IND vs SA 4th T20I Playing 11: सीरीज जीतने के लिए सूर्या को लेने होंगे कड़े फैसले, आखिरी मैच में पानी पिलाएगा फिनिशर
IND vs SA 4th T20I Playing 11 भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चौथा टी20 शुक्रवार को वांडरर्स स्टेडियम जोहान्सबर्ग में खेला जाएगा। अगर भारतीय टीम यह मैच जीतती है तो सीरीज पर कब्जा जमाएगी। दूसरी ओर साउथ अफ्रीका की नजर सीरीज में बराबरी करने पर होगी। ऐसे में दोनों ही टीमों के लिए यह मैच काफी अहम होने वाला है।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय टीम 2-1 से आगे चल रही है। सीरीज का आखिरी मैच जीतते ही भारतीय टीम सीरीज अपने नाम कर लेगी। दूसरी ओर 4 मैचों की सीरीज को साउथ अफ्रीका 2-2 की बराबरी पर खत्म करना चाहेगी।
Dehradun Car Accident: सनरूफ से बाहर निकले हुए थे सिर, पलक झपकते ही धड़ से हो गए अलग!
देहरादून में एक भीषण कार दुर्घटना में छह युवाओं की मौत हो गई जिसमें से दो के सिर धड़ से अलग हो गए। हादसा ओएनजीसी चौक पर हुआ जब तेज रफ्तार इनोवा एक कंटेनर से टकरा गई। मृतकों में तीन छात्र-छात्राएं और तीन अन्य युवा शामिल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इनोवा का सनरूफ खुला हुआ था और दो युवाओं के सिर बाहर निकले हुए थे।
श्रीनगर के मुस्लिम पब्लिक स्कूल में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे सैकड़ों बच्चे
श्रीनगर के कुर्सू राजबाग क्षेत्र में गुरुवार दोपहर मुस्लिम पब्लिक स्कूल में आग लग गई। स्कूल में आग लगने से चारों तरफ दहशत का माहौल बन गया। सैकड़ों स्कूली बच्चे बाल-बाल बच गए। आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है। मुस्लिम पब्लिक स्कूल में लगी आग को बुझाने के लिए दमकल की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं।
Anushka Sharma ने चिल्ड्रन डे पर बेटी वामिका और बेटे अकाय के लिए बनाई स्पेशल डिश, देखकर मुंह में आ जाएगा पानी
Childrens Day 2024 आज देशभर में चिल्ड्रन डे मनाया जा रहा है। इस बाल दिवस का जश्न हिंदी सिनेमा के सेलेब्स से भी दूर नहीं रहा है। इस आधार पर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने भी चिल्ड्रन डे पर अपने बच्चों के लिए खास डिश बनाई है। उनकी बेटी वामिका और बेटा अकाय कोहली का ये खाना देख आपके भी मुंह में पानी आ जाएगा।
नीतीश कैबिनेट का फैसला; भूमिहीनों को जमीन खरीदने के लिए मिलेंगे 1 लाख रुपये, 3 प्रतिशत DA भी बढ़ा
सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में सुयोग्य परिवारों को आवास के लिए जमीन के बदले एक लाख रुपये देने का फैसला किया है। इसके अलावा राज्य सरकार के कर्मचारियों और पेंशन भोगियों के लिए महंगाई भत्ता 53% कर दिया गया है। ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 153 पदों को मंजूरी दी गई है। ग्रामीण सड़कों के रखरखाव के लिए ग्रामीण सड़क सुदृढ़ीकरण व प्रबंधन कार्यक्रम स्वीकृत किया गया है।
प्रयागराज से लखनऊ पहुंची प्रदर्शन की चिंगारी, लखनऊ विश्वविद्यालय के बाहर हंगामा; पुलिस के साथ छात्रों की झड़प
प्रयागराज से प्रदर्शन की चिंगारी लखनऊ पहुंच गई है। लखनऊ विश्वविद्यालय में समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने यूपी लोक सेवा आयोग अध्यक्ष के खिलाफ प्रदर्शन किया। विरोध के दौरान छात्रों ने आयोग अध्यक्ष का पुतला दहन करने का प्रयास किया जिससे यातायात बाधित हुआ। पुलिस ने छात्रों को हिरासत में लेकर इको गार्डन भेज दिया जहां उन्हें अस्थायी रूप से रोका गया।
Covid में बढ़ाया था मदद का हाथ, अब PM मोदी को डोमिनिका देगा अपना सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान
PM Modi Dominica award News डोमिनिका सरकार ने कहा कि डोमिनिका राष्ट्रमंडल इस महीने प्रधानमंत्री मोदी को अपना सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार डोमिनिका अवार्ड ऑफ ऑनर प्रदान करेगा। यह पुरस्कार कोविड-19 महामारी के दौरान डोमिनिका के लिए मोदी के योगदान और दोनों देशों के बीच साझेदारी को मजबूत करने के प्रति उनके समर्पण को मान्यता देने के लिए दिया गया है।