आज का राशिफल
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला है। आपको अपने कामों पर पूरा ध्यान देना होगा। आपको संतान के भविष्य को लेकर चिंता हो सकती है। जीवनसाथी को करियर में अच्छा प्रमोशन मिलने से खुशी होगी। आपको किसी प्रॉपर्टी के चल अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांचना होगा। परिवार में किसी सदस्य की कोई बात आपको बुरी लग सकती है। आपके कार्यक्षेत्र में यदि कोई वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न होगी, तो आप उसे अपने विचारों से सामान्य बनाने में कामयाब रहेंगे।
- Read more about आज का राशिफल
- Log in to post comments
पूर्व विधायक शाहनवाज राणा गिरफ्तार, बिजली चोरी के मुकदमे में जारी हुआ था गैर जमानती वारंट
बिजनौर के पूर्व विधायक शाहनवाज राणा को मंसूरपुर थाना पुलिस ने 14 साल पुराने बिजली चोरी के मुकदमे में गिरफ्तार कर लिया। शाहनवाज राणा के विरुद्ध न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी हुआ था क्योंकि वह कोर्ट में पेश नहीं हो रहे थे। शाहनवाज राणा वर्तमान में रालोद से जुड़े हुए हैं और उन्होंने 2007 में बिजनौर सदर सीट से बसपा के टिकट पर विधायक का चुनाव जीता था।
Rohit Sharma ने ऑस्ट्रेलियाई संसद में भाषण देकर लूट ली महफिल, खूब हो रही वाहवाही; भारतीय कप्तान का Video वायरल
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने गुरुवार को ऑस्ट्रेलियाई संसद में शानदार भाषण दिया जिसके लिए उनकी काफी तारीफ हो रही है। रोहित शर्मा ने दोनों देशों के बीच संबंधों पर बात कही और ऑस्ट्रेलिया को गौरवान्वित व प्रतिस्पर्धी देश करार दिया। भारतीय कप्तान का वीडियो वायरल हुआ। बता दें कि भारतीय टीम ने कैनबरा में ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीस से मुलाकात की।
कौन है लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी सलमान खान, जिसे रवांडा से लाया गया भारत; इंटरपोल ने जारी किया था नोटिस
सीबीआई को आतंक के खिलाफ प्रयास में बड़ी सफलता हाथ लगी है जहां दोनों एजेंसियों ने आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के एक वांछित आतंकी सलमान आर.खान को सफलतापूर्वक रवांडा से भारत प्रत्यर्पित कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए एनआईए और सीबीआई की मांग पर
आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के एक वांछित आतंकी सलमान आर.खान को रवांडा से भारत प्रत्यर्पित किया गया है। बेंगलुरु जेल में आतंकी साजिश के आरोपित इस आतंकी की धरपकड़ के लिए एनआईए और सीबीआई की मांग पर इंटरपोल ने सलमान के खिलाफ रेडकॉर्नर नोटिस जारी किया था।
6,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ ये नया स्मार्टफोन, बड़ी बैटरी और 50MP कैमरे से है लैस
Lava Yuva 4 को भारत में लॉन्च किया गया है। ये एक एंट्री लेवल स्मार्टफोन है। इस फोन में Unisoc प्रोसेसर और 50MP कैमरा दिया गया है। साथ ही इसमें काफी बड़ी बैटरी भी दी गई है। सेल्फी के लिए फोन में 8MP का कैमरा मौजूद है। यहां सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है। आइए जानते हैं फोन के बाकी के फीचर्स।
एक अरब से ज्यादा की ठगी करने वाले शातिर का सरेंडर, अमीर बनने के सपने दिखाकर बनाता था शिकार
जालीवुड म्यूजिक इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के सीमएडी जितेंद्र कुमार राजीव ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। जितेंद्र पर लोगों को अमीर बनाने का सपना दिखाकर उनसे ठगी करने का आरोप है। 2022 से 2024 के बीच जितेंद्र ने लगभग 5 हजार लोगों को अपना शिकार बनाकर उनसे एक अरब रुपये ठगे। इस मामले में पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
19 दिसंबर को लॉन्च होगी Kia Syros, पैनोरमिक सनरूफ समेत मिलेंगे एडवांस फीचर्स
Kia Syros launch in India कोरियाई ऑटोमेकर भारतीय बाजार में Kia Syros को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। वहीं अब इसके तारीक की घोषणा भी हो गई है। कंपनी किआ साइरोस को भारत में 19 दिसंबर 2024 को लॉन्च करने जा रही है। इसमें पैनोरमिक सनरूफ के साथ एडवांस फीचर्स मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही इसमें डुअल-टोन इंटीरियर थीम भी हो सकता है।