Skip to main content

फंदे से लटकी मिली वाइस चेयरमैन, ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना व पति पर अवैध संबंधों के गंभीर आरोप

 RGANews Rajasthan

खेतड़ी की वाइस चेयरमैन सुनीता देवी ने आत्महत्या कर ली है। हालांकि ससुराल पक्ष पर पीहर पक्ष ने दहेज हत्या और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है

झुंझुनूं जिले के खेतड़ी कस्बे में बुधवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब नगरपालिका की निवर्तमान वाइस चेयरमैन सुनीता देवी (35 वर्ष) का शव फंदे से लटका मिला। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और मामला गंभीर आरोप-प्रत्यारोप में बदल गया। बताया जा रहा है कि सुनीता देवी को उनके पति गजेंद्र अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। लेकिन जैसे ही सूचना पीहर पक्ष को मिली, मामला और गरमा गया। नवलगढ़ से पहुंचे परिजनों ने ससुराल पक्ष पर सीधे-सीधे दहेज हत्या और प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगा दिए।

 

News Category