Skip to main content

अमृतसर के निजी बैंक में दिनदहाड़े डकैती, फिल्मी स्टाइल में आए 5 नकाबपोश और महज तीन मिनट में लूटे 24 लाख

अमृतसर और लुधियाना के जगराओं में दिनदहाड़े दो बैंक लूट की घटनाओं ने सनसनी फैला दी है। एचडीएफसी बैंक की गोपालपुर शाखा से 5 नकाबपोश लुटेरों ने 24 लाख रुपये लूटे जबकि जगराओं के लम्मे जट्टपुरा गांव में पीएनबी के एटीएम को गैस कटर से काटकर 17.14 लाख रुपये लूट लिए गए। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।

यूपी-उत्तराखंड बॉर्डर के पास ट्रेन को बेपटरी करने की साजिश, ट्रैक पर रखा लोहे का खंभा; लोको पायलट की सूझबूझ से टला हादसा

उत्तर प्रदेश में एक बड़ा रेल हादसा टल गया। उत्तराखंड की सीमा के पास बुधवार रात ट्रेन को बेपटरी करने की साजिश रची गई। ट्रैक पर लोहे का खंभा रख दिया गया था। हालांकि नैनी जन शताब्दी ट्रेन के लोको पायलट ने उसे देख लिया और ट्रेन में इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोक दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रामपुर। उत्तराखंड की सीमा के पास बुधवार रात ट्रेन को बेपटरी करने की साजिश की गई। ट्रैक पर लोहे का खंभा रख दिया। हालांकि वहां से गुजर रही नैनी जन शताब्दी ट्रेन के लोको पायलट ने समय पर उसे देख लिया और ट्रेन को रोक दिया। इससे रेलवे संपत्ति काे कोई नुकसान या जनहानि होने से बच गई।

'आप मनी लॉन्ड्रिंग में संलिप्त हैं, आपको डिजिटल अरेस्ट किया जाता है...', अलीगढ़ की मह‍िला से 75 लाख की ठगी

ड‍िजि‍टल अरेस्‍ट के जर‍िए लोगों को ठगने के मामले बढ़ते जा रहे हैं। यूपी के अलीगढ़ में भी ठगों ने दस्‍तक दे दी है। साइबर ठगों ने शराब कंपनी की महिला अधिकारी को तीन द‍िन तक ड‍िजि‍टल अरेस्‍ट रखा और उनके साथ 75 लाख रुपये की ठगी कर ली। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने केस दर्ज कर ल‍िया है और मामले की जांच कर रही है।

Dehradun News: किशोरी को डरा धमकाकर किया दुष्कर्म, पुलिस ने गिरफ्तार कर आरोपित को भेजा जेल

देहरादून में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय से पीड़िता का पीछा कर रहा था और उसे जान से मारने की धमकी दे रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

देहरादून। किशोरी को डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में राजपुर थाना पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

UPPCL: बिजली चोरी के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन, पकड़े गए 32 लोगों पर मुकदमा दर्ज; लगा 13 लाख रुपये का जुर्माना

पूरे उत्तर प्रदेश में बिजली चोरी के खिलाफ विभाग का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। इसी क्रम गाजियाबाद में भी टीम सुबह-सुबह छापेमारी कर बिजली चोरों पर कार्रवाई कर रही है। जिले में एक सप्ताह में 32 चोरों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया है। इन पर मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही 13 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

यूपी के रायबरेली में युवक का अपहरण कर पीटा और फिर जूते चटवाए, वीडियो वायरल; केस दर्ज

यूपी के रायबरेली में दबंगों ने एक युवक का अपहरण करने के बाद उसकी जमकर पिटाई की। यही नहीं उससे अपने जूते भी चटवाए। घटना का वीडियो बुधवार को सोशल मीड‍िया पर वायरल हो गया। घटना करीब एक महीने पुरानी है। वीड‍ियो वायरल होने के बाद एसपी के आदेश पर केस दर्ज क‍िया गया है। एसपी ने मामले में प्राथमिक दर्ज कर विवेचना के निर्देश दिए।

रायबरेली। दबंगों ने एक युवक का अपहरण किया, उसकी जमकर पिटाई की, फिर भी मन नहीं भरा तो उससे अपने जूते चटवाए। पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया। घटना के लगभग एक माह बाद पुलिस अधीक्षक के आदेश पर अब मामला दर्ज किया गया है।

SGPGI की डॉक्टर से ठगी करने वाले पांच और गिरफ्तार, छह दिन तक ‘अरेस्ट’ कर ऐंठे थे 2.81 करोड़

एसटीएफ ने डिजिटल अरेस्ट कर 2.81 करोड़ की ठगी करने वाले गिरोह के 5 और सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 2.42 लाख रुपये नकद चेक बुक एटीएम यूपीआई स्कैनर मोबाइल और लैपटॉप बरामद हुए। ठगी के रुपये अलग-अलग खातों में मंगाए जाते थे और फिर यूएसडीटी में बदलकर नकदी में बदल दिए जाते थे। एसटीएफ ने बताया कि जालसाजों ने टेलीग्राम एप से डेटा जुटाया था।

दिल्ली में अमीरों के घर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, बाप-बेटे समेत 4 गिरफ्तार; ऐसे करते थे रेकी

दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो अमीर लोगों के घरों में चालक की नौकरी करने के बहाने लाखों रुपये की चोरी कर रहा था। गिरोह का सरगना अपनी पहचान छिपाने के लिए पुलिस वेरिफिकेशन नहीं कराता था। पुलिस ने गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से लाखों रुपये की विदेशी मुद्रा आभूषण और चोरी में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद।

Saharsa News: चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म मामले में हुआ एक्शन, स्कॉर्पियो गाड़ी को सहरसा पुलिस ने किया बरामद

सहरसा में सदर थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग घटनाएं हुईं। पहली घटना में चलती कार में नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो गाड़ी को बरामद कर लिया। दूसरी घटना में एक किशोरी ने प्रेम प्रसंग में जहर खाकर जान दे दी जिसकी जांच की जा रही है।

सहरसा। सहरसा में सदर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में चलती कार में एक नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो गाड़ी को पुलिस ने बरामद कर लिया है।

Bareilly News: STF ने हाथी के दो दांतों के साथ पकड़े तीन अंतरराज्यीय तस्कर, लंबे समय से कर रहे थे तस्‍करी

बरेली क्षेत्र में हाथी दांत तस्करों की लोकेशन मिलने के बाद उत्तराखंड एसटीएफ ने यूपी एसटीएफ और डब्ल्यूसीसीबी दिल्ली के साथ मिलकर सीबीगंज थाना क्षेत्र से तीन वन्यजीव तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके पास से सवा तीन फीट लंबे दो हाथी दांत बरामद किए गए।