Skip to main content

Vivo ने लॉन्च किए दो तगड़े स्मार्टफोन, 6500mAh बैटरी और 512GB स्टोरेज जैसे फीचर्स से लैस

वीवो के S-सीरीज स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट में वीवो वी-सीरीज के रूप में लॉन्च किए गए हैं। एस20 लाइनअप को वी50 के रूप में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। Vivo V50 सीरीज आने वाले दिनों में भारत और ग्लोबल मार्केट में एंट्री कर सकती है। वीवो एस20 में स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 प्रोसेसर दिया गया है जबकि एस20 प्रो में डाइमेंशन 9300+ प्रोसेसर है।

दिल्ली विधानसभा सत्र आज से, हंगामे के आसार; AAP सरकार को घेरने के लिए भाजपा ने तैयार की रणनीति

दिल्ली विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो रहा है और हंगामे के आसार हैं। भाजपा ने आप सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है। कैग की लंबित रिपोर्ट प्रदूषण भ्रष्टाचार जैसे मुद्दे उठाए जाएंगे। प्रश्नकाल की मांग भी की जाएगी। देखना होगा कि क्या सत्र में शामिल होंगे कैलाश गहलोत और तीन बागी विधायक। आगे विस्तार से पढ़िए पूरी खबर।

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज यानी शुक्रवार से शुरू हो रहा है। मौजूदा सियासी परिस्थितियों के चलते इसमें खासा हंगामा होने की संभावना है। भाजपा ने विधानसभा में आप सरकार को अलग-अलग मुद्दों पर घेरने की पूरी रणनीति तैयार कर ली है।

Maharashtra Politics: 'हमें कांग्रेस ने ही पहुंचाया नुकसान...' हार के बाद MVA में दरार! अब क्या बोला उद्धव गुट?

शिवसेना (यूबीटी) ने महाराष्ट्र चुनावों में एमवीए की हार के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है। यूबीटी नेता अंबादास दानवे ने कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस के अति आत्मविश्वास ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में महा विकास अघाड़ी के प्रदर्शन को नुकसान पहुंचाया है। दानवे ने कहा कि लोकसभा चुनावों के बाद कांग्रेस हर उस जगह अति आत्मविश्वास में थी जहां उसने चुनाव लड़ा था।

Delhi News: ईडी ने छापेमारी में 1.3 करोड़ की नकदी और आपत्तिजनक साक्ष्य किए बरामद

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली और एनसीआर में तत्कालीन क्वालकॉम लिमिटेड के पूर्व प्रमोटर संजय ढींगरा और सिद्धांत गुप्ता के ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान 1.3 करोड़ रुपये की नकदी और आपत्तिजनक साक्ष्य बरामद किए गए। लगभग 2.5 करोड़ रुपये के निवेश मूल्य वाले डीमैट खातों को भी जब्त किया गया है। आगे विस्तार से पढ़िए पूरी खबर।

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने दिल्ली और एनसीआर में कार्रवाई करते हुए एक करोड़ रुपये से ज्यादा की नकदी और कुछ आपत्तिजनक साक्ष्य बरामद किए हैं।

Parliament Session Live: संसद में चौथे दिन भी हंगामा, कांग्रेस ने फिर की अदाणी मुद्दे पर चर्चा की मांग

अदाणी मामले पर संसद में आज भी हंगामा जारी है। कांग्रेस ने आज भी इस मुद्दे पर स्थगन प्रस्ताव दिया है। समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव ने कहा कि सरकार अदानी संभल और मणिपुर से जुड़े मुद्दों पर चर्चा से भाग रही है। जब सरकार नहीं चाहती कि संसद चले तो वह कैसे चल सकती है?

संसद के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन भी विपक्ष का हंगामा जारी है। कांग्रेस आज भी अदाणी मामले पर चर्चा की मांग कर रही है। इसके लिए सांसद मणिकम टैगोर ने लोकसभा में स्थगन नोटिस दायर किया है। कांग्रेस सांसद 25 नवंबर को शीतकालीन सत्र की शुरुआत से ही लोकसभा में अदाणी मामले पर चर्चा करने की मांग कर रहे हैं।

IND vs AUS: भारत के सामने एडिलेड का दाग धोने की चुनौती, गुलाबी और लाल गेंद में फर्क को भी समझ लें

भारत-ऑस्‍ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्‍ट 6 दिसंबर से एडिलेड में खेला जाएगा। भारतीय टीम ने पर्थ टेस्‍ट 295 रन से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। हालांकि एडिलेड में भारतीय टीम कुछ दबाव में होगी क्‍योंकि पिछली बार यहां पूरी टीम केवल 36 रन पर ऑलआउट हो गई थी। भारतीय टीम इस बार उस दाग को हटाकर सीरीज में बढ़त दोगुना करना चाहेगी।

49204048041.. यह कोई मोबाइल नंबर नहीं है। यह स्कोर है भारतीय बल्लेबाजों के, जब टेस्ट इतिहास में भारतीय टीम ने न्यूनतम 36 रन का स्कोर बनाया था और कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका था।

संभल के ल‍िए आज का द‍िन चुनौतीपूर्ण! जुमे की नमाज को लेकर प्रशासन अलर्ट, चप्‍पे-चप्‍पे पर पुल‍िस; 10 बड़ी बातें

संभल में जुमे की नमाज को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। जिला मजिस्ट्रेट ने पुलिस अधिकारियों के साथ तकरीबन 70 मजिस्ट्रेट की तैनाती की है। इनमें सभी डिप्टी कलेक्टर एसडीएम के अलावा ग्राम्य विकास विभाग से मुख्य विकास अधिकारी जिला विकास अधिकारी परियोजना निदेशक डीआरडीए डीपीआरओ और सभी खंड विकास अधिकारियों को लगाया गया है।