Skip to main content

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए अमित शाह ने जारी किया 'संकल्प पत्र', पढ़ें खास बात

झरखंड में पहले चरण का चुनाव 13 नवंबर को है। इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का संकल्प पत्र जारी कर दिया है। भाजपा के संकल्प पत्र में 300 यूनिट बिजली फ्री समेत कई बातों का जिक्र है। संकल्प पत्र की घोषणा के दौरान शाह के साथ असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा समेत कई अन्य नेता मौजूद रहे।

CM योगी को धमकी देने वाले का लगा पता, मुंबई पुलिस ने महिला को किया गिरफ्तार

CM Yogi adityanath death threat सीएम योगी आदित्यानाथ को जान से मारने की धमकी देने वाले को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। योगी को धमकी देने वाली एक महिला है जिसने सीएम को इस्तीफा देने को कहा था। धमकी भरे मैसेज में कहा गया था कि अगर यूपी के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ 10 दिनों में इस्तीफा नहीं देते तो उन्हें एनसीपी नेता बाबा सद्दीकी की तरह मार दिया जाएगा।

मुंबई। यूपी के सीएम योगी आदित्यानाथ को जान से मारने की धमकी देने वाले को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। योगी को धमकी देने वाली एक महिला है, जिसने सीएम को इस्तीफा देने को कहा था।

बिना पैसा खर्च किए ठीक होगा iPhone का कैमरा, Apple इन यूजर्स को दे रहा फ्री सर्विस

एपल ने एक सर्विस प्रोग्राम की घोषणा की है। जिसके तहत आईफोन 14 प्लस यूनिट्स के कैमरा को मुफ्त में ठीक किया जाएगा। कंपनी के मुताबिक जिन आईफोन यूजर्स के रियर कैमरा में परेशानी आ रही है। वह इसे ऑथराइज्ड एपल स्टोर पर फ्री में सही करवा पाएंगे। इसके लिए एपल ने एक एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया भी रखा है। साथ ही चेक करने का तरीका भी बताया है।

861 करोड़ की लागत से सड़कों के गड्ढे भरेंगे चंद्रबाबू नायडू, CM ने खुद सड़क की मरम्मत कर अभियान शुरू किया

Andhra Pradesh CM चंद्रबाबू नायडू ने राज्य की सड़कों को बेहरतर बनाने के लिए एक बड़ा अभियान शुरू किया। सीएम ने सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए इस अभियान की शुरुआत की। अनकापल्ली जिले के चिंतलागोर्लिवनिपालम गांव से राज्यव्यापी अभियान की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री ने खुद एक गड्ढे को मोर्टार से भरकर उसकी मरम्मत की। सड़कों की समस्या को देखते हुए अभियान शुरू किया गया है।

अमरावती। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने राज्य की सड़कों को बेहरतर बनाने के लिए एक बड़ा अभियान शुरू किया। सीएम ने सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए इस अभियान की शुरुआत की

मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में हाथियों का तांडव, दो लोगों की ली जान और एक को किया घायल; इलाके में दहशत

हाथियों ने दो लोगों की जान ले ली। पहली घटना देवरा गांव की है। जबकि दूसरी घटना चंदिया की। हाथियों के हमले में एक युवक घायल भी हुआ है। देवरा के आसपास गांवों के लोगों में दहशत का माहौल है। स्थानीय प्रशासन और वन विभाग की टीमों को मौके पर तैनात किया गया है। 

भोपाल। मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में हाथियों ने खूब आतंक मचाया। हथियों के उत्पात में दो लोगों की मौत भी हो गई है। वहीं पूरे इलाके में घटना से हड़कंप मचा है। पहली घटना शनिवार की सुबह हुई। जिले के देवरा गांव में हाथी ने 62 वर्षीय रामरतन यादव की जान ले ली।

Bhai Dooj पर बहन को गिफ्ट करें ये टेक गिफ्ट, कम दाम में बन जाएगी बात

भाई दूज के मौके पर बहन को गिफ्ट करने के लिए कोई अच्छा सा टेक गिफ्ट तलाश रहे हैं तो आप स्मार्टवॉच और ईयरबड्स गिफ्ट कर सकते हैं। यहां किफायती कीमत में आने वाले कुछ बड्स और स्मार्टवॉच के बारे में बताने वाले हैं। जिन्हें आप गिफ्ट देने के मकसद से खरीद सकते हैं। ये गिफ्ट बहन के लिए लंबे समय तक यादगार रहेंगे।

भाई दूज के मौके पर अगर आप अपनी बहन को कोई प्यार सा टेक गिफ्ट देना चाहते हैं, लेकिन कन्फ्यूज हैं कि क्या गिफ्ट किया जाए तो हम यहां कुछ ऐसे टेक गिफ्ट बता रहे हैं, जो गिफ्ट करने के लिहाज से अच्छे ऑप्शन हो सकते हैं। इनमें ईयरबड्स, स्मार्टवॉच समेत कई चीजें शामिल हैं।

Honda Cars की निर्यात में हुई 23 फीसद की बढ़ोतरी, घरेलू बाजार में दिखी गिरावट

होंडा कारों की बिक्री अक्टूबर 2024 में साल-दर-साल और मासिक आधार पर सभी स्तरों पर गिरावट देखने के लिए मिली है। वहीं निर्यात में साल-दर-साल की बिक्री में बढ़ोतरी देखने के लिए मिली है। होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड ने पिछले महीने घरेलू बाजार में कुल 5546 यूनिट की बिक्री की है। HCIL ने साल-दर-साल 41% की भारी गिरावट देखने के लिए मिली है।