पंचर बनाने वाले के बेटे की शादी में पहुंचे कई मंत्री, मोनालिसा से विवाह के बाद फरमान को मिलेगी सैलरी, डायरेक्टर का खुलासा
Monalisa: फिल्म निदेशक सनोज मिश्रा ने दावा किया है कि मोनालिसा से शादी करने वाले फरमान ने किसी फिल्म में काम नहीं किया है। उन्होंने कहा कि उसके पिता की पंचर की दुकान है।
खरगोन: फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा ने मोनालिसा-फरमान की शादी को लेकर कई गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने दावा किया कि मोनालिसा से शादी करने वाला फरमान उत्तर प्रदेश के बागपत का रहने वाला है और उसके पिता पंचर बनाने का काम करते हैं। ऐसे में उन्होंने सवाल किया कि उसके कार्यक्रम में केरल के बड़े-बड़े मंत्री कैसे पहुंच गए।
डायरेक्टर ने कहा- फंडिंग की गई है
सनोज मिश्रा ने कहा कि साधारण आर्थिक पृष्ठभूमि वाले परिवार का युवक इतना बड़ा इवेंट कैसे आयोजित कर सकता है। उन्होंने इस मामले में प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ़ इंडिया (पीएफआई) की संभावित फंडिंग की ओर इशारा करते हुए जांच की मांग की। उन्होंने कहा, “मेरठ का जिहादी फरमान भोली-भाली मोनालिसा को लेकर दक्षिण भारत कैसे पहुंच गया और वहां सरकार के बड़े-बड़े लोगों और मंत्रियों के सामने शादी कैसे कर ली? यह अपने आप में कई सवाल खड़े करता है।”
कहा- फरमान को मिलेगी हर महीने सैलरी
सनोज मिश्रा ने आरोप लगाया कि पीएफआई जैसे संगठनों द्वारा बेरोजगार युवाओं को कथित तौर पर “लव जिहाद” के लिए प्रशिक्षित किया जाता है। उन्होंने दावा किया कि शादी के बाद ऐसे युवकों को करीब 50 हजार रुपये मासिक वेतन भी दिया जाता है। मिश्रा ने यह भी बताया कि उनकी एक परिचित हाल ही में बागपत गई थीं। उन्होंने वीडियो कॉल के जरिए फरमान का घर दिखाया था। 'वहां की स्थिति देखकर साफ समझ आता है कि परिवार की आर्थिक हालत ठीक नहीं है। उसके पिता पंचर बनाने का काम करते हैं और मुश्किल से दो वक्त की रोटी का इंतजाम हो पाता है, जबकि दूसरी ओर फरमान बड़े-बड़े इवेंट आयोजित कर रहा है।'
फरमान ने किसी फिल्म में काम नहीं किया
फिल्म निर्देशक ने कहा कि किसी भी प्रेस कॉन्फ्रेंस या सार्वजनिक कार्यक्रम के लिए भी आर्थिक व्यवस्था करनी पड़ती है। 'फरमान ने आज तक किसी फिल्म का मुंह नहीं देखा, लेकिन वह खुद को अभिनेता बता रहा है।' उन्होंने आरोप लगाया कि फरमान और उसके साथियों ने एक सुनियोजित साजिश के तहत भोली भाली मोनालिसा और उसके परिवार को अपने जाल में फंसाया और बाद में शादी कर ली। सनोज मिश्रा फिलहाल खरगोन में ही है और जल्दी ही वह मोनालिसा के परिवार के साथ मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ मुलाकात कर घटनाक्रम बताएंगे और कार्रवाई की मांग करेंगे।
- Log in to post comments
- 1 view