Coldplay कॉन्सर्ट से पहले अहमदाबाद में होटल के रेट्स ने छुआ आसमान, एक रात की कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान
कोल्डप्ले रॉक बैंड ने हाल ही में इंडिया टूर की अनाउंसमेंट की थी। जिसका क्रेज लोगों के बीच देखने को मिल रहा है। कॉन्सर्ट का आलम यह है कि अहमदाबाद में 25 जनवरी के आसपास होटल में एक रात के रेट में काफी इजाफा हो गया है। एक्स पर यूजर्स इसे लेकर अपनी नाराजगी भी प्रकट करते नजर आ रहे हैं।
Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में दो पक्षों में गोलीबारी, गांव में फैला तनाव; पुलिस बल किया गया तैनात
ग्रेटर नोएडा के भीखनपुर गांव में दो पक्षों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गोलीबारी में दो लोग घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। कुछ लोग कोतवाली पहुंचकर हंगामा कर रहे हैं।
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा में रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के गांव भीखनपुर में दो पक्ष में विवाद हो गया। वहीं, देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी हो गई। इस दौरान दो लोगों को गोली लग गई।
Bihar News: गया-डोभी NH पर डिवाइडर से टकराकर पलटी बस, दो श्रद्धालुओं की मौत, 28 घायल
बिहार के गया जिले में एक दर्दनाक बस दुर्घटना में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 28 घायल हो गए। यह हादसा गया-डोभी NH-22 पर तारेगना मठ के पास हुआ। श्रद्धालु पटना में गंगा स्नान करने जा रहे थे। बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मसौढ़ी (पटना)। गया जिले के बेलागंज के वाजिदपुर से पटना गंगा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी बस गुरुवार की शाम पटना-गया-डोभी एनएच-22 के किनारे तारेगना मठ के समीप डिवाइडर से टकराकर पलट गई। जिससे दो की मौके पर ही मौत हो गई और 28 घायल हो गए।
'मैं सरकारी आदेशों का पालन कर रहा था,' फर्जी वोटिंग के आरोप पर SDM ने दिया जवाब; निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा गिरफ्तार
राजस्थान में थप्पड़ कांड मामले में निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा का आरोप था कि एसडीएम ने फर्जी वोटिंग कराई है। अब इस मामले में एसडीएम का भी जवाब सामने आ गया है। एसडीएम अमित चौधरी ने कहा वोटिंग बहिष्कार के चलते 10 बजे तक एक भी वोट नहीं डला था। जिला कलेक्टर ने उन्हें इसी बात के लिए भेजा था कि आप वोट डला दीजिए।
OnePlus 13R स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ मिलेगा Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर
OnePlus 13 स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च करने के बाद कंपनी OnePlus 13R को लाने की तैयारी में है। यह कंपनी के लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन का टोन डाउन वेरिएंट है। यह फोन सबसे पहले चीन में दिसंबर महीने में OnePlus Ace 5 नाम से लॉन्च किया जा सकता है। OnePlus 13R स्मार्टफोन अफोर्डेबल प्राइस में दमदार स्पेसिफिकेशन्स ऑफर करता है।
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का एलान, केन विलियमसन लौटे; टिम साउथी की विदाई सीरीज
न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के खिलाफ 28 नवंबर से शुरू होने जा रही टेस्ट सीरीज के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है। अनुभवी बल्लेबाज केन विलियमसन की वापसी हुई है जबकि ऑलराउंडर टिम साउथी ने घोषणा कर दी है कि मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप अभियान उनका आखिरी प्रोजेक्ट होगा। टिम साउथी ने टेस्ट प्रारूप से संन्यास की घोषणा की।
देव दीपावली: मां गंगा पहनेंगी 17 लाख दीपों का चंद्रहार, देवाें के स्वागत को काशी तैयार
काशी में देव दीपावली पूरी भव्यता के साथ मनाई जाएगी। इस अद्भुत नजारे को देखने के लिए गंगा घाट पर उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ राज्यपाल आनंदी बेन पटेल मुख्यमंत्री योगी केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या समेत अन्य राज्यमंत्री व दर्जनों वीवीआइपी व देश-विदेश के पर्यटकों की मौजदूगी रहेगी। पांच घंटे काशी प्रवास के दौरान उप राष्ट्रपति 90 करोड़ से तैयार नमोघाट का लोकार्पण करेंगे।