Skip to main content

जौनपुर: पुरानी रंजिश में युवक पर फायर, गोली मिस होने पर तमंचे की मुठिया से हमला, हालत गंभीर

RGANews Jaunpur

गौराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर गुरुवार सुबह सनसनीखेज वारदात सामने आई। दुधौरा चौराहे के पास एक युवक पर बदमाश ने फायर झोंक दिया। हालांकि गोली मिस हो गई, लेकिन हमलावर ने तमंचे की मुठिया से उसके सिर पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

घायल की पहचान समोधीपुर गांव निवासी 45 वर्षीय लक्ष्मीशंकर यादव के रूप में हुई है। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

सूचना मिलते ही गौराबादशाहपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल में जुट गई है। प्रारंभिक जांच में मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस हमलावर की तलाश में दबिश दे रही है।

इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

News Category