सवाल उठाए थे।
उन्नाव की महिला से तीन शहरों में दुष्कर्म, जिम मालिक ने नौकरी के झांसे में बुलाया; होटल में की हैवानियत
उत्तर प्रदेश के उन्नाव की रहने वाली 24 वर्षीय महिला से देश के तीन शहरों में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला ने एक जिम मालिक पर आरोप लगाया है। पुलिस ने अभी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। महिला की आरोपी से पांच साल पहले 2019 में पहली बार मुलाकात हुई थी। उसने नौकरी का झांसा दिया था।
मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने अभी तक जिम मालिक को गिरफ्तार नहीं किया है। आरोपी ने नौकरी दिलाने के बहाने महिला से दुष्कर्म किया है। आरोपी एक जिम का मालिक है। पीड़िता उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले की रहने वाली है।
Uttarakhand; ये हैं वो शातिर जो भोले-भाले यात्रियों को लिफ्ट देकर करते थे ठगी, पुलिस ने गिरोह का किया पर्दाफाश
उत्तराखंड के ऋषिकेश में लिफ्ट देकर ठगी करने वाले तीन शातिरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये लोग यात्रियों को लिफ्ट देकर उनका सामान और पैसे छीन लेते थे। पुलिस ने इनके पास से ठगा गया सामान पैसे और वाहन बरामद किया है। पुलिस को दो अलग−अलग लोगों ने तहरीर देकर अपने साथ लूट की लटना की जानकारी दी थी।
ऋषिकेश। अपने गंतव्यों के लिए वाहनों का इंतजार करने वाले भोले-भाले यात्रियों को लिफ्ट देकर ठगी करने वाले तीन शातिर पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर ठगी करने वाले इस गिरोह से ठगा गया सामान, पैसे तथा ठगी में प्रयुक्त वाहन भी बरामद किया है।
5 किलोवाट का मीटर बाईपास... रंगेहाथ पकड़े गए 6 बिजली चोर, अचानक हुई छापेमारी से व्यापारियों में मची खलबली
सोहावल में बिजली निगम की विजिलेंस शाखा ने छापेमारी कर छह बिजली चोरों को पकड़ा है । इनमें से दो के यहां पांच किलोवाट का मीटर बाईपास मिला है । अन्य के यहां भी अनियमितताएं पाई गई हैं । टीम ने मुकदमा दर्ज कर जुर्माना भी वसूला है । अचानक हुई इस कार्रवाई से व्यापारियों में खलबली मच गई है।
कोटा में शर्मनाक घटना: 12 साल के बच्चे को निर्वस्त्र कर पीटा और करंट लगाया, घंटों कराया डांस, 6 लोग हिरासत में
Kota News राजस्थान के कोटा में गणेश मेला उत्सव देखने गए एक 12 वर्ष के बच्चे को निर्वस्त्र कर जूतों से पीटने और घंटों डांस कराने व करंट लगाने की निर्मम घटना सामने आई है। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए 6 युवकों को हिरासत में लिया है। बच्चे के साथ सख्ती पर परिजनों ने पुलिस से अपना विरोध दर्ज कराया।