गाजियाबाद: 4 साल की बच्ची से दुष्कर्म, फिर पत्थर से सिर कुचलकर मार डाला, शरीर पर मिले चोटों के निशान
RGANews Ghaziabad
Ghaziabad Girl Physical Assault: चार साल की बच्ची को आरोपी गौरव प्रजापति चॉकलेट दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया। उसने बच्ची से दुष्कर्म कर हत्या कर दी।
गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के नंदग्राम क्षेत्र में सोमवार देर रात सेक्सुअल असॉल्ट के बाद चार साल की मासूम बच्ची की पत्थर से कुचलकर हत्या के मामले में परिवार के लोगों ने मंगलवार को थाने पर हंगामा कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि बच्ची के सिर पर गंभीर चोटें थीं। साथ ही नाजुक अंगों समेत शरीर पर दांत से काटने और चोट के 11 निशान पाए गए हैं।
इस बीच, पुलिस ने हॉफ एनकाउंटर के दौरान आरोपी गौरव प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया है। उसके दोनों पैरों में गोली लगी है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले नंदग्राम थाने पहुंचे स्थानीय लोगों ने आरोपी का एनकाउंटर करने की मांग की थी। उनका कहना था कि सामान्य अपराध में यदि पुलिस बदमाशों का एनकाउंटर पुलिस कर सकती है तो इस केस में क्यों नहीं।
मामले में हत्या और साक्ष्य मिटाने की धारा में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी गौरव को हिरासत में ले लिया गया है।
डीसीपी सिटी धवल जायसवाल
पेशे से पेंटर हैं पिता
बच्ची के पिता ने नंदग्राम थाने में केस दर्ज कराया। उन्होंने बताया कि वह अपने दो बेटे और एक बेटी के साथ नंदग्राम क्षेत्र में रहते हैं। वह पेशे से पेंटर हैं। सोमवार को वह जब वह काम से लौटे तो मोहल्ले में रहने वाला गौरव प्रजापति उनके घर आया और उनकी बेटी को चॉकलेट के बहाने से ले गया।
परिजनों के साथ बच्ची की तलाश करता रहा आरोपी
पिता ने अपने बेटे व पड़ोसियों की मदद से बेटी की तलाश शुरू की। तभी घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर गौरव आता दिखाई दिया। बाद में पता चला कि आरोपी ने बच्ची से रेप किया और बाद में पत्थर से कुचल कर उसकी हत्या कर दी थी। हालांकि, आरोपी परिजनों के साथ बच्ची की खोज करता रहा। बाद में पूरे मामले का खुलासा हुआ तो उसे हॉफ एनकाउंटर के दौरान पकड़ लिया गया।
प्रेमी के साथ भाग गई थी बच्ची की मां
पोस्टमार्टम हाउस पर बिलखते हुए पिता ने बताया कि वह 2022 में अपनी पत्नी, दो बेटों और छह महीने की बेटी के सथ कन्नौज से गाजियाबाद काम की तलाश में आया था। यहां वह घरों में पुताई का काम करने लगा। इस बीच,पत्नी का किसी दूसरे युवक से अफेयर हो गया और वह सभी बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ भाग गई। उसने बड़ी मुश्किल से बच्चों का पालन पोषण किया।
- Log in to post comments