Skip to main content

TMC में नए और पुराने की कलह, अब अभिषेक बनर्जी को डिप्टी CM बनाने की उठी मांग

सांसद अभिषेक बनर्जी को डिप्टी सीएम बनाने की मांग तृणमूल कांग्रेस (TMC) में उठी है। यह मांग मुर्शिदाबाद जिले के भरतपुर से पार्टी के विधायक हिमायूं कबीर ने की है। उन्होंने अभिषेक को गृह विभाग भी देने की अपील की। बता दें कि टीएमसी में नए और पुराने की कलह जारी है। अभिषेक बनर्जी राज्य की सीएम ममता बनर्जी के भतीजे हैं।

चारपाई पर सो रहे बुजुर्ग की सिर कुचलकर हत्या, बेटी ने लगाया करीबियों पर आरोप; पुलिस कर रही जांच

शाहजहांपुर के रौतापुर कलां गांव में एक बुजुर्ग रामसेवक मिश्र की सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। पुलिस को आशंका है कि हत्या संपत्ति विवाद में किसी करीबी ने की है। बेटी ने भी परिजनों पर आरोप लगाए हैं। एसपी राजेश एस ने फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर जांच की और हत्यारे को पकड़ने के लिए एसओजी को भी लगाया गया है।

Land Scam Case: ईडी की जांच में बड़ा खुलासा, कमलेश कुमार के खिलाफ मिले 85.53 करोड़ की जमीन की हेराफेरी के सबूत

झारखंड में जमीन घोटाले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने बड़ा खुलासा किया है। ईडी के अनुसार जमीन माफिया कमलेश कुमार ने 2020 से 2024 के बीच 85.53 करोड़ रुपये की जमीन की हेराफेरी की है। ईडी ने कोर्ट को इससे संबंधित सबूत भी दिए हैं। कमलेश कुमार के खिलाफ पीएमएलए कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की गई है।

रांची। रांची में जमीन घोटाला मामले में मनी लांड्रिंग के तहत जांच कर रही ईडी ने जमीन माफिया कमलेश कुमार को 26 जुलाई को गिरफ्तार किया था। वह 13 अगस्त से न्यायिक हिरासत में रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रय कारा में बंद है।

13 साल का खिलाड़ी नीलामी में नजर आएगा, जानें IPL 2025 Auction में कौन है सबसे युवा और उम्रदराज खिलाड़ी

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 से पहले 24 और 25 नबवंर को साउदी अरब के जेद्दा में मेगा ऑक्‍शन होगा। इसके लिए 574 प्‍लेयर्स को शॉर्ट लिस्‍ट किया गया है। इनमें 366 भारतीय और 208 विदेश प्‍लेयर हैं। साथ ही एसोसिएट देशों के 3 खिलाड़ियों को भी इस लिस्‍ट में जगह मिली है। नीलामी में 318 भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ी और 12 अनकैप्ड विदेशी खिलाड़ी भी हिस्‍सा लेंगे।

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 से पहले 24 और 25 नबवंर को साउदी अरब के जेद्दा में मेगा ऑक्‍शन होगा। इसके लिए 574 प्‍लेयर्स को शॉर्ट लिस्‍ट किया गया है। इनमें 366 भारतीय और 208 विदेश प्‍लेयर हैं।

'नेकां की मंशा का हमें नहीं पता था', Article 370 की बहाली के प्रस्ताव से कांग्रेस का किनारा, बयान पर भड़के NC नेता

जम्मू-कश्मीर में हाल ही में पारित विशेष दर्जे के प्रस्ताव को लेकर कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस के बीच मतभेद सामने आ गए हैं। कांग्रेस ने कहा है कि पार्टी ने कभी भी अनुच्छेद 370 को बहाल करने की बात नहीं की जबकि नेकां का कहना है कि प्रस्ताव में विशेष दर्जे की बहाली की मांग की गई है। इस मुद्दे पर दोनों दलों के बीच तकरार जारी है।

5500 mAh बैटरी वाले 5G फोन के घटे दाम, बैंक ऑफर्स में खरीदने का सुनहरा मौका

अमेजन पर OnePlus Nord 4 की कीमत में कटौती हुई है। लॉन्च के वक्त इसकी कीमत 29999 रुपये थी लेकिन अब इसे केवल 27999 रुपये में अपना बनाया जा सकता है। इस पर 2000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। डील में चुनिंदा बैंकों कार्ड पर 1000 रुपये तक के डिस्काउंट का लाभ भी लिया जा सकता है। फोन में 100W सुपरवूक फास्ट चार्जिंग वाली बड़ी बैटरी दी गई है।

Waqf Bill पर अमित शाह बड़ा एलान, कहा- विपक्ष के विरोध के बावजूद PM करेंगे वक्फ अधिनियम में संशोधन

महाराष्ट्र के चंद्रपुर यवतमाल और हिंगोली में तीन चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कर्नाटक में वक्फ बोर्ड ने गांवों मंदिरों किसानों की जमीनों और लोगों के घरों को वक्फ संपत्तियां घोषित कर दिया है। इसलिए प्रधानमंत्री मोदी वक्फ बोर्ड कानून में बदलाव करना चाहते हैं लेकिन उद्धव ठाकरे शरद पवार और सुप्रिया सुले इसका विरोध कर रहे हैं।