Chaitra Navratri 2026: डोली में सवार होकर आएंगी मां दुर्गा, जानिए कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और 9 दिन का कैलेंडर
2026 चैत्र नवरात्र: चैत्र महीने की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 19 मार्च को सुबह छह बजकर 52 मिनट पर प्रारंभ होगी।
20 मार्च को सुबह चार बजकर 52 मिनट पर यह तिथि समाप्त हो रही है। इसलिए 19 मार्च 2026 को ही चैत्र नवरात्र का त्योहार प्रारंभ होगा।
हिंदू शास्त्रों में मां दुर्गा के आगमन और प्रस्थान के वाहन का विशेष महत्व बताया गया है, वह इसलिए यह आने वाले समय के लिए शुभ या अशुभ संकेतों की ओर इशारा करता है।
इस बार मां दुर्गा डोली (पालकी) पर सवार होकर आएगी। डोली पर मां दुर्गा का आगमन जीवन में बड़े बदलावों और महत्वपूर्ण सीखों का संकेत देता है।
कलश स्थापना का शुभ समय
अनुसार चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 19 मार्च सुबह 6:52 बजे से शुरू होकर 20 मार्च सुबह 4:52 बजे तक रहेगी। इसलिए नवरात्रि का आरंभ 19 मार्च को ही होगा।
नवरात्र के पहले दिन घटस्थापना यानी कलश स्थापना का विशेष महत्व होता है। इसे सुख-समृद्धि और शुभता का प्रतीक माना जाता है। इस दिन दो प्रमुख शुभ मुहूर्त रहेंगे। पहला मुहूर्त सुबह 6:52 बजे से 7:43 बजे तक और दूसरा दोपहर 12:05 बजे से 12:53 बजे तक रहेगा। इस दौरान विधि-विधान से पूजा करने पर विशेष फल की प्राप्ति मानी जाती है।
नौ दिन की होगी नवरात्र
19 मार्च 2026 : प्रतिपदा नवरात्र- अमावस्या, प्रतिपदा मां शैलपुत्री पूजा और घटस्थापना
20 मार्च 2026 : द्वितीया नवरात्र – मां ब्रह्मचारिणी पूजा
21 मार्च 2026 : तृतीया नवरात्र- मां चंद्रघंटा पूजा
22 मार्च 2026 : चतुर्थी नवरात्र – मां कुष्मांडा पूजा
23 मार्च 2026 : पंचमी नवरात्र मां स्कंदमाता पूजा
24 मार्च 2026 : षष्ठी नवरात्र – मां कात्यायनी पूजा
25 मार्च 2026 : सप्तमी नवरात्र – मां कालरात्रि पूजा
26 मार्च 2026 : अष्ठमी नवरात्र- मां महागौरी पूजा (अष्टमी)
27 मार्च 2026 : नवमी नवरात्र – मां सिद्धिदात्री पूजा (नवमी)
- Log in to post comments